

आरा से बड़ी खबर है जहां बिहार पुलिस के हवलदार बक्सर जिले के कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के अरक गांव निवासी नागेन्द्र सिंह के पुत्र 18 वर्षीय ओमकेश सिंह की नृशंस हत्या हो गई है। इतना ही नहीं, अपराधियों ने पहले उसे (Brutal murder of constable’s son) गोलियों से भूना।
यह भी पढ़िए: Inspector Hanged | महिला थाने में फांसी के फंदे पर झूल गए दरोगा, फांसी लगाकर दे दी जान
इससे भी जी ना भरा तो फिर नंगा कर जला दिया। इससे भी अपराधियों का जी ना भर। फिर लाश को प्लास्टिक बोरे में बंद कर नदी में डूबो दिया। मगर, अपराधियों का इससे भी जा ना भरा। लाश कहीं उफन कर सतह पर नहीं आ जाए इसके लिए बोरे में ईंट-पत्थर भी डाल दिया।
यह भी पढ़िए: Inspector Hanged | महिला थाने में फांसी के फंदे पर झूल गए दरोगा, फांसी लगाकर दे दी जान
मंगलवार को उसका शव नगर थाना क्षेत्र के मझौआ बांध स्थित दलपतपुर नदी के गहरे पानी से चोकर के बोरे में बंद मिला है। शरीर पर गोली लगने और चेहरा के साथ पूरे बॉडी पर जले के निशान हैं। इसको लेकर पुलिस का कहना है कि मृतक को उसके दोस्तों ने तीन दिन पहले घर से बहाना बनाकर बुलाया।
यह भी पढ़िए: Inspector Hanged | महिला थाने में फांसी के फंदे पर झूल गए दरोगा, फांसी लगाकर दे दी जान
फिर उसे सुनसान जगह ले जाकर तीन गोली मारी। फिर उसके चेहरे और शरीर पर पेट्रोल या शराब छिड़क कर उसे जला दिया। फिर बदमाशों ने चोकर के बोरे में शव को बांधकर नदी के गहरे पानी में फेंक दिया।
जानकारी के अनुसार, ओमकेश पिछले चार दिनों से लापता था। सुबह उसकी लाश टाउन थाना क्षेत्र के मझौंवा हवाई अड्डा-चंदवा बांध से सटे नदी से बरामद होते ही भूचाल आ गया। इससे पूर्व यहां से ओमकेश की खून लगी टी-शर्ट, चप्पल और पिलेट मिली थी।
परिजनों का कहना है कि ओमकेश सिंह पिछले शुक्रवार को अपने दोस्तों के साथ घर से निकला था। इसके बाद वह घर वापस नहीं लौटा। बताया कि ओमकेश सिंह पिछले 24
यह भी पढ़िए: Inspector Hanged | महिला थाने में फांसी के फंदे पर झूल गए दरोगा, फांसी लगाकर दे दी जान
तारीख को दोपहर एक बजे अपने दोस्तों के साथ घर से निकला था। जब देर रात तक वह घर नहीं लौटा तो घर के लोगों ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी, लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं चला।
परिजनों ने उसके लापता होने की सूचना स्थानीय थाना को दी। इस दौरान परिजनों ने ओमकेश के दोस्त सुमित का नाम बताया और कहा कि ओमकेश इसी के साथ घर से निकला था। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सुमित को हिरासत में लेकर पुछताछ करने
यह भी पढ़िए: Inspector Hanged | महिला थाने में फांसी के फंदे पर झूल गए दरोगा, फांसी लगाकर दे दी जान
लगी। पुलिस की सख्ती के दौरान सुमित ने उसे मझौआ बांध के पास छोड़ने की बात बताई। करीब तीन दिनों तक खोजबीन के बाद आज उसका शव नदी के गहरे पानी में चोकर के बोरे से बरामद किया गया है।
पुलिस की ओर से पूछताछ के दौरान सुमित ने बताया कि ओमकेश का छोटी छोटी बातों को लेकर उसके दोस्तों के साथ झगड़ा होते रहता था। इसी बात का खुन्नस उतारने के लिए उसे बुलाया लेकिन उस समय भी वहां उनके साथ झगड़ा हो गया।
यह भी पढ़िए: Inspector Hanged | महिला थाने में फांसी के फंदे पर झूल गए दरोगा, फांसी लगाकर दे दी जान
इसी आवेश में उनलोगों ने पहले ओमकेश की जमकर पिटाई की और फिर उसके सीने में तीन गोलियां दाग दी। गोली लगते ही उसकी मौत हो गई। फिर शव को छुपाने की नियत से उनलोगों ने शव को जलाकर बोर में बंद कर नदी में फेंक दिया। फिलहाल पुलिस अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है।


