back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 22, 2026
spot_img

छपरा में अंतर प्रांतीय शराब माफियाओं के खिलाफ अभियान शुरू, पांच गिरफ्तार, कोर्ट में पेशी के दौरान एक फरार

spot_img
- Advertisement - Advertisement
छपरा। अंतर प्रांतीय शराब माफियाओं के खिलाफ सारण पुलिस ने व्यापक स्तर पर मुहिम शुरू की है। डीआईजी मनु महाराज ने गुरुवार को बताया कि सारण, सीवान तथा गोपालगंज जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पहले से दर्ज शराब से जुड़े मामले में वांटेड पंजाब तथा हरियाणा के छह शराब कारोबारियों तथा वाहन मालिकों को गिरफ्तार किया गया, जिसमें से एक शराब कारोबारी लुधियाना में कोर्ट में पेशी के दौरान फरार हो गया। जबकि 5 शराब कारोबारियों और वाहन मालिकों को पकड़ कर लाया गया है, जिनको जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।
डीआईजी ने बताया कि गोपालगंज जिले के कुचायकोट थाना कांड संख्या 354 / 2018 में पंजाब के मोहाली जिले के बनूर निवासी करनैल सिंह के पुत्र गुरजंट सिंह तथा इसी थाना क्षेत्र के खानपुर खादर गांव निवासी सुरेंद्र सिंह के पुत्र प्रदीप सिंह को गिरफ्तार किया गया है। इसी तरह कुचायकोट थाना कांड संख्या 139/ 2019 में लुधियाना जमालपुर बैंक कॉलोनी निवासी हरनेक सिंह के पुत्र तेजिंदर सिंह तथा डाबा थाना क्षेत्र के नगर गली संख्या 4 के भीम चंद्र गुरमीत के पुत्र संजीव उर्फ संजू को गिरफ्तार किया गया। कोर्ट में पेशी के दौरान संजीव उर्फ संजू फरार हो गया।
इस मामले में डाबा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इसके अलावा सिवान जिले के जीवी नगर थाना कांड संख्या 83 दो हजार अट्ठारह में वाहन मालिक हरियाणा के इनसार सदर थाना क्षेत्र के चौकी बालसमद बंडा टेली निवासी जिया सिंह के पुत्र रामधन को गिरफ्तार किया गया है। मांझी थाना कांड संख्या 330 / 2019 में वांटेड ट्रक मालिक हरियाणा जिले के सिरसा जिले के सिरसा सदर थाना क्षेत्र के निवासी कृष्णा लाल के पुत्र दीपक कुमार को गिरफ्तार किया गया है। डीआईजी ने बताया कि सारण, सीवान तथा गोपालगंज में शराब की सप्लाई करने वाले ढुलाई करने वाले के खिलाफ व्यापक स्तर पर अभियान शुरू किया गया है और लगातार छापेमारी कर गिरफ्तारी की जा रही है।
उन्होंने बताया कि यह अभी शुरुआती दौर है। इसके लिए एक सेंट्रल टीम गठित की गई है, जिसके द्वारा पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश समेत दूसरे राज्यों से शराब की सप्लाई करने वाले और शराब की ढुलाई करने वाले को गिरफ्तार करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है । उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए शराब कारोबारियों तथा शराब की ढुलाई में संलिप्त वाहन मालिकों की संपत्ति का ब्यौरा एवं अपराध इतिहास खंगाला जा रहा है।
यह भी पढ़ें:  बांका में 'नंगा नाच' पर मचा बवाल, भड़के BJP कार्यकर्ताओं ने किया Rahul Gandhi Protest, फूंका पुतला
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

अब पाएं अपना मनपसंद VIP Mobile Number: जियो, एयरटेल और वीआई का पूरा गाइड

VIP Mobile Number: अपने मोबाइल नंबर को अपनी पहचान बनाना चाहते हैं? अब VIP...

Jehangir Ali Khan का पाँचवाँ जन्मदिन: नारुतो-थीम पार्टी में दिखा शाही परिवार का जलवा!

Jehangir Ali Khan News: पटौदी खानदान के सबसे छोटे नवाब, तैमूर के छोटे भाई...

सोशल मीडिया से दूर हुईं Gautami Kapoor, आखिर क्यों उठाया ये बड़ा कदम?

Gautami Kapoor News: टेलीविजन और फिल्मों में अपनी दमदार अदाकारी से लाखों दिलों पर...

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस: बड़ी टेक कंपनियों का नया निवेश मंत्र

Artificial Intelligence: बड़ी टेक कंपनियों के निवेश पैटर्न में एक महत्वपूर्ण बदलाव आ रहा...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें