back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 11, 2026
spot_img

बिहारशरीफ में डीएम के अर्दली के भतीजे को अपराधियों ने मारी गोली, पटना रेफर

spot_img
- Advertisement - Advertisement
बिहारशरीफ। बिहारशरीफ में एक और अपराध की वारदात सामने आई है । बिहारशरीफ में बदमाशों ने सोमवार को एक युवक को गोली मार दी है । जिसकी हालत गंभीर है। पीड़ित युवक नालंदा के डीएम योगेंद्र सिंह के अर्दली के भतीजे का भतीजा है । युवक को इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है।
मामला बिहार थाना क्षेत्र के टिकुलीपर मोहल्ले की है। जहां आज सुबह बदमाशों ने नालंदा डीएम के अर्दली के भतीजे को गोली मार दी। जिसके बाद मोहल्ले में अफरातफरी मच गई। आनन-फानन में जख्मी युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जख्मी को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है।
 नालंदा के डीएम के अर्दली भुवनेश्वर यादव के भतीजे को बदमाशों ने गोली मार दी है। जख्मी युवक का नाम राकेश कुमार( 28 )है। राकेश घर के बाहर बैठकर दातुन कर रहा था। इसी बीच दो बदमाश अवधेश और विपिन पहुंचे और राकेश के सीने में गोली मारकर फरार हो गए। सदर डीएसपी डॉ. शिब्ली नोमानी ने बताया कि अवधेश और विपिन के साथ राकेश की 3 दिन पहले कहासुनी हुई थी। दोनों पक्षों के सदस्यों का घर अगल-बगल ही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। फिलहाल परिजनों से पूछताछ चल रही है।
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Vivo V50 5G: अब और भी सस्ता, क्या यह है नया मिड-रेंज किंग?

Vivo V50 5G: मिड-रेंज स्मार्टफोन सेगमेंट में एक रोमांचक अपडेट आया है, जहाँ Vivo...

प्रेम राशिफल: 11 फरवरी 2026 का Aaj Ka Love Rashifal

Aaj Ka Love Rashifal: ब्रह्मांड की अलौकिक शक्तियों और ग्रहों के सूक्ष्म संचरण का...

दिव्य ज्योतिषीय गणना: 11 फरवरी 2026 का आज का राशिफल – एक नई दिशा

Aaj Ka Rashifal: ब्रह्मांड की अद्भुत लीलाओं में ग्रहों का गोचर व्यक्ति के जीवन...

आज का पंचांग: 11 फरवरी 2026, बुधवार का शुभ और अशुभ समय

Aaj Ka Panchang: सनातन धर्म में प्रत्येक दिवस का अपना विशेष महत्व होता है,...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें