back to top
18 अगस्त, 2024
spot_img

बिहार में भी पश्चिम बंगाल की तरह चुनावी रंजिश की आग… मोकामा में भिड़े दो गुटों में खूनी खेल, हिंसक झड़प, जमकर पत्थरबाजी, कई जख्मी

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला Deshaj Times...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित मंच...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.COM
spot_img
Advertisement
Advertisement

बिहार भी बंगाल की तरह चुनावी रंजिश की ओर बढ़ रहा है। अर्से बाद ऐसा हो रहा है जब बीजेपी और जदयू आमने सामने है। पश्चिम बंगाल में भी बीजेपी विपक्ष में रही है।

 

पिछले चुनाव में हर जगह पश्चिम बंगाल में हिंसक झड़प हुए हैं। ऐसा ही अब बिहार में देखने को मिला है। ताजा माला मोकामा का है। यहां भिड़े दो गुटों में खूनी खेल जमकर हुआ है। हिंसक झड़प के बीच जमकर पत्थरबाजी हुई है। इसमें कई लोग जख्मी हो गए हैं। पूरे इलाके में तनाव बना हुआ है। बताया जाता है कि यहां भी बोगस और जबरन वोट डालने को लेकर दो पक्षों में भिड़ंत ने खूनी रूप ले लिया। पढ़िए पूरी खबर

जानकारी के अनुसार, मोकामा और गोपालगंज विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान जारी है। दोनों सीटों पर दोपहर 3 बजे तक 42.55 फीसदी वोट डाले जा चुके हैं। गोपालगंज में सर्वाधिक 42.87 प्रतिशत वोटिंग हुई है। वहीं मोकामा में भी 42.44 प्रतिशत मतदान हुआ है।

मोकामा में दोपहर 1 बजे तक कुल 34.26 फीसदी मतदान में 35 फीसदी से अधिक पुरुषों और 34 फीसदी महिलाओं ने अबतक वोट डाले। विधानसभा क्षेत्र के अन्य पोलिंग बूथों पर शांतिपूर्ण ढंग से मतदान सम्पन्न हो रहा है।

इधर, मोकामा टाल के ईसानगर में दो पक्षों में हिंसक झड़प हो गई। दो गुटों के बीच इस दौरान जमकर ईंट पत्थर बरसाये गये। इससे वहां अफरी-तफरी मच गयी। इस घटना में कई लोग घायल हो गए हैं।

जानकारी के अनुसार, मोकामा में चुनाव चल रहे हैं। में दो गुटों के बीच विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। राजनीतिक विवाद ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया। मोकामा टाल इलाके के घोसवरी प्रखंड के ईशानगर में दो पक्षों में जमकर झड़प शुरू हो गयी।

यह भी पढ़ें:  North+ South= सरपट Bihar | मधुबनी–बेगूसराय–अररिया समेत उत्तर से जुड़ेगा दक्षिण, 8.15 KM लंबा – सफर होगा 150 किमी छोटा, पढ़िए ₹1871 करोड़ का Modern Extra-Dose Bridge का चमत्कार

ग्रामीणों ने बताया कि जबरन वोट डलवाने के आरोप में विवाद शुरू हुआ। देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग उग्र हो गए और विवाद हिंसक झड़प में तब्दील हो गया। मौके पर मौजूद पुलिस जवानों ने दोनों पक्षों के लोगों को घटना स्थल से खदेड़ दिया है। इसके बाद शांति और कानून व्यवस्था बहाल की जा सकी है।

यह भी पढ़ें:  Bihar में Triple Murder! 2 युवकों के चेहरे पर गोलियां दागी, तीसरे की घर में हत्या

झड़प के दौरान दोनों पक्षों की तरफ से ईंटे पत्थर चलें जिसमें कई लोग घायल हो गए हैं। मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है जिसके बाद शांति और कानून व्यवस्था बहाल कि जा सकी है। पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को मतदान केंद्र से दूर खदेड़ दिया। इलाके में तनाव बना हुआ और अतिरिक्त रिजर्व जवानों को लाया जा रहा है। हालांकि मतदान केंद्रों पर पोलिंग जारी है और लोगों की लंबी लाइन लगी हुई है।

जरूर पढ़ें

मोदी-नीतीश-लालू पर Darbhanga में बरसे PK, बोले – अब बच्चों के चेहरे देखकर दीजिए वोट, पढ़िए पूरी रिपोर्ट

सतीश चंद्र झा, बेनीपुर, दरभंगा। जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने अपनी 'बिहार बदलाव...

Darbhanga @ अंगूरी की बेटी ‘गिरफ़्त’ में, कहां – कब – कैसे?

दरभंगा। जिलाधिकारी कौशल कुमार के निर्देश पर मद्य निषेध विभाग की टीम ने बड़ी...

Darbhanga में 18 से 20 अगस्त तक 1400 प्रतिभागी दिखाएंगे खेलों में दमखम, 18 प्रखंडों के खिलाड़ी बनाएंगे प्रतियोगिता को खास

दरभंगा | शिक्षा विभाग, खेल विभाग, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, बिहार सरकार एवं जिला...

मध्यरात्रि गूंजा – “हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की”… Krishna Janmashtami पर भक्ति की बयार, आकर्षक पंडाल, रोशनी और सजावट ने खींचा Darbhanga...

मनोज कुमार झा, अलीनगर। प्रखंड क्षेत्र में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े ही श्रद्धा...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें