spot_img

Bihar News | Bihar Politics | रिक्त रहे सब गुप्त धन, नगरी भव्य दिखाए…

सत्ता के नशे में रहना। चूर और मग़रूर हो जाना। माथे में प्रायोजित समाचार का गोबर। फेंके टुकड़े पर पलते "जी हुजूर"। हर फितूर की बात। सोचता, समझता, अपना बिहार...क्या यह सब हमें मंजूर है। उदाहरण कईं हैं। जहां, सच.. कील कुर्सी की...कुछ करना बस... जनता मरती है मर जाए...बस मुबारक हो...मुबारक हो...मुबारक हो...।

spot_img

देशज टाइम्स | Highlights -

- Advertisement -

Bihar News | Bihar Politics | रिक्त रहे सब गुप्त धन, नगरी भव्य दिखाए…। कारण, बिहार का मूड है उखड़ा-उखड़ा। अचंभित। असहज। अस्वभाविक। अचानक। अनायास।

- Advertisement -

Bihar News | Bihar Politics | सरकार फ्लोर में गोल दागती है…ये तुम्हारे अखबारों की सुर्खियां

सरकार फ्लोर में गोल दागती है। अखबारों की सुर्खियां। तू किसी और की जागीर है ए जान-ए-ग़ज़ल लोग तूफ़ान उठा देंगे मेरे साथ न चल…। मगर अब तो, सच को झूठ बोल दो…अखबार भी अपने हैं। जब तुम्हें जाना ही था, तो क्यों लिया आने का नाम। जान दे दूंगा जो तूने फिर लिया जाने का नाम…।

- Advertisement -

Bihar News | Bihar Politics | मैं तेरे प्यार को रुस्वा नहीं होने दूंगा…मेरा सर झुका है झुका ही रहेगा

बिछुड़ना नियति है। तो अहसास मिलन का भी उसी मोड़ पर जहां सड़क की स्ट्रीट, वो लैम्प पोस्ट की बत्ती अचानक गुल…अंधेरा कायम है…उसी फसाद की जड़ में। कुलबुलाहट भी। छटपटाहट भी। मैं तेरे प्यार को रुस्वा नही होने दूंगा। तेरे साये को भी मैला नही होने दूंगा, यूं सर-ए-राह तमाशा नही होने दूंगा, मान मेरा तू कहा… अपने इरादे तू बदल…मैं हीं कल भी मिलूंगा…मेरा सर झुका है झुका ही रहेगा। जब अपनी नज़र में ही गिरने लगो। अंधेरों में अपने ही घिरने लगो। तब मैं ही दिखूंगा…मेरे पास आना…ये लायटेन जला है जला ही रहेगा तुम्हारे लिए…।

- Advertisement -

Bihar News | Bihar Politics | हालात, उसी मानिंद जहां ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज ब्रेट ली के सिक्स एंड आउट कंसर्ट अभी-अभी खत्म हुए

पहले बिहार की अर्थव्यवस्था 15.5 फीसद के उछाल पर। हालात, उसी मानिंद जहां ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज ब्रेट ली के सिक्स एंड आउट कंसर्ट अभी-अभी खत्म हुए हों और ऑस्ट्रेलियाई ऑल राउंडर ग्लेन मैक्सवेल सीधे अस्पताल में। कंसर्ट देखते-देखते मैक्सवेल शराब के ओवरडोज में ऐसे फंसे…सीधे एंबुलेंस पर लदे,वहीं गिरे। हॉस्पिल पहुंचे। मगर, बाद में कहा, यह घटना और इसका समय आदर्श नहीं था।

Bihar News | Bihar Politics | बिल्कुल, आसमानी बिजली की तरह। चमकता। गरजता। डराता। भिंगोता। बिहार पॉलिटिक्स के लिए यह खराब मौसम के संकेत हैं

कमोबेश, इसी दौर से बिहार गुजर रहा। बिल्कुल, आसमानी बिजली की तरह। चमकता। गरजता। डराता। भिंगोता। बिहार पॉलिटिक्स के लिए यह खराब मौसम के संकेत हैं। यूं, गोया, इंडोनेशिया में लाइव फुटबॉल मैच के दौरान वेस्ट जावा में इसी आसमानी बिजली ने एक फुटबॉलर की जान ले ली। इसके वीडियो खूब लोग देख रहे। जहां, एक फुटबॉलर मैदान पर गेंद आने का इंतजार कर रहा है, तभी अचानक बिजली गिरी। आग निकलती नजर आईं। खिलाड़ी जमीन पर गिरा। और…मौत…पूरी तरह राख।

Bihar News | Bihar Politics | क्योंकि पारिवारिक फिल्म है। सो, से### भी नहीं है

वैसे, वीडियो इन दिनों बिहार के भी खूब वायरल हो रहे। बिहारी पॉलिटिक्स के इन वीडियो में फन भी है। खुजलाते तन भी हैं। दहाड़ भी है। धोबी पछाड़ भी है। सब कुछ। पूरा थ्रिलर है। बस, स्टंट नहीं है। क्योंकि पारिवारिक फिल्म है। सो, सेक्स भी नहीं है। हां, कभी-कभी घुसाने से पहले निकाल लो—वाला बीच-बीच में खूब वायरल हुआ। बीजेपी की महिला कैडर हॉय-तौबा पर उतरीं। मानो, राहुल गांधी ने सदन में पप्पी उछाल दी। खैर, जिक्र तो यहां, राहुल गांधी की भी है। फिल्मी स्टाइल वाला मुरैठा भी है। मगर, सेक्स ज्ञान फिलहाल नहीं है। एकदम….खामोश।

Bihar News | Bihar Politics | मेरा कातिल ही मेरा मुंसिफ है। जिसने पैसा लगाया अगर…टूट तो वहीं दिखा। बाकी तो अपह्त हो गए

फिलहाल अगर जिक्र है तो…ये, हमारे विधायकों को तोड़ने की कोशिश हुई। यह कोशिश। किसने, कब, कहां और कैसे…में फंसा है। किसने कोशिश की। कौन विधायक टूटे। कमाई और लाखों की खरीद-फरोख्त, किसने किया। जिसपर आरोप…। मेरा कातिल ही मेरा मुंसिफ है। जिसने पैसा लगाया अगर…टूट तो वहीं दिखा। बाकी तो अपह्त हो गए।

यह भी पढ़ें:  Nalanda Crime: महिला से गैंगरेप की कोशिश, कपड़े फाड़े, वीडियो बनाया, दो आरोपी गिरफ्तार

Bihar News | Bihar Politics | पहली बार देखा, बिहार में ऐसा फ्लोर टेस्ट।

पहली बार देखा, बिहार में ऐसा फ्लोर टेस्ट। पहले भी, यूं हीं, विधायकों की नजरबंदी का खिस्सा पुराना है। सबने किया। कर ही रहे हैं। बचा कौन है। आगे बचेगा कौन। मगर, पहली बार पुलिस का चेहरा कुछ ज्यादा ही दंभ और अभियान में दिखा।

Bihar News | Bihar Politics | अचानक जंगलराज। किसकी सरकार। मुखिया कौन। सहयोगी कौन। मगर, विधायकों का एक साथ थौक में अपहरण।

नवादा में एक विधायक को पुलिस नजरबंद कर लेती है। अचानक से आ जाती हैं बीमा भारती। दिलीप राय। हरलाखी के जदयू विधायक सुधांशु शेखर। अगवा। अपहरण। साजिश। अचानक जंगलराज। किसकी सरकार। मुखिया कौन। सहयोगी कौन। मगर, विधायकों का एक साथ थौक में अपहरण। बाद में, मैं यहां फंसा, मैं यहां लटका, मैं यहां दुबका, मैं….मैं….।

Bihar News | Bihar Politics | अचानक थानों में एफआईआर की लंबी फेहरिस्त, अनायास…।

दरभंगा में अचानक बीजेपी के अलीनगर विधायक मिश्री लाल यादव के पुत्र पर एफआईआर….बीमा भारती के पति और पुत्र पर एफआईआर। थाने की हिरासत। अब इंजीनियर सुनील और डॉ.संजीव, पूछताछ की जद में । जदयू के संजीव कुमार, भागते-भागते पहुंचते दिखे। पूछा गया…कहा, बताया, हमें पुलिस प्रशासन ने रोक लिया था। आखिर…पुलिस का ये रोको-टोको…अचानक। जनता की कड़ी से निकलकर माननियों के गिरेबां तक क्यों, कैसे, किसलिए, किसके कहने पर…हाईकमान कौन…आदेश कहां से, हवाला किसका।

Bihar News | Bihar Politics | माना, लोकतंत्र में रानी के पेट से राजा पैदा नहीं होता

ऐसे में, सवाल कई हैं। राजनीतिक शुचिता कहां है। सीधे तौर पर ये बिहार की अनदेखी है। यहां की जनता के साथ धोखा है। अगर, जनादेश एनडीए को मिला था। माना, लोकतंत्र में रानी के पेट से राजा पैदा नहीं होता। गरीबों की कृपा, उसी के आशीर्वाद से राजगद्दी मिलती है।

यह भी पढ़ें:  Kishanganj SDPO: करोड़ों की काली कमाई, चाय बागान से नोएडा के फ्लैट तक... किशनगंज SDPO गौतम कुमार की खुली पोल... पढ़िए वर्दी पर लालच का स्याह धब्बा!

Bihar News | Bihar Politics | ये अपमान…उसी दौर में चुनाव होता…मगर कहां, कैसे, यहां तो हर तरफ दल है और सामने दल-दल है

तो, 2020 के जनादेश को अपमान किसने किया। क्यों किया, कैसे कर लिया। मलाई खाने क्यों दिया गया। इतने अंधे बने क्यों रहे। भगवान राम और सांस्कृतिक मान्यताओं को मानने वाले, विधायकों की ये खरीद-फरोख्त, अनुपस्थिति को गंभीरता से लेने वाले, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा,  हम इसकी जांच कराएंगें। बिल्कुल, जांच हो। जांच इसकी भी हो, आखिर, जनादेश की पीठ में  छुरा किसने और कैसे… विधेयक आए, कानून बने

Bihar News | Bihar Politics | थाली एक है…बस रोटी की कमी है…।

। मगर बनाएगा कौन? जरूरत किसे है? थाली एक है…बस रोटी की कमी है…।  बस यूं हीं, जैसे, चौधरी श्री ने कहा, हमारे पांच एमएलए गायब हुए। इसमें जिन लोगों का हाथ है, एक-एक का इलाज करूंगा। पिछले एक सप्ताह से लूट का काम करने वालों की जांच होगी। एक-एक विभाग की फाइलें खुलेंगी। मगर, रिजल्ट प्रकाशित करेगा कौन? कुछ दिखाएगा कौन?

Bihar News | Bihar Politics | मगर, साथ किसका…जरूरत किसे, उसी आदर्श आवासीय घोटाले की धूल से सनें…क्या वाशिंग मशीन काम आएंगें…सवाल तो पूछे जाएंगें

अब कांग्रेस के महाराष्ट्र वाले पूर्व सीएम अशोक चह्वाण कांग्रेस का हाथ तोड़ चले। मगर, साथ किसका…जरूरत किसे, उसी आदर्श आवासीय घोटाले की धूल से सनें। अब, उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस कहते हैं, आगे-ओ देखो होता है क्या…होगा क्या? होना क्या है? सबको पता है? केजरीवाल और भगवंत मान भी जब राम की शरण में अयोध्या पहुंच सकते हैं तो अबकी बार…चार सौ में भला कौन आस्था की डुबकी ना लगना चाहेगा…देश इसी का नाम है।

Bihar News | Bihar Politics | तेजस्वी के आवास से निकलते चेतन। सुबह। राजद के प्रहलाद यादव। सत्ताधारी बन चुके थे…ये लखीसराय-सूर्यगढ़ा का गाढ़ा कनेक्शन…।

दो बजे रात में पुलिस की भारी सुरक्षा के बीच तेजस्वी के आवास से निकलते चेतन। सुबह। राजद के प्रहलाद यादव। सत्ताधारी बन चुके थे। लखीसराय और सूर्यगढ़ा कनेक्शन के तार एकबारगी यूं जुड़ेगा। करंट के इंतजार में राजद के लिए यह बड़ा सदमा था। ये कैसी परंपरा, जहां प्रवेश द्वार पर एमएलए की गिनती हो। नैतिकता के आधार पर दुहाई दी जा रही हो। ऐसे में, कांग्रेस के हाथ ना कटे। इसे कांग्रेसी तो मानेंगे हीं बड़ा सौभाग्य। कारण, अचानक किसी सत्तावादी को विपक्षवाद का कोई चेहरा सामने दिखे। स्वागत कैसे, ये अनायास…शेम…शेम…मतलब, खेमेबाजों की पटकथा पहले से तय, स्क्रीप्ट तैयार। निर्धारित जगहों का टूटता पैमाना। गर्दिश में हो तारे ना घबराना प्यारे…गीत वही, राग और धुन नया।

यह भी पढ़ें:  Bihar Crime: बगहा में मोहब्बत की ख़ौफ़नाक साज़िश! प्यार से नाराज़ पिता ने प्रेमी समेत बेटी को उतारा मौत के घाट, पेड़ से लटकाई दोनों लाश, फिर आगे...?

Bihar News | Bihar Politics | अब संगत को दोष मत दो। अगर इतना ही मन लोगो फकीरी में तो खिलौना से खेलो।

अब संगत को दोष मत दो। अगर इतना ही मन लोगो फकीरी में तो खिलौना से खेलो। बड़ा डिस्काउंट वाला है। तीस फीसद डिस्काउंट में बिक रहा है। सवाल है, आखिर किसे कौन नहीं समझ रहा। ना समझे, ना दिखावा करे, पाला बदले, अपनी गोंटी सेंके। एक रोटी में पेट ना भरे। तो संगत का क्या दोष। … क्या पहले से मालूम ना था, कि वह सैकड़ों एकड़ जमीन किनकी है? अचानक की पैदाइश…अनायास सबकुछ। कुछ ना कहो…कुछ भी ना कहो…हम बिहारी हैं। क्या कहना है, क्या सुनना है, हमको पता है….।

Bihar News | Bihar Politics | पहचान कौन?

ये धोखा। ये गठबंधन। ये गारंटी। पाला। पिता तुल्य। मजबूरी। रिकॉड नौवीं बार। पांच साल के भीतर तीसरी बार। तंज। उदाहरण। दशरथ। गार्जियन। कैकेयी। मुझे नहीं पता। बाहर से समर्थन। अगले हजार साल की नींव। नए काल चक्र का प्रारंभ। प्राचीन हिंदू स्मारकों और प्रतीकों की दुर्दशा से क्षुब्ध होना। क्या पता नहीं था। उन पंद्रह सालों में क्या हुआ। बिहार ने क्या भोगा। क्या पाया। अचानक। ये कमाई में लिप्त में कैसे, तृप्त होने लगे, मानो आपने मयूर से दोस्ती की और वह कौवा निकल गया। चोंचे मारने लगा। कांव-कांव करने लगा। क्या, कौवे और मोर की कहानी आपको मालूम ना थी…अगर नहीं…तो फिर आइए… लोभ लाभ से है भरी, गगरी छलकत जाय । रिक्त रहे सब गुप्त धन, नगरी भव्य दिखाय।

Bihar News | Bihar Politics | अचानक से…जुर्म वही बस किरदार बदल गया। खबर वही बस अखबार बदल गया।

अचानक से…जुर्म वही बस किरदार बदल गया। खबर वही बस अखबार बदल गया। सत्ता आज भी सरेआम नीलाम है, कीमत वही बस ठेकेदार बदल गया। आज ही खबरें छपी… बिहार के अर्थव्यवस्था में पंख लग गए हैं। महज इन चंद दिनों में अर्थव्यवस्था 15.5 के उछाल पर है। अब जीएसटी और वैट लगाइए। बिहार का संसाधन इसी रफ्तार में तेजगामी कीजिए। पिछले सालों की तुलना में जो 20.1 फीसद की बढ़ोतरी हुई है।

Bihar News | Bihar Politics | पटना बिहार का सबसे अमीर। बाकी सब कंगाली में…जरा सोचिए।           

आर्थिक सर्वे का ग्रोथ…दिखाइए। मगर, कुछ कीजिए…यूं सात निश्चय पार्ट टू की बात ना कीजिए…जहां नल से जल टपकता ही नहीं…। देखिए ना…किसान आज दिल्ली पहुंच रहे हैं। अब एनी टाइम पेटीएम करो का दीवाला….और मुनाफा वसूली से शेयर बाजारों में गिरावट….सेंसेक्स का यूं 523 अंक लुढ़कना…क्या संकेत है, समझिए…। पटना बिहार का सबसे अमीर। बाकी सब कंगाली में…जरा सोचिए।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

पंजाब किंग्स की ऐतिहासिक जीत: कॉनोली कूपर बने संकटमोचक

Punjab Kings: क्रिकेट प्रेमियों, रोमांच और उतार-चढ़ाव से भरे एक मुकाबले में पंजाब किंग्स...

BSNL का ₹197 वाला Prepaid Plan, क्या Jio-Airtel के लिए बढ़ाएगा चुनौती?

Prepaid Plan: देश के पुराने और विश्वसनीय टेलीकॉम ऑपरेटर बीएसएनएल ने एक बार फिर...

IPL 2026 में Shreyas Iyer को लगी गंभीर चोट: क्या खत्म हो जाएगा सफर?

Shreyas Iyer: आईपीएल 2026 का रोमांच चरम पर था, जब पंजाब किंग्स और गुजरात...

अब सुरक्षा में भी टॉप पर: नई Kia Seltos ने जीता 5-स्टार Bharat NCAP रेटिंग

Kia Seltos: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में अपनी धाक जमाने वाली कॉम्पैक्ट एसयूवी किआ सेल्टोस...