spot_img

Bihar News| अहले सुबह देवघर मुंडन कराने जा रहा था परिवार…कार टकराई पेड़ से, दो जुड़वा बच्चों समेत तीन की मौत…

spot_img
- Advertisement -

Bihar News| देवघर मुंडन कराने जा रहा था परिवार…। कार टकराई पेड़ से। जिस बच्चे का था मुंडन वह दो जुड़वा बच्चों समेत तीन लोगों की मौत हो गई है। अहले सुबह हादसा…। जमुई से बड़ी खबर है। जहां कार के परखच्चे उड़ गए हैं। पुलिस तहकीकात में जुटी है। जख्मी कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं हैं। जहां…

- Advertisement -

Bihar News| देवघर बाबाधाम मुंडन कराने जा रहा परिवार शुक्रवार अहले सुबह

देवघर बाबाधाम मुंडन कराने जा रहा परिवार शुक्रवार अहले सुबह चकाई देवघर मुख्य मार्ग के चंद्रमंडी थाना क्षेत्र के बसबुटिया गांव के पास भीषण सड़क हादसे की शिकार हो गया। इसमें जुड़वा दो बच्चों समेत तीन लोगों की मौत हो गई है। वहीं, छह लोग जख्मी हैं।

- Advertisement -

Bihar News| जुड़वा बच्चे समेत तीन लोगों की मौत

जानकारी के अनुसार,चकाई-देवघर मुख्य मार्ग बस गुड़िया मोड़ के पास देवघर जा रही स्विफ्ट कार सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। इसमें, नागेंद्र राम के दोनों जुड़वा बच्चे समेत तीन लोगों की मौत हो गई है। वहीं, छह लोग बुरी तरह से जख्मी हैं। नागेंद्र राम अपने दोनों जुड़वा बच्चे अभिनंदन और नंदनी कुमारी का मुंडन कराने के लिए देवघर बाबाधाम जा रहे तभी तभी चालक को नींद आने के कारण कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bhagalpur Crime News: सांसद कार्यालय में चोरी से सनसनी! सरकारी पिस्टल गायब, क्या है रहस्य?

Bihar News| मोड़ के पास चालक को नींद आ गई

जानकारी के अनुसार, कोरी गांव का यह परिवार के साथ बच्चे का मुंडन कराने शुक्रवार की सुबह देवघर जा रहे थे। मोड़ के पास चालक को नींद आ गई। कार सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। जिस बच्चे का मुंडन था, उसकी भी हादसे में मौत हो गई है।

Bihar News| चंद्रमंडी थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया

चंद्रमंडी थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। सभी जख्मियों को रेफरल अस्पताल चकाई से देवघर रेफर किया गया है। चंद्रमंडी थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि जख्मियों से पूछताछ की गई है लेकिन कोई कुछ भी बताने में असमर्थ है। पूरे मामले की तहकीकात की जा रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Samastipur Railway Exam Train News: मुजफ्फरपुर, मधुबनी, समस्तीपुर,vबेतिया स्टेशनों से परीक्षा देने जा रहे छात्रों के लिए रेलवे का बड़ा तोहफा! जानें स्पेशल ट्रेनों...

बिहार में प्रतियोगी परीक्षाओं के छात्रों के लिए रेलवे ने राहत का ऐलान किया है। 10 जून 2026 को मुजफ्फरपुर, मधुबनी, समस्तीपुर और बेतिया से पाटलिपुत्र के लिए विशेष#BiharNews,#ExamSpecialTrain,#RailwayUpdate

Chapra Crime News: छपरा में तीन अपराधियों ने ओवरटेक कर दवा व्यवसायी को रोका, लाखों लूटे, अपराधी फरार, पुलिस लाचार

सारण जिले में एक दवा व्यवसायी से हथियारबंद अपराधियों ने दिनदहाड़े 2.50 लाख रुपये, सोने की चेन और मोबाइल फोन लूट लिए। मकेर थाना क्षेत्र में हुई इस घटना से दहशत क#SaranCrime,#BiharNews,#Robbery

Bihar Sadak Pariyojana News: बिहार में सड़कों का जाल बिछाने की तैयारी, जानें कब तक पूरा होगा आपका प्रोजेक्ट!

बिहार में सड़क संपर्क को मजबूत बनाने के लिए चल रही बड़ी परियोजनाओं की समीक्षा की गई। मंत्री कुमार शैलेन्द्र ने अधिकारियों को गुणवत्ता और समय पर काम पूरा करने के#BiharRoads,#RoadProjects,#InfrastructureBihar

Gaya Fire Safety News: मुजफ्फरपुर के बाद गया में हड़कंप! 42 होटल-अस्पतालों पर लटकी सील की तलवार, क्या सुरक्षित हैं आप?

गया फायर सेफ्टी न्यूज़: मुजफ्फरपुर अग्निकांड के बाद गया में हड़कंप! 42 होटल-अस्पतालों को फायर सेफ्टी मानकों का उल्लंघन करने पर नोटिस। प्रशासन ने दी सख्त कार्रवाई#GayaNews,#FireSafety,#BiharHospitals