back to top
21 जून, 2024
spot_img

पटना से रांची जा रही बस अनियंत्रित ट्रेलर से टकराई, चुटूपाली घाटी में पलटी, पुलिसकर्मी समेत तीन की मौत, कई जख्मी

spot_img
Advertisement
पटना से रांची जा रही बस रामगढ़ में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसमें तीन लोगों की मौत हो गई है वहीं, एक दर्जन से अधिक लोग जख्मी हैं। इसमें से चार लोगों को रिम्स रेफर कर दिया गया है।

Advertisement

जानकारी के अनुसार, बस पटना के बख्तियारपुर से रांची जा रही थी। इसी दौरान यह  यात्रियों से भरी बस रामगढ़ के चुटूपालू घाटी घाटी में दुर्घटनाग्रस्त हो गयी।

हादसे में तीन लोगों की जानें जा चुकी हैं। वहीं एक दर्जन लोगों को लोगों ने आनन फानन में स्थानीय पुलिस की मदद से रिम्स समेत स्थानीय अस्पताल में इलाज के लिए भेजा है।

यह भी पढ़ें:  Bihar में स्कूलों का नया टाइम टेबल जारी, 23 जून से इतने बजे से लगेंगी कक्षाएं, जानिए New Time Table- Full List!

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस में सवार एक यात्री ने बताया कि पटना के बख्तियारपुर से खुली। बस एनएच 33 पर चुट्टू पालू घाटी से गुजर रही थी। इस दौरान रांची की ओर से आ रही अनियंत्रित ट्रेलर सामने से आ रही बस से जा टकराई। टक्कर इतना जोरदार था कि बस बीच सड़क पर पलट गई।

सुबह बस रामगढ़ स्टैंड से खुली। चुटूपालू घाटी में प्रवेश करने के साथ ही, तेज आवाज के साथ जबरदस्त झटका लगा। इसके बाद बस में चीख पुकार मच गयी। पिछले से आ रहे लोगों की मदद से घायल यात्रियों को बस से निकाला गया। पढ़िए पूरी खबर

यह भी पढ़ें:  MishriLal Yadav Disqualified | भाजपा विधायक मिश्रीलाल यादव की सदस्यता रद्द! कुर्सी गई! नहीं रहे Darbhanga के MLA

रामगढ़ जिले की चुटूपालू घाटी में आज (मंगलवार) सुबह बस हादसे में रांची में पदस्थ एक पुलिसकर्मी समेत तीन लोगों की जान चली गई। हादसे में करीब 15 लोग घायल हो गए। सभी को अस्पताल भेजा गया है।

यह बस बख्तियारपुर से रांची जा रही थी। रामगढ़ थाना प्रभारी रोहित कुमार ने इसकी पुष्टि की है। थाना प्रभारी रोहित कुमार ने बताया कि यह हादसा एक अनियंत्रित ट्रेलर की वजह से हुआ। ट्रेलर का ब्रेक फेल हो गया।

यह भी पढ़ें:  Bihar में अब 400 नहीं, हर महीने मिलेंगे 1100 रुपए पेंशन! जानिए कब से मिलेगा बढ़ा पेंशन –

वह अनियंत्रित होकर डिवाइडर को तोड़ते हुए दूसरे लेन में पहुंचकर बस से टकरा गया। इस टक्कर के बाद दोनों वाहन घाटी में पलट कर खाई में गिर गए।

उन्होंने बताया कि घायलों में कई की हालत गंभीर है। पुलिस का कहना है कि दुर्घटना के बाद रांची-रामगढ़ लेन पर कई घंटे तक यातायात बाधित रहा।

जरूर पढ़ें

Bihar में अब 400 नहीं, हर महीने मिलेंगे 1100 रुपए पेंशन! जानिए कब से मिलेगा बढ़ा पेंशन –

बिहार में अब 400 नहीं, हर महीने 1100 रुपये पेंशन! नीतीश कुमार का चुनावी...

Bihar में स्कूलों का नया टाइम टेबल जारी, 23 जून से इतने बजे से लगेंगी कक्षाएं, जानिए New Time Table- Full List!

बिहार के स्कूलों का नया टाइम टेबल जारी! अब सुबह 9:30 से शाम 4...

Darbhanga Allapatti Railway Crossing पर ट्रेन से टकराकर जाले के युवक की मौत

रेलवे फाटक पर दर्दनाक हादसा! मो. सरताज की रहस्यमय मौत से गांव में मातम।...

Shiv Gopal Mishra होंगे Darbhanga के नए Chief District एवं Sessions Judge

दरभंगा को मिला नया जिला एवं सत्र न्यायाधीश! शिव गोपाल मिश्रा की नियुक्ति तय।दरभंगा...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें