back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 14, 2026
spot_img

बक्सर केंद्रीय कारा के समीप पचास मीटर के दायरे में बने भवनों को हटाया जाएगा

spot_img
- Advertisement - Advertisement

बक्सर। हाल के दिनों में अपराधियों की ओर जेल सुरक्षा को तार -तार करते हुए केन्द्रीय कारा के मुख्य द्वार पर गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया। उसके बाद सतर्क कारा प्रशासन उत्तर की तरफ से आने वाले मार्ग को सार्वजनिक प्रयोग के लिए बंद कर दिया है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

दूसरी तरफ सुरक्षा को और बेहतर बनाये जाने के लिए जेल के जमीन को अतिक्रमित कर लोगो की ओर से निजी भवन निर्माण को लेकर भी कारा प्रशासन सख्त कदम उठा रहा है। केन्द्रीय कारा ,महिला जेल के पचास मीटर के दायरे में जेल की भूमि पर बने सभी भवनों को वर्षात खत्म होते ही हटाया जाएगा। सको लेकर बक्सर अंचलाधिकारी द्वारा भवनों को चिन्हित कर लिया गया है।

- Advertisement -

 

अतिक्रमण के दायरे में आने वाले भवन जेल सुरक्षा के लिए चुनौती बने है |बक्सर महिला जेल के समीप अतिक्रमण के दायरे में आनेवाले भवनों में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के आवास समेत छह न्यायिक अधिकारी के आवास और दर्जनों घर शामिल है।
इस बात की  जानकारी देते हुए बक्सर केन्द्रीय कारा अधीक्षक राजीव कुमार ने बताया की केन्द्रीय कारा के पचास मीटर के दायरे में बने सभी मकान अबैध है |जिसे हर हाल में हटाया जाना है |इस कार्य को बरसात खत्म होते ही पूरा कर लिया जाएगा। अतिक्रमण के जद में आये लोगो को जेल प्रशासन और जिला प्रशासन के द्वारा सूचित कर दिया गया है।
1857 के गदर के बाद बगावत में शामिल बंदियों को रखने के लिए अंग्रेजो द्वारा बक्सर स्थित गंगा के तट पर 32 एकड़ के भूभाग पर कारा का निर्माण किया गया था |आजादी के बाद सरकार ने इसे केन्द्रीय कारा के जद में लेलिया |स्वाधीनता आन्दोलन की कई स्मृतिया अब भी इस जेल परिसर में मौजूद है वर्तमान में कारा के अंदर 1233 बंदी जिनमे दस फ़ासी के सजायाफ्ता बंदी भी शामिल है।
जो कारा की क्षमता से अधिक है |सौ वर्ष से अधिक का  मियाद पूरी कर चुका यह कारा जर्जर स्थिति में है  |कारा के कई वार्डो के जर्जर स्थिति को देखते हुए इन्हें बंद कर यहा के कैदियों को अन्यत्र वार्डो में भेजा गया है।
कारा अधीक्षक ने बताया कि कारा के  स्थिति को ध्यान में रख कर राज्य कारा प्रशासन के अनुमोदन पर  केन्द्रीय कारा के पुनर्निर्माण के लिए वास्तुविदो  की देखा रेख में आधुनिक करा निर्माण के लिए तीन मंजिला कारा निर्माण के नक्शे को बनाकर राज्य मुख्यालय को भेज दिया गया है |जिसका अनुमोदन होते ही छह माह के भीतर कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
इस नये कारा भवन के प्रत्येक तल पर 198 कैदियों को रखा जाएगा |इस तरह जेल में बंदियों को रखने की क्षमता वर्तमान से तीनगुना अधिक हो जायेगी| साथ ही आधुनिक किचेन और अस्पताल बंदी को हर तरह की सुविधा देगा।
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

स्मृति ईरानी का वैलेंटाइन संदेश: खुद से प्यार करने का दिया खास मंत्र, फैंस हुए कायल

Smriti Irani News: टीवी की दुनिया की मशहूर अदाकारा और राजनेता स्मृति ईरानी ने...

T20 World Cup: दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से धो डाला, मार्कराम का तूफान!

T20 World Cup: क्रिकेट प्रेमियों! जिस पल का इंतजार था, वो आ गया है!...

Weekly Horoscope: 15 से 21 फरवरी 2026 का साप्ताहिक राशिफल: महाशिवरात्रि का दिव्य प्रभाव

Weekly Horoscope: ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, 15 से 21 फरवरी 2026 का यह सप्ताह...

Fake Currency Purnia: पूर्णिया में ATM से जाली नोटों का खेल, बैंकिंग सिस्टम को ऐसे दे रहे थे चकमा

Fake Currency Purnia: बैंकिंग सिस्टम की मजबूत दीवार में सेंध लगाने की कोशिश में...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें