spot_img

#BiharNews-शांति, सोनिया, लीला, सोनी 1 दिन में देतीं हैं 2 बच्चों को जन्म, 13 माह में जने 8 बच्चे

spot_img
- Advertisement -

मुजफ्फरपुर, देशज न्यूज। ये हैं बिहार की महिलाएं। रहती हैं मुजफ्फरपुर जिले की मुसहरी प्रखंड के कोठिया गांव में। इन महिलाओं की पहचान यह है, ये दो साल के भीतर बीस से अधिक बच्चे को जन्म देने की ताकत रखती हैं। चौंकिए मत, आइए इनसे मिलवाते हैं। इनका नाम है, शांति देवी, सोनिया देवी,लीला देवी व सोनी देवी। ये महिलाएं सरकारी आकड़ों में दो साल के दौरान बीस से अधिक बच्चे को जन्म दिया है।

- Advertisement -

यही है अपना बिहार। बस इंतजार कीजिए नए सरकार बनने का। हद यह हैं, इनमें से अधिकांश उम्रदराज हैं। मगर, तेरह माह के अंदर एक 65 साल की बुजुर्ग महिला ने आठ बच्चों को जन्म देकर सरकारी राशि का गबन किया। तुर्रा यह सुनिए, एक महिला ने तो एक ही दिन में दो बार बच्‍चे को जन्‍म दे दिया। फर्जीवाड़ा का खेल मुजफ्फरपुर के राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन योजना में हुआ है।

- Advertisement -
IMG_0073.JPG

 

- Advertisement -

बुजुर्ग और उम्रदराज महिलाओं के खातों में योजना मद की राशि डालकर पैसे का बंदरबांट की जा रही है। लाभुकों को पता भी नहीं चल रहा है कि उसके खाते में सरकारी राशि डालकर बिचौलियों द्वारा रुपये की निकासी की जा रही है। रिवार नियोजन का ऑपरेशन करा चुकीं लीला देवी को एक दशक से कोई बच्चा नहीं हुआ है, लेकिन कभी एक ही दिन दो बार तो कभी कुछ माह के अंतराल पर मुशहरी के प्राथमिक स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र में बच्‍चे का जन्‍म दिखाया गया। शांति देवी के बैंक खाते में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत बच्चे को अस्पताल में जन्म देने पर मिलने वाली 14 सौ रूपये की राशि भेजी जा रही है।

 

उन्‍होंने 20 सालों के दौरान किसी बच्चे को जन्म नहीं दिया है। उनका सबसे छोटा बेटा 20 साल का है। शांति देवी के बैंक खाते में तीन जुलाई से तीन अगस्‍त तक 13 महीने के दौरान छह बार 1400 रुपये की राशि भेजी गई है। खास बात यह है कि शांति देवी के अनुसार इस गोरखधंधे का पता तक नहीं है। आठ बच्‍चों का जन्‍म दिखा राशि क्रेडिट होने के अगले दिन ही उनके खाते से रुपए निकाल लिए गए।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

मुंगेर में ₹200 के लालच में अवैध सिगरेट सिंडिकेट का बड़ा खुलासा! पढ़िए -भागलपुर -ड्राइवर और सिगरेट की भारी खेप!

Munger Cigarette Smuggling: मुंगेर पुलिस ने अवैध सिगरेट की बड़ी खेप पकड़ी है। बांक मोड़ पर मैजिक वाहन से बरामद हुई सिगरेट, ₹200 प्रति पेटी के लालच में ड्राइवर राजू कुमार गिरफ्तार। #MungerNews,#BiharCrime,#CigaretteSmuggling

खूनी ‘गली विवाद’ से दहला पटना! सास की हत्या, बहू का गर्भपात, आधा दर्जन ज़ख्मी| न्याय के लिए पटना-भागलपुर NH-80 जाम

Bihar Crime News: पटना में एक मामूली गली विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया, जिसमें एक सास की हत्या हो गई और बहू का गर्भपात हो गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने न्याय की मांग में NH-80 #BiharCrimeNews,#PatnaViolence,#NH80Blockade

Nepal bridge collapse नेपाल में अचानक आई बाढ़, कालीगंडकी में बहा बेली ब्रिज!पर्वत के जलजला में दो दर्जन घर बहे | आवागमन ठप, देखें...

Nepal bridge collapse: नेपाल में कालीगंडकी नदी के तेज बहाव में स्यांगजा के मिर्मी और गुल्मी के हर्मिचौर को जोड़ने वाला एक महत्वपूर्ण पुल बह गया है। रविवार सुबह हुई इस घटना से यातायात #NepalNews,#KaligandakiFlood,#BridgeCollapse

Darbhanga News खुशखबरी! दरभंगा के पैगम्बरपुर में PM आवास योजना लिस्ट को मंजूरी, इस तारीख से जमीन सर्वे | रखिए कागज़ात तैयार

Darbhanga Paigambarpur News: दरभंगा के पैगम्बरपुर पंचायत में ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है। ग्राम सभा में प्रधानमंत्री आवास योजना की नई लाभार्थी सूची सर्वसम्मति से पारित कर दी गई है। वहीं, #DarbhangaNews,#PMAwasYojana,#BiharSurvey