back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 14, 2026
spot_img

Buxar Triple Murder | शनिवार की सुबह-3 बजे नरसंहार! हथियारबंद हमलावरों ने किया कत्लेआम – एक ही परिवार के 5 लोगों को मारी गोली, 3 भाइयों का मर्डर, 2 लथपथ

spot_img
- Advertisement - Advertisement

सुबह-सुबह बक्सर में नरसंहार! एक ही परिवार के 5 को गोलियों से भूना, 3 भाइयों की मौत– ग्रामीणों का बवाल। 3 भाई सुबह नहर किनारे टहल रहे थे, सामने से गोलियां बरसीं – बक्सर में सनसनी

- Advertisement -

बक्सर गोलीकांड: एक ही परिवार पर बरसी गोलियां, तीन भाइयों की मौत, दो गंभीर — लाल बालू विवाद, खूनी जंग

बक्सर, देशज टाइम्स। बक्सर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र के अहियापुर गांव में शनिवार तड़के उस समय हड़कंप मच गया जब आपसी वर्चस्व और बालू गिट्टी के विवाद को लेकर अंधाधुंध फायरिंग में एक ही परिवार के पांच लोगों को गोली मार दी गई।
इसमें तीन सगे भाइयों की मौके पर मौत हो गई जबकि दो अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है।

- Advertisement -

सुबह 3 बजे चली गोलियां, तीन की मौत, दो रेफर

मृतकों की पहचान विनोद सिंह यादव, सुनील सिंह यादव और वीरेंद्र सिंह यादव के रूप में हुई है। घायलों में मंटू सिंह (पेट व पैर में गोली) और पुंज सिंह यादव (पेट में गोली) शामिल हैं। दोनों को कोचस के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, फिर हालत गंभीर होने पर वाराणसी रेफर किया गया।

- Advertisement -

बालू और गिट्टी के कारोबार को लेकर चल रहा था पुराना विवाद

शुक्रवार को ही विनोद यादव और सुनील यादव का गांव के कुछ लोगों से गिट्टी-बालू कारोबार को लेकर झगड़ा हुआ था। शनिवार तड़के करीब 3 बजे, जब सभी नहर किनारे टहल रहे थे, तभी दूसरे गुट के हथियारबंद लोगों ने फायरिंग शुरू कर दी।

इलाके में बवाल, सड़क जाम, गिरफ्तारी की मांग

घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की जा रही है। बक्सर एसपी, डीएसपी समेत कई थानों की पुलिस मौके पर कैंप कर रही है। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

महाशिवरात्रि 2026: महादेव की कृपा का महापर्व

Mahashivratri 2026: फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाने वाला...

T20 World Cup: कप्तान टकर की तूफानी पारी, आयरलैंड ने ओमान को दिया 236 रनों का लक्ष्य!

T20 World Cup: क्रिकेट प्रेमियों! तैयार हो जाइए एक और रोमांचक मुकाबले की गर्माहट...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें