back to top
7 अक्टूबर, 2024

Purnia: मोमबत्ती ने निगल ली दो मासूमों की जिंदगी, तीन घरों में लगी आग, दो मासूम भाई-बहन की जिंदा जलकर मौत

spot_img
spot_img
spot_img
पूर्णिया, देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। पूर्णिया  के हाट थाना क्षेत्र अंतर्गत लाइन बाजार पोस्टमार्टम रोड के समीप घर में आग लगने से दो बच्चों की जलकर मौत हो गई।
रविवार रात में मोमबत्ती जलाकर सोने के क्रम में यह घटना हुई। इस घटना के बारे में बताया जा रहा है कि करीब 1:00 बजे रात्रि में मोमबत्ती जलाकर सोने के क्रम में तीन घरों में आग लग गई। जिसमें सो रहे दो बच्चों की जलकर मौत हो गई।
पीड़ित परिवार ने बताया कि मरने वालों में एक 12 साल की बच्ची राज हंसिनी तथा एक 13 साल का बच्चा प्रिंस है।पीड़ितों ने बताया कि घर के सारे सामान जलकर राख हो गए। लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गई है। मौके पर  हाट थाना की पुलिस ने पहुंच कर छानबीन की है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
--Advertisement--

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया [email protected] पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -