spot_img

बिहार में एसिड मर्डर : पहले चेहरे और गर्दन पर चाकू गोदा फिर मुंह पर तेजाब डाल युवक की जलाकर हत्या

spot_img
- Advertisement -

बिहारशरीफ। जिले में चंडी थाना पुलिस ने रविवार की सुबह अज्ञात युवक का शव बरामद किया। शव चंडी-हरनौत एनएच-431 पर बेलछी मिल्की पर गांव के निकट फेंका हुआ था।

- Advertisement -

शव देखने से प्रतीत हो रहा था कि हत्या एक दिन पहले कहीं और कि गई और शनिवार रात शव को लाकर यहां फेंक दिया। शव कंबल में छुपा कर लाया गया था।

- Advertisement -

इस वजह से यह संदेह व्यक्त किया जा रहा है कि मारा गया युवक ट्रक चालक हो सकता है। चेहरे एवं गर्दन पर चाकू गोदने के कई निशान थे। तेजाब डाल कर चेहरा जलाया हुआ था।

- Advertisement -

थानाध्यक्ष ने बताया कि हत्या कहीं और की गई है। पहचान करने की कोशिश की जा रही है। सुबह टहलने के लिए निकले ग्रामीणों ने सड़क किनारे शव देख थाना पुलिस को सूचित किया। मौके पर आई पुलिस टीम ने दो घंटे बाद शव उठवा पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शव की हालत देख कई ऑटो वाले उठाने से मना कर दिया था।

इस कारण शव देर से उठाया गया। स्थानीय ग्रामीणों ने यह भी शंका व्यक्त किया कि अवैध प्रेम संबंध या ट्रक लूट के दौरान हत्या की गई होगी। पुलिस हर बिंदुओं पर अनुसंधान शुरू कर दी है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Jamui News: जमुई के पुल पर लगा ‘नो एंट्री’ का बोर्ड: मांगोबंदर और नरियाना पुल बंद, यात्रियों की बढ़ी परेशानी

जमुई के पुल: जमुई में NHAI की 'कुंभकर्णी नींद' आखिर टूट ही गई! लंबे...

Darbhanga Education News: दरभंगा LNMU Guest Teacher: मिथिला विश्वविद्यालय में 561 अतिथि शिक्षकों की बंपर भर्ती, 23 मई तक करें आवेदन

LNMU Guest Teacher: ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं...

Bihar Lok Adalat News: ट्रैफिक चालान पर बंपर छूट! बिहार में 2.78 लाख चालानों का होगा निपटारा, ऐसे उठाएं फायदा

Deshaj Times ट्रैफिक चालान: बिहार के वाहन चालकों के लिए अच्छी खबर है! अगर...