back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 14, 2026
spot_img

सरेशाम Buxar में हथियार बंद अपराधियों का तांडव, बैंक में घुसकर ग्राहकों और कर्मियों को बंधक बना 4 लाख कैश समेत कई सामानों की लूट

spot_img
- Advertisement - Advertisement

क्सर से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर आ रही है जहां बुधवार को सरेशाम बंधन बैंक में घुसकर अपराधियों ने कर्मियों और ग्राहकों को गन प्वाइंट पर लेकर चार लाख की लूट करते हुए फरार हो गए।

- Advertisement -

लगातार बक्सर में बैंक अपराधियों के निशाने पर रहे हैं। इससे पहले भी बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के महदह गांव स्थित बैंक ऑफ इंडिया ब्रांच में घुसकर साढ़े चार लाख रुपए लूट लिए थे। इस दौरान भी तीन बाइक पर आए आठ नकाबपोश अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया था। पढ़िए आज की यह ताजा खबर

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, बक्सर जिले के नवानगर प्रखंड मुख्यालय स्थित बंधन बैंक में बुधवार शाम हथियार बंद अपराधियों ने कर्मचारियों को बंधक बनाकर चार लाख रुपए समेत कई कीमती समान लूट कर फरार हो गए।

- Advertisement -

बैंक के शाखा प्रबंधक अमरजीत कुमार ने बताया की शाम के समय सभी बैंक कर्मी अपने अपने कामों में व्यस्त थे कि इसी बीच चार की संख्या में रहे हथियार बंद अपराधी बैक में प्रवेश कर लूट की घटना को अंजाम दिया।हालांकि इस दौरान बैंक में ग्राहक भी थे पर हथियार के समक्ष सभी बेबस थे।

लूट की इस घटना की सूचना बैंक कर्मियों द्वारा नावानगर थाने को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस उक्त शाखा में पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। साथ ही थाना के सीमावर्ती क्षेत्र को सील कर वाहन तलाशी अभियान चला रही है।

लूट की इस घटना को लेकर एसपी नीरज कुमार सिंह ने बताया की लूट के इस मामले का जल्द ही उद्भेदन कर अपराधियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

NCL में असिस्टेंट फोरमैन के 270 पदों पर बंपर Sarkari Naukri का मौका!

Sarkari Naukri: अगर आप दसवीं पास हैं और आपके पास संबंधित ट्रेड में डिप्लोमा...

बांग्लादेश में BNP की वापसी: क्या बदलेंगे भारत-बांग्लादेश संबंध और चीन की भूमिका?

India-Bangladesh Relations: बांग्लादेश में हुए हालिया आम चुनावों के बाद राजनीतिक गलियारों में एक...

MS Dhoni: आखिर क्यों छोड़ी थी माही ने अचानक कप्तानी? सामने आया बड़ा खुलासा!

MS Dhoni: भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल कप्तानों में शुमार महेंद्र सिंह धोनी का...

स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान: Smart TV गाइड 2026

Smart TV: टीवी खरीदने का फैसला सिर्फ स्क्रीन के आकार या रेजोल्यूशन तक सीमित...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें