spot_img

Bihar News | Accident News| बरात की बोलेरो की ट्रक से भिड़ंत, दो मासूमों समेत तीन की मौत

spot_img
- Advertisement -

Bihar News | Accident News| बरात की बोलेरो की ट्रक से भिड़ंत, दो मासूमों समेत तीन की मौत हो गई जहां खगड़िया जिले के मानसी थाना क्षेत्र अंतर्गत एकनियां के पास सोमवार की देर रात हादसा हुआ है। यहां बोलेरो और ट्रक के बीच भीषण टक्कर में दो मासूम बच्चे समेत तीन की मौत हो गई है, जबकि तीन घायल हो गये।

- Advertisement -

Bihar News | Accident News| पुलिस ने गाड़ी में फंसे लोगों को बाहर निकाला

हादसे के तत्काल बाद पहुंची पुलिस ने गाड़ी में फंसे लोगों को बाहर निकाला। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने घायलों में शामिल दूल्हे के भाई, भतीजा और एक अन्य बच्चों को मृत घोषित कर दिया। अन्य लोगों का इलाज जारी है। हादसे की जानकारी मिलने के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गई हैं।

- Advertisement -

Bihar News | Accident News| एकनिया ढाला NH 31 के पास बारात में शामिल एक गाड़ी की ट्रक से भिड़ंत

जानकारी के अनुसार,बांका से बारात खगड़िया चंन्द्र नगर रांको जा रही थी। इसी दौरान एकनिया ढाला NH 31 के पास बारात में शामिल एक गाड़ी की ट्रक से भिड़ंत हो गई। जिसमें कई लोग घायल हो गए। दो बच्चे की मौत सदर अस्पताल में उपचार के दौरान हुई,जबकि 32 साल के अमर कुमार की मौत इलाज के लिए बेगूसराय जाने के रास्ते में हुई। मरने वालों में पिता, पुत्र और भतीजा शामिल है, जबकि तीन बाराती घायल हुए है।जिसका सदर अस्पताल में उपचार जारी है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Malviya Nagar Fire News: दिल्ली के मालवीय नगर में भीषण आग: रेस्टोरेंट में 21 लोगों की जिंदा दर्दनाक मौत, 40 लोगों की रेस्क्यू!

Bihar News | Accident News| बारात बांका से खगड़िया के शोभनी गांव आ रही थी..मचा कोहराम

पुलिस के मुताबिक सन्नी कुमार की शादी थी। बारात बांका से खगड़िया के शोभनी गांव आ रही थी। बोलेरो पर दुल्हा का भाई अमर कुमार अपने पांच साल के बेटे शिबू कुमार ,2 साल का भतीजा राज कुमार समेत अन्य रिश्तेदार के साथ सवार था। इसी दौरान एन एच 31 पर बोलेरो सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई। इधर घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया है। अपनों का रो -रो कर बुरा हाल है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bhagalpur Crime News: रंगदारी न देने पर प्रॉपर्टी डीलर को बेरहमी से मौत! मुंह में मारी गोली, सन्नाटा

गोपालपुर में प्रॉपर्टी डीलर श्याम साह की रंगदारी न देने पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। अपराधियों ने मुंह में गोली मारी। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।#GopalpurCrime,#BiharNews,#MurderCase

Darbhanga Bus Terminal News: दरभंगा के दिल्ली मोड़ बस स्टैंड दिखेगा एयरपोर्ट लुक में, मिलेगी अंतरराज्यीय बस टर्मिनल में हर आधुनिक सुविधा

दरभंगा के दिल्ली मोड़ बस स्टैंड के आधुनिकीकरण में आ रही जमीन संबंधी सबसे बड़ी बाधा दूर हो गई है। अब यह बस स्टैंड एयरपोर्ट जैसी सुविधाओं से लैस होगा, जिससे यात्र#DarbhangaBusTerminal,#BiharDevelopment,#InfrastructureNews

Darbhanga Bank Theft News: पेंशन का पैसा निकालते ही बुजुर्ग के साथ हुई चौंकाने वाली वारदात! बैग से ₹35 हजार

दरभंगा में पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के बाहर एक रिटायर्ड कर्मचारी के बैग से 35 हजार रुपये की चोरी हो गई। पीड़ित ने लहेरियासराय थाने में FIR दर्ज कराई है। पुलिस सीस#DarbhangaNews,#BankTheft,#BiharCrime

Bakhri Nadi News: अलविदा चंद्रभागा? -कभी बाढ़ लाती थी, अब सिर्फ रेत का ढेर! नदी सूखने से गहराया संकट, जानिए क्यों!

बिहार के बखरी में ऐतिहासिक चंद्रभागा नदी प्रशासनिक अनदेखी और अतिक्रमण के कारण सूखने के कगार पर है। कभी बाढ़ लाने वाली यह नदी अब सिर्फ रेत का ढेर है। स्थानीय लोग#BakhriNews,#ChandrabhagaRiver,#BiharEnvironment