back to top
22 जून, 2024
spot_img

Karpoori thakur Jayanti Ceremony | बीच सड़क पर पूर्व CM कर्पूरी ठाकुर की जयंती करती BJP, नीतीश का परिवारवाद…! और फिर…सिर फुटव्वल…एक बार मेरा कहा जरूर मान लीजिए

spot_img

देशज टाइम्स | Highlights -

Advertisement
Advertisement

बिहार आज पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर को याद कर रहा है। आज जननायक की 100 वीं जयंती है। बिहार सरकार की आज शताब्दिक भी है। मगर बिहार में जननायक के नाम पर सिर फुटव्वल भी दिखा जहां अलग-अलग समारोह के अलग राग सामने आए।

Karpoori thakur Jayanti Ceremony | वेटेनरी कॉलेज ग्राउंड से परिवारवाद पर अटैक

जननायक कर्पूरी ठाकुर की शताब्दी जयंती पर नीतीश कुमार का पटना के वेटेनरी कॉलेज ग्राउंड से परिवारवाद पर अटैक सामने आया। कहा, कर्पूरी ठाकुर जी कभी अपने परिवार को आगे नहीं बढ़ाया। मगर, आज लोग सिर्फ अपने परिवार को ही बढ़ाते हैं। मैंने भी कभी अपने परिवार को आगे नहीं बढ़ाया है।

Karpoori thakur Jayanti Ceremony | आजकल लोग अपने बेटे को नेता बना देते हैं

नीतीश कुमार ने कहा,आजकल लोग अपने बेटे को नेता बना देते हैं। बेटा अपने आप को बड़ा नेता बोलता है। बड़ी-बड़ी बातें बोलता है। लेकिन कर्पूरी ठाकुर जी ने कभी भी अपने बेटे को अपने पद का लाभ नहीं दिलायाञ उन्होंने अपने परिवार को आगे नहीं बढ़ाया। लेकिन, आज लोग कुछ भी बोलते रहते हैं। हालांकि उन्हें बोलने दीजिये हमें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है।

Karpoori thakur Jayanti Ceremony | श्रद्धाजंलि हे महानायक…जननायक

पटना स्थित जननायक कर्पूरी ठाकुर म्यूजियम में लगे प्रतिमा पर सीएम नीतीश ने माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव मंत्री विजय चौधरी मंत्री विजेंद्र यादव मंत्री जितेंद्र राय सहित कई गणमान्य लोगों ने माल्यार्पण कर जननायक कर्पूरी ठाकुर को श्रद्धांजलि दी।

Karpoori thakur Jayanti Ceremony | 100वीं जयंती पर राजकीय समारोह

भारतरत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की 100वीं जयंती के अवसर पर बिहार विधान मंडल परिसर में बुधवार को आयोजित राजकीय समारोह में राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनकी आदमकद प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

Karpoori thakur Jayanti Ceremony | भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की आदमकद प्रतिमा पर पुष्प

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव, वित्त, वाणिज्य कर एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेसी सिंह, परिवहन मंत्री शीला कुमारी, सूचना प्रावैधिकी मंत्री मो.इसराइल मंसूरी, बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी, बिहार विधान परषद् के उपसभापति रामचंद्र पूर्वे, विधान पार्षद श्रीमती कुमुद वर्मा, पूर्व मंत्री श्याम रजक सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने भी भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की आदमकद प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

Karpoori thakur Jayanti Ceremony | आरती पूजन, जननायक के व्यक्तित्व और कृतित्व पर आधारित गीतों का गायन

इस अवसर पर बिहार के उन विभूतियों जिनका राजकीय समारोह आयोजित किया जाता है, उस पर आधारित एक पुस्तक का विमोचन राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने किया। इस अवसर पर बिहार गीत, सूचना एवं जन-संपर्क विभाग के कलाकारों की ओर से आरती पूजन एवं जननायक के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर आधारित गीतों का गायन किया गया।

यह भी पढ़ें:  Bihar में अब 400 नहीं, हर महीने मिलेंगे 1100 रुपए पेंशन! जानिए कब से मिलेगा बढ़ा पेंशन –

Karpoori thakur Jayanti Ceremony | ट्रक पर चलता मंच, सम्राट चौधरी का बिफरना, लोकतंत्र की हत्या

कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाने के लिए जदयू ने मिलर ग्राउंड को बुक किया। वहीं बीजेपी का कार्यक्रम वीरचंद पटेल पथ पर। जहां, जयंती समारोह मनाने के लिए ट्रक पर चलता फिरता मंच तैयार किया गया है। वहीं लोगों के बैठने के लिए सड़क पर कुर्सियां लगाई गई हैं। जयंती समारोह के लिए जगह नहीं मिलने पर भड़के सम्राट चौधरी ने इसे लोकतंत्र की हत्या बताया है। जेडयू ने सरकारी तंत्र का दुरुपयोग कर अवैध कब्जा किया। सत्ता का दुरुपयोग कर जेडीयू के लोग कर्पूरी ठाकुर को अपमानित करने का काम कर रहे हैं।

Karpoori thakur Jayanti Ceremony | ताकत हमसे है,गठबंधन-बीजेपी दोनों समझ ले

सत्ताधारी पार्टी जदयू ने बुधवार को जननायक कर्पूरी ठाकुर की जनशताब्दी समारोह पटना के वेटरनरी कॉलेज ग्राउंड में धूमधाम से मनाया। जहां एक और इस कार्यक्रम के माध्यम से सीएम नीतीश ने अति पिछड़े वोट बैंक को अपने हित में लाने का प्रयास किया। वही जदयू ने भी इस कार्यक्रम के माध्यम से गठबंधन में शामिल अपने दलों और विपक्ष में शामिल बीजेपी को अपनी ताकत दिखाने का प्रयास किया।

Karpoori thakur Jayanti Ceremony | जिसने परिवार को बढ़ाया वही जननायम को कभी नहीं बढ़ाया

मुख्यमंत्री ने बुधवार को अपनी संबोधन में अपने अंदाज में देश की राजनीति में पहले परिवारवाद पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आजकल तो लोग अपने परिवार को ही आगे बढ़ाते हैं, लेकिन कर्पूरी जी कभी नहीं बढ़ाया। कर्पूरी जी से सीख कर हमने भी कभी अपने परिवार को आगे नहीं बढ़ाया।

Karpoori thakur Jayanti Ceremony | सीएम ने कहा कौन क्या बोलता है बोलते रहे

कौन क्या बोलता है, बोलते रहे। सीएम ने कहा कि आज प्रधानमंत्री जी रामनाथ ठाकुर जी को फोन किए, लेकिन हमको नहीं किए। तब भी प्रेस के माध्यम से हम उन्हें बढ़ाई देते हैं। अब खुदे वो क्रेडिट न लें। इसके पहले समस्तीपुर में कर्पूरी ठाकुर के गांव में सीएम ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर ने अपने बेटे को आगे नहीं बढ़ाया है। हमने अपने भाई को सांसद बनाया। सीएम ने कहा कि हम 2007 से मांग कर रहे थे।

Karpoori thakur Jayanti Ceremony | CM नीतीश कुमार ने कहा, एक मांग और मान लीजिए

वहीं इस दौरान नीतीश कुमार ने कहा कि केंद्र सरकार ने हमारी एक मांग तो मान ली वहीं अब बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग भी मान लें यह उम्मीद है। नीतीश कुमार ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर ने शराबबंदी किया था पिछड़ा और अति पिछड़ा के लिए कई काम किए थे। लेकिन, फिर भी उन्हें हटाया गया। वहीं नीतीश कुमार ने कहा कि देशभर में आरक्षण के दायरे को बढ़ाया जाना चाहिए। इस दौरान नीतीश कुमार ने कहा कि जेडीयू कभी भी परिवारवाद का समर्थन नहीं करती है।

यह भी पढ़ें:  Bihar में अब 400 नहीं, हर महीने मिलेंगे 1100 रुपए पेंशन! जानिए कब से मिलेगा बढ़ा पेंशन –

Karpoori thakur Jayanti Ceremony | CM नीतीश कुमार ने मीडिया को लपेटा, कहा, इनके बारे में ही छापिएगा…मेरे बारे में

प्रेस वाले से आग्रह है केवल कर्पूरी जी के कार्यक्रम के बारे में ही छापिएगा। आप तो कुछ से कुछ मेरे बारे में पूछते रहते हैं। अभी हम काम कर रहे हैं, करने दीजिए। सीएम नीतीश कुमार ने कर्पूरी ठाकुर के बेटे रामनाथ ठाकुर को डायस पर बुलाया और कहा कि इन्हें भी धन्यवाद दीजिए।

Karpoori thakur Jayanti Ceremony | CM नीतीश कुमार ने कहा,ऊर्जा मंत्री जी को भी बधाई दीजिए

हर घर बिजली पहुंचा दिया है। ऊर्जा मंत्री जी बिजली का काम करते रहते हैं। इन्हें भी बधाई दीजिए। हर घर जल से नल खुले में शौच से मुक्त और शुद्ध जल पीने का मिल जाए तो 90% बिमारियों से छुटकारा मिल सकता है। हमलोग पूरे देश में जातीय गणना चाहते थे, लेकिन हुआ नहीं तब हमने जातीय गणना कराया। इसमें हमने सभी परिवारों की आर्थिक स्थिति का भी जायजा लिया।

Karpoori thakur Jayanti Ceremony | हिंदू-मुसलमान सबको एकजुट होना होगा

इसके बाद आबादी के हिसाब से हमने आरक्षण भी बढ़ाया। जो भी गरीब परिवार हैं, उनके लिए 2-2 लाख रुपए का इंतजाम कर दिए हैं। हमलोग की एक डिमांड तो मांग ली गई है और भी हमारी डिमांड मानें। हिंदू-मुस्लिम हर जाति के लोगों को एकजुट होकर रहना चाहिए।

Karpoori thakur Jayanti Ceremony | 2 लाख लोग मौजूद हैं, रास्ते में भी खड़े हैं

कम से कम 2 लाख लोग यहां उपस्थित हैं। रास्ते में भी लोग खड़े हैं। इतनी बड़ी संख्या में लोग यहां आए हैं। अब खुशी की बात है कि कर्पूरी जी को भरत रत्न मिला है। हम 2007 से लेकर 2023 तक लोगों को लिखते रहे। अनुरोध करते रहे, लेकिन लोग नहीं करते थे। इसके लिए मैं केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री जी को धन्यवाद करता हूं। अब उन्होंने स्वीकार कर लिया। अब लोगों को लगने लगा है कि उनके कार्यों को स्वीकार करेंगे तभी आगे बढ़ेंगे।

Karpoori thakur Jayanti Ceremony | CM नीतीश कुमार ने कहा, हम उन्हें बधाई देते हैं, अब खुद वो क्रेडिट ना लें

आज प्रधानमंत्री जी रामनाथ ठाकुर जी को फोन किए। लेकिन हमको नहीं किए. तब भी प्रेस के माध्यम से हम उन्हें बधाई देते हैं। अब खुद वो क्रेडिट ना लें। रामनाथ ठाकुर जी का हमलोग इज्जत करते हैं। आज कल तो लोग अपने परिवार को ही आगे बढ़ाते हैं। लेकिन, कर्पूरी जी कभी नहीं बढ़ाए। कर्पूरी जी से सीख कर हमने भी कभी अपने परिवार को आगे नहीं बढ़ाया। कौन क्या बोलता है बोलते रहे।

यह भी पढ़ें:  Bihar में अब 400 नहीं, हर महीने मिलेंगे 1100 रुपए पेंशन! जानिए कब से मिलेगा बढ़ा पेंशन –

Karpoori thakur Jayanti Ceremony | 2023 तक भारत रत्न देने की मांग हमलोग करते रहे हैं। अब दिया गया

वही इसके पहले सीएम नीतीश कुमार कर्पूरी ठाकुर जनशताब्दी समारोह कार्यक्रम में शामिल होने समस्तीपुर में उनके गांव पितौझिया पहुंचे। उन्होंने कहा कि 2007 से हमलोग कार्यक्रम करते रहे हैं। 2023 तक भारत रत्न देने की मांग हमलोग करते रहे हैं। अब दिया गया, इसलिए धन्यवाद देता हूं। कर्पूरी ठाकुर ने हर तबके के लिए काम किया। वो हमलोग को बहुत मानते थे।

Karpoori thakur Jayanti Ceremony | 2023 तक भारत रत्न देने की मांग हमलोग करते रहे हैं, अब दिया गया

देश में पहली बार पिछड़ा और अतिपिछड़ा के लिए काम किया। देश भर में कर्पूरी ठाकुर को लोग जानते हैं। उन्होंने कभी अपने लड़के को आगे नहीं बढ़ाया। लेकिन मैंने अपने भाई को साथ लेकर चला हूं। जदयू से राज्यसभा के सांसद हैं।

Karpoori thakur Jayanti Ceremony |इसे देश में लागू करना चाहिए

पहली बार कर्पूरी जी ने पिछड़ा और अति पिछड़ा को आरक्षण दिया। देश में पहली बार कर्पूरी जी ने जो आरक्षण दिया। देशभर में लागू होना चाहिए। अतिपिछड़ा ज्यादा गरीब है। उनकी संख्या भी ज्यादा है। इसे देश में लागू करना चाहिए। कर्पूरी जी ने देश में पहली बार शराबबंदी लागू किए थे।

Karpoori thakur Jayanti Ceremony |जिस घर में वो रहते थे उस घर को आज भी उनके नाम से सुरक्षित रखा गया है

शराबबंदी के कारण समय से पहले लोग उन्हें हटा दिया। उनके निधन के बाद से ही हम कार्यक्रम चलाते आ रहे हैं। 90 से ही सरकारी कार्यक्रम हो रहा है। जिस घर में वो रहते थे उस घर को आज भी उनके नाम से सुरक्षित रखा गया है।

Karpoori thakur Jayanti Ceremony |अगर मिला है तो इसका श्रेय नीतीश कुमार को जाता है

ललन सिंह ने कहा कि 64 साल की उम्र में कर्पूरी जी का निधन हुआ। जीवन पर्यंत उन्होंने पिछड़े लोगों को आगे बढ़ाने का काम किया। भारत सरकार ने भारत रत्न की घोषणा की है। इन्हें ये उपाधि बहुत पहले मिलना चालिए। अगर मिला है तो इसका श्रेय नीतीश कुमार को जाता है।

Karpoori thakur Jayanti Ceremony | अंबेडकर के बाद कोई नेता समाज का विद्वेष झेला है तो वह कर्पूरी ठाकुर थे

वही वेटनरी कॉलेज में जदयू नेता केसी त्यागी ने कहा कि कर्पूरी जननायक से अब राष्ट्र नायक हो गए। जेडीयू पहले दिन से उनके सिद्धतों पर चलते रहा। उन्हें भारत रत्न देने की मांग करते रहा है। डॉ. अंबेडकर के बाद कोई नेता समाज का विद्वेष झेला है तो वह कर्पूरी ठाकुर थे। कर्पूरी के अधूरे सपने को नीतीश कुमार ने पूरा किया है। जैसे आप पहले से नीतीश कुमार के साथ दृढ़ता से खड़े रहे हैं।

जरूर पढ़ें

Bihar में अब 400 नहीं, हर महीने मिलेंगे 1100 रुपए पेंशन! जानिए कब से मिलेगा बढ़ा पेंशन –

बिहार में अब 400 नहीं, हर महीने 1100 रुपये पेंशन! नीतीश कुमार का चुनावी...

Bihar में स्कूलों का नया टाइम टेबल जारी, 23 जून से इतने बजे से लगेंगी कक्षाएं, जानिए New Time Table- Full List!

बिहार के स्कूलों का नया टाइम टेबल जारी! अब सुबह 9:30 से शाम 4...

Darbhanga Allapatti Railway Crossing पर ट्रेन से टकराकर जाले के युवक की मौत

रेलवे फाटक पर दर्दनाक हादसा! मो. सरताज की रहस्यमय मौत से गांव में मातम।...

Shiv Gopal Mishra होंगे Darbhanga के नए Chief District एवं Sessions Judge

दरभंगा को मिला नया जिला एवं सत्र न्यायाधीश! शिव गोपाल मिश्रा की नियुक्ति तय।दरभंगा...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें