back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 14, 2026
spot_img

बिहार से नदी पार कर उत्तर प्रदेश जा रहे थे कई दिहाड़ी मजदूर, नदी की धार में बह गया मजदूर सोहराब, यूपी के तटीय थाने से साधा जा रहा संपर्क

spot_img
- Advertisement - Advertisement
बक्सर। राजपुर थाना के श्रीकांतपुर गांव निवासी सोहराब अंसारी अपने कुछ अन्य दिहाड़ी मजदूरों के साथ सीमावर्ती उत्तर प्रदेश मजदूरी के लिए आज तड़के घर से निकला था।
सभी मजदूर तैरकर ही नदी पार कर रहे थे। प्रायः ये प्रतिदिन ऐसा करते थे  पर आज सोहराब की किस्मत रुठी थी । इसके सभी साथी नदी तो पार कर गये । पर सोहराब नदी की तेज धारा  में फंस कर बह गया । अपने साथी को बहता और डूबता देख उनके द्वारा बचाने का भी प्रयास किया गया । धार तेज होने से वे सफल नहीं हो सके।
अन्य मजदूर साथियों ने इसकी सूचना अबिलम्ब सोहराब के परिजनों समेत राजपुर पुलिस को दी । घटना स्थल धर्मावती नदी के तट पर पुलिस और परिजन गोताखोरों के साथ पहुंचे नदी में शव को तलाशा भी गया । समाचार भेजे जाने तक डूबे सोहराब के शव को बरामद नही किया जा सका है। प्रयास अब भी जारी है।
पुलिस का मानना है कि सम्भव है शोराब का शव उप्र के तट की ओर निकल गया है। इसकी सूचना उप्र. के तटीय थाने को भी दे दी गई है ।
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

राजपाल यादव के साथ तिहाड़ जेल में क्या हुआ? प्रियदर्शन का बड़ा कदम!

Rajpal Yadav: बॉलीवुड में रिश्तों की गर्माहट और मुश्किलों की कड़वाहट हमेशा से चर्चा...

महाशिवरात्रि 2026: 12 शुभ योग और 4 राजयोग में शिव-शक्ति का पावन पर्व

Mahashivratri: शिव और शक्ति के दिव्य मिलन का महापर्व, महाशिवरात्रि हर वर्ष फाल्गुन मास...

Civil Defence: बोकारो में 54 ‘संकटमोचक’ तैयार, उपायुक्त बोले- सोशल मीडिया पर रील बनाकर लोगों को करें जागरूक

Civil Defence: बोकारो में 54 'संकटमोचक' तैयार, उपायुक्त बोले- सोशल मीडिया पर रील बनाकर...

बिहार में हड़कंप: पटना NEET Student Death Case में CBI ने हॉस्टल खंगाला, अहम दस्तावेज जब्त

Patna NEET Student Death Case: शिक्षा के मंदिर में जब रहस्य की परछाई गहराती...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें