back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 14, 2026
spot_img

घर में घुसकर जिला कोषागार पदाधिकारी पर हथौड़ी से हमला

spot_img
- Advertisement - Advertisement

बक्सर में सनसनी! कोषागार पदाधिकारी पर घर में घुसकर हथौड़े से हमला, हालत गंभीर। अधिकारियों तक नहीं सुरक्षित! बक्सर में कोषागार पदाधिकारी को घर में घुसकर पीटा।घर में घुसे हमलावर, हथौड़े से तोड़ा सिर! बक्सर के कोषागार पदाधिकारी अस्पताल में भर्ती@बक्सर, देशज टाइम्स |

- Advertisement -

बक्सर में घर में घुसकर जिला कोषागार पदाधिकारी पर हथौड़ी से हमला, पिटाई से हालत गंभीर

बक्सर, देशज टाइम्स | नगर थाना क्षेत्र – जिले में बीती रात एक सनसनीखेज वारदात ने सभी को दहला दिया। अज्ञात हमलावरों ने जिला कोषागार पदाधिकारी सुकर पासवान पर जानलेवा हमला कर दिया। घटना मुसाफिरगंज मोहल्ले की है, जहां पदाधिकारी किराए के मकान में रहते थे।

- Advertisement -

हथौड़ी से की बेरहमी से पिटाई

जानकारी के अनुसार, हमलावरों की संख्या लगभग पांच थी। देर शाम वे अचानक घर में घुसे और लोहे की हथौड़ी से पदाधिकारी पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस दौरान घर का दरवाजा तोड़ने के साथ अंदर भी तोड़फोड़ की गई।

- Advertisement -

घटना के समय उनके साथ मौजूद एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया—“वह रोटी लेने बाहर गए थे, तभी अपराधियों ने घर में घुसकर सुकर पासवान को बुरी तरह घायल कर दिया।”

गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

हमले में पदाधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और उनका इलाज सदर अस्पताल, बक्सर में चल रहा है। घटना से पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश फैल गया है।

डीएसपी गौरव पांडेय ने बताया—

सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुँची और जांच शुरू की। डीएसपी गौरव पांडेय ने बताया— “कोषागार पदाधिकारी पर हमला बेहद गंभीर मामला है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।”

प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती

दिनदहाड़े जिला स्तर के अधिकारी पर हमला होना प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती माना जा रहा है। स्थानीय लोग अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी और कठोर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bollywood Romantic Movies: ये हैं वो फ़िल्में, जिन्होंने सिखाया प्यार का असली मतलब!

Bollywood Romantic Movies: जब इश्क का सुरूर छाने लगे और दिल की धड़कनें बेकाबू...

नई Honda CB750 Hornet: अब एक लाख रुपये तक की बंपर छूट के साथ उपलब्ध!

Honda CB750 Hornet: क्या आप एक ऐसी दमदार नेकेड स्ट्रीटफाइटर बाइक की तलाश में...

Patna News: रानीतालाब में ज्वेलरी शॉप और अंदर अपराधी… लाखों की सेंधमारी, पढ़िए सबूत भी सफ़ा चट

पटना में चोरी: जैसे किसी सुनसान रात में अनहोनी की परछाई अचानक आ घेरती...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें