back to top
22 जून, 2024
spot_img

Bihar Budget | बिहार के लिए 2 लाख 78 हजार करोड़ का बजट विधानसभा में पेश, जानें क्या है इस बार कुछ खास, विपक्ष का भारी हंगामा

spot_img

देशज टाइम्स | Highlights -

Advertisement
Advertisement

इस बार के बजट में शिक्षा और रोजगार पर विशेष फोकस किया गया है। बिहार में चतुर्थ कृषि रोड मैप को लागू किया गया है। आरक्षण की सीमा बढ़ाई गई है।बजट में स्टूडेंट्स क्रेडिट कार्ड स्कीम के लिए 700 करोड़ रुपए का प्रावधान है। इसके साथ ही ग्राम एवं लघु उद्योग के लिए 396 करोड़ रुपए, बिजली योजना पर 85 करोड़ रुपए, ट्रांसपोर्टेशन सर्विस पर 20 करोड़ रुपए और सरकारी कर्मचारियों के लिए 39 करोड़ रुपए।

Bihar Budget | बिहार में गरीबी दर में 8 फीसदी की गिरावट आई है

वित्त मंत्री ने कहा कि बिहार में गरीबी दर में 8 फीसदी की गिरावट आई है। चतुर्थ कृषि रोड मैप लागू किया गया है। 2 करोड़ से ज्यादा लोग गरीबी से बाहर निकले हैं। आरक्षण की सीमा बढ़ाई गई है। 94 लाख परिवार आर्थिक रूप से कमजोर। बिहार में निवेश लाने की कोशिश जारी।

Bihar Budget | पर्यटन में निवेश करने पर सब्सिडी देने का फैसला

पर्यटन में निवेश करने पर सब्सिडी देने का फैसला किया गया है। एनडीए सरकार बिहार में हुई जाति जनगणना की रिपोर्ट और आर्थिक सर्वेक्षण के आधार पर बिहार के लोगों का जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए केंद्र सरकार के सहयोग से काम करेगी। विकास के मुद्दे पर सरकार काम कर रही है। बिहार में विकास दर 10.4% है, जो देश में सबसे ज्यादा है। समाज के हर वर्ग का सरकार ध्यान रखेगी। परिवहन और संचार के लिए 46,729 करोड़ का बजट रखा गया है। वही नीतीश सरकार ने परिवहन और संचार विभाग का बजट बढ़ाकर 46,729 करोड़ कर दिया है।

Bihar Budget | राज्य का सकल घरेलू उत्पाद में डेढ़ गुना इजाफा हुआ है

राज्य का सकल घरेलू उत्पाद में डेढ़ गुना इजाफा हुआ है। वही बिहार की विकास दर 10 फीसदी के पार पहुंच गई है। राज्य में मातृ मुत्यु दर में 27 फीसदी तक की गिरावट दर्ज की गई है। जो बीते सालों में काफी ज्यादा थी। लंच ब्रेक के बाद उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी लाल बैग लेकर विधानसभा पहुंचे। उनके साथ भाजपा विधायक भी थे। पहली बार सम्राट चौधरी सदन में बिहार का बजट पेश किया।

Bihar Budget | बिहार में चतुर्थ कृषि रोड मैप लागू किया गया है

वित्त मंत्री ने कहा कि बिहार में गरीबी दर में 8 फीसदी की गिरावट आई है। 2 करोड़ से ज्यादा लोग गरीबी से बाहर निकले हैं। बिहार में चतुर्थ कृषि रोड मैप लागू किया गया है। आरक्षण की सीमा बढ़ाई गई है। 94 लाख परिवार आर्थिक रूप से कमजोर। बिहार में निवेश लाने की कोशिश जारी। पर्यटन में निवेश करने पर सब्सिडी देने का फैसला लिया गया है।

Bihar Budget | बजट में खेल को भी बढ़ावा दिया गया है

सम्राट चौधरी ने कहा कि युवाओं की शारीरिक एवं मानसिक मजबूती सुनिश्चित करने का काम, राज्य में खेल को बढ़ावा देने और खेल प्रशासन को सुगम एवं और अनुकूल बनाने के लिए तथा राज्य के खिलाड़ियों को ओलंपिक खेलों में तैयार करने के लिए खेल विभाग का गठन किया गया। इस बजट में खेल को भी बढ़ावा दिया गया है। वित्त मंत्री ने कहा कि शारीरिक एवं मानसिक मजबूती सुनिश्चित करने का काम, राज्य में खेल को बढ़ावा देने और खेल प्रशासन को सुगम एवं और अनुकूल बनाने के लिए तथा राज्य के खिलाड़ियों को ओलंपिक खेलों में तैयार करने के लिए खेल विभाग का गठन किया गया।

Bihar Budget | 10 करोड़ रुपए तक के निवेश पर 30 फीसदी तक की सब्सिडी

वित्त मंत्री ने कहा कि पर्यटन के लिए 10 करोड़ रुपए तक के निवेश पर 30 फीसदी तक की सब्सिडी (अधिकतम सीमा- 3 करोड़), 50 करोड़ और उससे अधिक के निवेश पर 25 प्रतिशत की। इसके साथ-साथ सब्सिडी प्रतिदिन 10 करोड़ से ऊपर अधिकतम 10 करोड़ का था, 25 करोड़ का प्रावधान किया गया है। पर्यटन के लिए 10 करोड़ रुपए तक के निवेश पर 30 फीसदी तक की सब्सिडी (अधिकतम सीमा- 3 करोड़), 50 करोड़ और उससे अधिक के निवेश पर 25 प्रतिशत की। इसके साथ-साथ सब्सिडी प्रतिदिन 10 करोड़ से ऊपर अधिकतम 10 करोड़ का था, 25 करोड़ का प्रावधान किया गया है।

Bihar Budget | इलेक्ट्रिक व्हीकल पर फोकस

इस बजट सत्र में इलेक्ट्रिक व्हीकल पर फोकस किया गया है वित्त मंत्री ने कहा कि इलेक्ट्रिक व्हील पॉलिसी 2023 लागू करके पर्यावरण सुरक्षा सुनिश्चित की गई है। हमारा उद्देश्य है, बिहार को इलेक्ट्रिक व्हिकल ट्रांसपोर्ट इको सिस्टम में एक मॉडल राज्य की तरह स्थापित किया जाए।

Bihar Budget | 10 हजार दोपहिया वाहन पर 5 हजार किलोवॉट अधिकतम 10 हजार रुपए

इस नीति के अंतर्गत 10 हजार दोपहिया वाहन पर 5 हजार किलोवॉट अधिकतम 10 हजार रुपए, पहले एक हजार वाहनों के लिए हर चार पहिया वाहन यात्री पर 10 हजार रुपया प्रति किलोवॉट सामान्य श्रेणी के लिए 1.25 लाख रुपए और एससी-एसटी के लिए 1.5 लाख रुपए की क्रय सब्सिडी दी जाती है।

Bihar Budget | मारा उद्देश्य है, बिहार को इलेक्ट्रिक व्हिकल ट्रांसपोर्ट इको सिस्टम में एक मॉडल राज्य की तरह स्थापित किया जाए

बजट भाषण में वित्त मंत्री ने कहा कि इलेक्ट्रिक व्हील पॉलिसी 2023 लागू करके पर्यावरण सुरक्षा सुनिश्चित की गई है। हमारा उद्देश्य है, बिहार को इलेक्ट्रिक व्हिकल ट्रांसपोर्ट इको सिस्टम में एक मॉडल राज्य की तरह स्थापित किया जाए। इस नीति के अंतर्गत 10 हजार वाहनों के लिए हर दोपहिया वाहन पर 5 हजार किलोवॉट अधिकतम 10 हजार रुपए, पहले एक हजार वाहनों के लिए हर चार पहिया वाहन यात्री पर 10 हजार रुपया प्रति किलोवॉट सामान्य श्रेणी के लिए 1.25 लाख रुपए और एससी-एसटी के लिए 1.5 लाख रुपए की क्रय सब्सिडी दी जाती है।

Bihar Budget | ब्याज पर कुल 20 हजार 526 करोड़ रुपए खर्च होगा

वेतन, पेंशन, ब्याज भुगतान और ऋण वापसी पर 1 लाख 46 हजार 531 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। जिसमें वेतन भुगतान पर 42 हजार 950 करोड़ रुपए, विश्वविद्यालय और स्कूल शिक्षक, कर्मचारी एवं कर्मी के वेतन अनुदान के लिए 23 हजार करोड़ 914 करोड़ रुपए, कॉन्ट्रैक्ट कर्मियों के वेतन पर 4951 करोड़ रुपए, पेंशन पर 31 हजार 392 खर्च किए जाएंगे। ब्याज पर कुल 20 हजार 526 करोड़ रुपए खर्च होगा।

Bihar Budget | स्टूडेंट्स क्रेडिट कार्ड के लिए 700 करोड़

बजट में स्टूडेंट्स क्रेडिट कार्ड स्कीम के लिए 700 करोड़ रुपए का प्रावधान है। इसके साथ ही ग्राम एवं लघु उद्योग के लिए 396 करोड़ रुपए, बिजली योजना पर 85 करोड़ रुपए, ट्रांसपोर्टेशन सर्विस पर 20 करोड़ रुपए और सरकारी कर्मचारियों के लिए 39 करोड़ रुपए।

Bihar Budget | पहली बार जातीय आधारित सर्वेक्षण का काम किया गया

सम्राट चौधरी ने कहा कि देश में पहली बार जातीय आधारित सर्वेक्षण का काम किया गया। बिहार में 2022-23 के आधार पर प्राप्त सर्वेक्षण के आधार पर राजकीय सेवा में नियुक्ति एवं शैक्षणिक संस्थानों में आरक्षण बढ़ाया गया।

Bihar Budget | नवीकरण स्त्रोत से बिजली उत्पादन को बढ़ावा

सरकार की ओर से चॉर्जिंग केंद्र के उपकरण की खरीद पर क्रय प्रोत्साहन प्रदान किया जाएगा। पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए जल विद्युत और सौर ऊर्जा की दिशा में आगे बढ़ाया जा रहा है। 2015-16 तक नवीकरण स्त्रोत से जहां 13 फीसदी बिजली का उत्पादन होता था, वहीं 2024-25 तक 35 फीसदी करने का लक्ष्य है।

जरूर पढ़ें

Bihar में अब 400 नहीं, हर महीने मिलेंगे 1100 रुपए पेंशन! जानिए कब से मिलेगा बढ़ा पेंशन –

बिहार में अब 400 नहीं, हर महीने 1100 रुपये पेंशन! नीतीश कुमार का चुनावी...

Bihar में स्कूलों का नया टाइम टेबल जारी, 23 जून से इतने बजे से लगेंगी कक्षाएं, जानिए New Time Table- Full List!

बिहार के स्कूलों का नया टाइम टेबल जारी! अब सुबह 9:30 से शाम 4...

Darbhanga Allapatti Railway Crossing पर ट्रेन से टकराकर जाले के युवक की मौत

रेलवे फाटक पर दर्दनाक हादसा! मो. सरताज की रहस्यमय मौत से गांव में मातम।...

Shiv Gopal Mishra होंगे Darbhanga के नए Chief District एवं Sessions Judge

दरभंगा को मिला नया जिला एवं सत्र न्यायाधीश! शिव गोपाल मिश्रा की नियुक्ति तय।दरभंगा...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें