back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 14, 2026
spot_img

राखी खरीदकर एक ही बाइक से लौट रहे महिला व बच्चा समेत तीन लोगों की मौत, बेकाबू ट्रक ने कुचला,

spot_img
- Advertisement - Advertisement

सिवान। यहां राखी के पवित्र माहौल में भीषण सड़क दुर्घटना से पूरा इलाका सन्न हो गया है। जिले के गोरियाकोठी थाना इलाके के गोरियाकोठी बाजार के पास स्थित पेट्रोल पंप के पास हादसे में एक महिला समेत तीन लोगों की मौत से कोहराम मचा है। मरने वालों में एक मासूम भी है जिसको देखकर लोगों का दिल दहल उठा।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

 

- Advertisement -

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पेट्रोल पंप के पास एक बेकाबू ट्रक ने तीन लोगों को कुचल दिया। हादसे में तीनों एक ही परिवार के रहने वाले हरपुर गांव के रहने वाले स्व.रामपुकार सिंह की पत्नी भागवती देवी, उनके बेटे हरिशंकर सिंह और गौरीशंकर सिंह के बेटे प्रियांशू कुमार सिंह की मौत हो गई।

सड़क हादसे के बाद ड्राइवर ट्रक को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया।

हादसे के बाद मृतकों के घर में कोहराम मच गया है। घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। इस भीषण हादसे के बाद मृतकों के घर में चीख पुकार मची हुई है।

बताया जाता है कि भागवती देवी अपने भाई के लिए राखी खरीदने गई थी। इनके साथ हरिशंकर सिंह और प्रियांशु भी बाजार गया था। तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर रक्षाबंधन की खरीदारी करने गए थे। रक्षाबंधन की खरीदारी कर घर लौटने के दौरान तेज रफ़्तार एक ट्रक ने तीनों को कुचल दिया, जिससे उनकी मौत हो गई।

स्थानीय लोगों ने मृतकों के परिजन को आपदा राहत कोष से पीड़ित परिवार को सहायता राशि देने की मांग की है। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Madhubani News: उद्यमियों की बल्ले-बल्ले! अब हर महीने लगेगा DM Anand Sharma का दरबार, बिजली-पानी की टेंशन खत्म?

Madhubani News: जैसे गाड़ी को दौड़ने के लिए चाहिए चकाचक सड़क, वैसे ही उद्योग...

Saas Bahu Aur Saazish: अदिति अरोड़ा सावंत के साथ रोज़ाना पाएं मनोरंजन का फुल पैकेज!

Saas Bahu Aur Saazish News: टीवी की दुनिया का हर राज, हर किस्सा और...

महाशिवरात्रि 2026: महादेव के 1008 नामों का जाप, खोलेगा भाग्य के कपाट

Mahashivratri 2026: फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि भगवान शिव को समर्पित...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें