spot_img

Bihar Weather Update: मार्च में ही करेंगे जून का एहसास, बस हो जाएं तैयार सिर्फ होली के बाद, बिहार हो जाएगा 40 डिग्री पार

spot_img
- Advertisement -

बिहार में अधिकतम तापमान में अगले दो दिनों में काफी तेजी से बढ़ोतरी होगी। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 21 मार्च तक सूबे में अधिकतम पारा 40 डिग्री तक पहुंच सकता है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

राज्य भर में अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। पिछले 24 घंटों में हवा के रुख में भी परिवर्तन हुआ है। इस वजह से अधिकतम तापमान में दशमलव अंकों में गिरावट आई है।

- Advertisement -

बिहार में लगातार पारा चढ़ता जा
रहा है। बहुत जल्द बिहार में अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक जाने वाला है। ऐसे में सावधान रहें, क्योंकि लगातार बदलते मौसम से आपकी परेशानी बढ़ सकती है। 35.6 डिग्री सेल्सियस के साथ पटना सबसे अधिक गर्म स्थान बन चुका है। बक्सर का अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस पार हो चुका है। ऐसे में देखा जा सकता है कि बिहार में तेजी से मौसम का मिजाज बदल रहा है।

आज भी कुछ ऐसा ही रहेगा तापमान, होगी गर्मी
मौसम विभाग (Meteorological Department) की मानें तो प्रदेश में तापमान कुछ इसी प्रकार रहेगा। पछुआ हवा के कारण तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी दिख रही है। ऐसे में जान लें कि अब आपको गर्मी बढ़ने वाली है।

अभी एक-दो दिनों तक पुरवा से
वातावरण में नमी की स्थिति रहेगी। ऐसी स्थिति में अगर तापमान चढ़ता है तो लोगों की पसीने वाली गर्मी झेलनी पड़ सकती है। हालांकि अगले कुछ दिनों में हवा की दिशा में बदलाव के आसार हैं। 21 मार्च के बाद लू जैसी स्थिति कुछ जगहों पर दिख सकती है।

पूरे सूबे में पुरवा और दक्षिणी पुरवा हवा का प्रभाव है। हवा की रफ्तार चार से छह किमी प्रतिघंटे की रह रही है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले पांच दिनों तक सूबे में मौसम के शुष्क बने रहने के आसार हैं। गुरुवार को पटना का अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं गया में भी अधिकतम पारा 35.2 डिग्री, भागलपुर में 35.6 डिग्री और पूर्णिया में 35.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। राज्य भर में सबसे अधिक पारा 37.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

पटना मेट्रो की बड़ी खबर: कल से 6 KM और दौड़ेगी मेट्रो, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन!

Patna Metro: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी गुरुवार को पटना मेट्रो के भूतनाथ से मलाहीपकड़ी तक विस्तारित खंड का उद्घाटन करेंगे। अब आईएसबीटी से मलाहीपकड़ी तक 6 किलोमीटर की मेट्रो से#PatnaMetro,#BiharNews,#SamratChoudhary

बाबा धाम जाने वालों को मिली बड़ी खुशखबरी! हावड़ा से नटेसर के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, नोट करें टाइमिंग

Bihar Shravani Mela Train: श्रावणी मेला 2026 के लिए भारतीय रेलवे ने हावड़ा-नटेसर स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। 5 जुलाई से शुरू होकर यह ट्रेन 30 सितंबर तक श्रद्धालुओं को बाबा धाम और#BiharShravaniMela,#SpecialTrain,#BabaDham

दरभंगा में पुलिस का बड़ा एक्शन: 600 लीटर से ज्यादा शराब जब्त, तस्करों में हड़कंप!

Darbhanga News: दरभंगा में मद्यनिषेध पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 615.960 लीटर अवैध शराब जब्त की। विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र से एक पिकअप वाहन भी पकड़ा गया।#DarbhangaNews,#BiharLiquorBan,#ProhibitionPolice

बिहार में बड़ा पुलिस फेरबदल: 53 DSP का तबादला, क्या बदल जाएगी कानून-व्यवस्था की तस्वीर?

Bihar DSP Transfer: बिहार सरकार ने बुधवार को 53 पुलिस उपाधीक्षकों (डीएसपी) का बड़े पैमाने पर तबादला किया है। गृह विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की है।#BiharDSPTransfer,#BiharPolice,#LawAndOrder