spot_img

Bihar के फेमस YouTuber की हत्या, घर में घुसकर सोए में अपराधियों ने गला रेता

spot_img
- Advertisement -

नालंदा से बड़ी खबर है जहां अपराधियों ने रहुई थाना क्षेत्र इलाके के सोसंदी गांव में घर में घुसकर यूट्यूबर और पेशे से शिक्षक स्व. जतन तांती के 19 वर्षीय पुत्र हराधन कुमार की गर्दन रेतकर हत्या कर दी है।

- Advertisement -

धारदार हथियार से  उनकी हत्या की गई है। वहीं घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की छानबीन में जुट गई है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, रहुई थाना क्षेत्र इलाके के सोसंदी गांव में घर में घुसकर अज्ञात अपराधियों ने यूट्यूबर हराधन कुमार की धारदार हथियार से गर्दन रेतकर हत्या कर दी। हत्या की खबर गांव में आग की तरह फैल गई।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  शीतला माता मंदिर दर्शन में 14 भक्तों की ट्रक से कुचलकर मौत! 2 पुलिसकर्मी समेत 30 ज़ख़्मी|अनियंत्रित ट्रक ने बैरिकेड तोड़कर रौंदा

घटना के संबंध में बहन ने बताया कि उसके भाई की हत्या सोई हुई अवस्था में की गई है। हराधन कुमार सोशल मीडिया पर काफी फेमस था और वह यूट्यूब पर रिल्स बनाने का काम करता था। बहन ने आशंका जताई है कि यूट्यूब पर ज्यादा फेमस होने के कारण ही हराधन कुमार की गर्दन रेतकर हत्या किया गया है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Durga Puja अलर्ट! कोलकाता हादसे के बाद दरभंगा में मचा हड़कंप, दुर्गा पूजा पंडालों की सुरक्षा बढ़ी, ये नंबर रखें अपने फोन में

सोशल मीडिया पर काफी फेमस था। जिसकी वजह से उसकी ह’त्या हुई है। वहीं यूट्यूबर हराधन कुमार की ह’त्या को लेकर  की बहन का कहना है कि यूट्यूब पर ज्यादा फेमस होने के कारण ही हराधन कुमार की गर्दन रेतकर हत्या की गई है।

बहन ने बताया कि उसके पिता के निधन होने के बाद हराधन कुमार ट्यूशन पढ़ाकर और यूट्यूब पर रील बनाकर अपने परिवार का जीविकोपार्जन करता था। वहीं एसपी अशोक मिश्रा ने बताया कि युवक की हत्या मामले में एफएसएल और डॉग स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंचकर जांच करेगी।

यह भी पढ़ें:  बिहार टेंडर घोटाला: पटना हाईकोर्ट का ED से सीधा सवाल- याचिकाकर्ता 'मोहरा', असली मास्टरमाइंड कौन? 6 अफसरों पर चुप्पी क्यों?

हराधान के मामा सुधीर कुमार ने बताया कि शनिवार की सुबह 3 बजे फोन पर सूचना मिलने के बाद गांव गए फिर देखे कि धारदार हथियार से सिर पर कई जगह चोट लगी हैञ मामले का खुलासा तब हुआ जब छोटी बहन रजनी कुमारी भाई के मोबाइल का इंटरनेट डाटा बंद करने रूम में गई।

भाई को उठाने पर नहीं उठा फिर बहन देखा कि भाई के शरीर से खून निकल रहा है तब लाइट जलाकर देखा कि गर्दन समेत सिर के अलग-अलग हिस्सों में जख्म के निशान मिले हैं।

वहीं परिवार वालों ने बताया कि किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। घटना को अंजाम किस कारण दिया गया है। यह मालूम नहीं है। सौसंदी गांव में ही हराधान रहकर बच्चों को ट्यूशन पढ़ाता था।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

कोलकाता-ग्वालियर में मातम! बिहार के बड़े नेताओं ने तुरंत रद्द किए सारे कार्यक्रम, जानिए वजह

Bihar Leaders Cancel Programs: कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ और ग्वालियर सड़क हादसे में 19 लोगों की मौत के बाद बिहार के भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपने सभी #BiharNews,#NitinNaveen,#SamratChoudhary

दिल दहला देने वाली खबर! कोलकाता दुर्गा पूजा बनी काल, मुजफ्फरपुर के पिता-बेटे की मौत

Bihar Kolkata Durga Puja Accident: कोलकाता में दुर्गा पूजा के दौरान मची भगदड़ ने मुजफ्फरपुर के एक परिवार की खुशियां छीन लीं। इस दर्दनाक हादसे में पिता अभिषेक श्रीवास्तव और उनके मासूम बेटे आयांश क #BiharNews,#KolkataAccident,#DurgaPujaTragedy

अररिया में 6 साल की मासूम से हैवानियत! बिस्कुट का प्रलोभन देकर पड़ोसी ले गया खेत- किया दुष्कर्म

Bihar Child Rape: बिहार के अररिया में 6 साल की मासूम से हैवानियत का मामला सामने आया है। पड़ोसी ने बिस्कुट का लालच देकर दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया है। #BiharCrime,#ArariaNews,#ChildSafety

राहुल गांधी पर चिराग पासवान का सीधा वार: ‘2034 तक कांग्रेस सत्ता में नहीं, UP में भी लड़ेगी LJP’

Bihar Politics: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 में अपनी पार्टी के लड़ने का ऐलान किया है। उन्होंने राहुल गांधी और कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते ह #BiharPolitics,#ChiragPaswan,#UPAssemblyElections