back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 14, 2026
spot_img

Bihar Panchayat Chunav: छह दिनों में 2,575 फ़ार्म बिके 1936 लोगो ने किया नामांकन

spot_img
- Advertisement - Advertisement

बक्सर। जिले के राजपुर प्रखंड में पंचायत चुनाव को लेकर 1936 लोगो द्वारा भिन्न-भिन्न पदों के लिए नामांकन किया गया है,जब कि 2,575 फ़ार्म की खरीद लोगो द्वारा की गई है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

ऐसे में अनुमान है कि आज राजपुर प्रखंड में नामांकन दाखिले के अंतिम दिन 500 सौ से अधिक पदों के लिए उम्मीदवार नामांकन करेंगे।

- Advertisement -

 

राजपुर प्रखंड में बीते छह दिनों से जारी नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन सम्भावित भीड़ को ध्यान में रखकर प्रखंड प्रशासन द्वारा एतिहातन सभी उपाए किये गये है।अलग-अलग पदों के लिए बने काउंटरों पर पुलिस बल के जवानों के साथ कर्मियों को मुस्तैद रखा गया है।

 

प्रखंड कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार दाखिल 1936 उम्मीदवारों में से महिला उम्मीदवारों की संख्या 1,072 है। पदवार आकड़े के अनुसार मुखिया पद के लिए 170 नामांकन किये गये है। जिनमे पुरुष मुखिया उम्मीदवार 62 है।

 

उम्र की पाबंदी ना होने से 85 वर्षीय महिला का मुखिया पद के लिए नामांकन कौतुहल का विषय बना है।सरपंच पद पर 102 लोगो द्वारा नामांकन किया गया है। जिनमे महिला उम्मीदवारों की संख्या 59 है ।

 

बीडीसी पद पर 170 नामांकन किया गया जिनमें महिलाओं की संख्या 103 है। ग्राम कचहरी के पंच पद के लिए 396 लोगो ने नामांकन किया है ,जिनमे 242 महिला उम्मीवार हैं।

 

राजपुर प्रखंड के राजपुर ,बन्नी और रसेन पंचायत में मुखिया पद के लिए सबसे कम चार-चार लोगो द्वारा नामांकन किया गया है। जबकि नागपुर और सिकठी पंचायत में सबसे अधिक 13-13 लोगो ने मुखिया पद के लिए नामांकन किया है।

Panchayatपंचायत चुनाव को लेकर राजपुर प्रखंड में महिला उम्मीदवारों की सशक्त उपस्थिति महिला सशक्तिकरण का एहसास करा रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Madhubani News: उद्यमियों की बल्ले-बल्ले! अब हर महीने लगेगा DM Anand Sharma का दरबार, बिजली-पानी की टेंशन खत्म?

Madhubani News: जैसे गाड़ी को दौड़ने के लिए चाहिए चकाचक सड़क, वैसे ही उद्योग...

Saas Bahu Aur Saazish: अदिति अरोड़ा सावंत के साथ रोज़ाना पाएं मनोरंजन का फुल पैकेज!

Saas Bahu Aur Saazish News: टीवी की दुनिया का हर राज, हर किस्सा और...

महाशिवरात्रि 2026: महादेव के 1008 नामों का जाप, खोलेगा भाग्य के कपाट

Mahashivratri 2026: फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि भगवान शिव को समर्पित...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें