back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 23, 2026
spot_img

Bihar Weather | पश्चिमी विक्षोभ और बादलों का समूह मचाएगा ठंड का कोहराम, घने कोहरे, भीषण ठंड का अलर्ट, बारिश की चेतावनी

spot_img
- Advertisement - Advertisement

Bihar Weather | पश्चिमी विक्षोभ और बादलों का समूह अभी ठंड का कोहराम मचाएगा। मौसम विभाग की मानें तो घने कोहरे से निजात नहीं मिलेंगी। भीषण ठंड का अलार्म है। तो, अलर्ट पर बारिश की चेतावनी भी है।

- Advertisement -

Bihar Weather | पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से अभी नहीं उबरेगा बिहार

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बिहार में 30 जनवरी से 3 फरवरी तक मौसम में परिवर्तन की संभावना है। इस अवधि में प्रदेश के अधिकांश भागों में बादल छाए रहेंगे। कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा या बूंदाबांदी हो सकती है।

- Advertisement -

Bihar Weather | छह फरवरी के बाद प्रदेश के तापमान में गिरावट

जानकारी के अनुसार, प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव अभी बना रहेगा। तीस जनवरी से तीन फरवरी तक बना रहेगा। वहीं छह फरवरी के बाद प्रदेश के तापमान में गिरावट आने के साथ ठंड में वृद्धि होगी। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ तथा बादलों का समूह आगे की ओर बढ़ रहा है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Digital Census: 2026 में बिहार की 'स्मार्ट' जनगणना, Bihar Digital Census में जियो फेंसिंग से रुकेगी धांधली, टैबलेट पर दर्ज होगा डेटा, जानिए पूरी प्रक्रिया

Bihar Weather | कोल्ड डे से अभी बिहारवासियों को निजात नहीं

कोल्ड डे से अभी बिहारवासियों को निजात नहीं मिलने वाली। एक फरवरी को उत्तर-पश्चिम, उत्तर-मध्य, उत्तर-पूर्व एवं दक्षिण-पूर्व भागों के एक या दो स्थानों पर हल्की वर्षा की संभावना है। प्रदेश के अधिसंख्य भागों में बादल छाए रहेंगे। कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी की संभावना है। जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया है।

Bihar Weather | ट्रेनें लेट चल रहीं। हवाई सेवा बुरी तरह प्रभावित

इसके साथ ही घने कुहासा वाहनों का परिचालन पूरी तरह से बाधित हो गया है। बिहार में इस वर्ष मौसम में बदलाव तेजी पर हैं। सोमवार की दोपहर खिली धूप। मंगलवार को भी धूप मगर, सर्दी और ठंड में कमी के बीच लोग बाहर निकले भी घरों में कैद भी रहे। सुबह में घने कोहरे से जनजीवन अस्त-व्यस्त ही चल रहा। ट्रेनें लेट चल रहीं। हवाई सेवा बुरी तरह प्रभावित है।

Bihar Weather | मौसम विभाग की ओर से जारी विस्तृत पूर्वानुमान के अनुसार

मौसम विभाग की ओर से जारी किए गए विस्तृत पूर्वानुमान के अनुसार, एक फरवरी को उत्तर-पश्चिम, उत्तर-मध्य, उत्तर-पूर्व एवं दक्षिण-पूर्व भागों के एक या दो स्थानों पर हल्की वर्षा हो सकती है। अधिकतम तापमान 22°C से 25°C के बीच रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 10°C से 12°C के बीच रहने की संभावना है।

Bihar Weather | घना कोहरा, उत्तरी भागों के अधिकांश स्थानों पर शीत दिवस

पटना समेत अन्य भागों में घना कोहरा और उत्तरी भागों के अधिसंख्य स्थानों पर शीत दिवस की स्थिति रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 18°C से 20°C के बीच रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 8°C से 10°C के बीच रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें:  Bihar Craft Villages: बिहार की कला का बजेगा डंका, चार नए शिल्पग्राम बदलेंगे तस्वीर

Bihar Weather | छह फरवरी के बाद मौसम हो सकता है सुहाना

छह फरवरी को प्रदेश के तापमान में गिरावट आने के साथ ठंड में वृद्धि होगी। अधिकतम तापमान 15°C से 18°C के बीच रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 6°C से 8°C के बीच रहने की संभावना है। ठंड में वृद्धि: ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़े पहनने की सलाह दी जाती है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Zareen Khan की मां अस्पताल में भर्ती: एक्ट्रेस ने मांगी दुआएं, कहीं ये बात!

Zareen Khan News: बॉलीवुड की चकाचौंध भरी दुनिया में अक्सर सितारों की निजी जिंदगी...

सामंथा रुथ प्रभु ने बताया ट्रोलर्स से निपटने का अपना धांसू तरीका, ‘मां इंटी बंगाराम’ से पहले खोला राज!

Samantha Ruth Prabhu News: साउथ की सुपरस्टार सामंथा रुथ प्रभु अपनी फिल्मों के साथ-साथ...

T20 वर्ल्ड कप 2026: India vs South Africa महामुकाबले में भारत को मिली 76 रनों की शर्मनाक हार

India vs South Africa: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सुपर 8 मुकाबले में...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें