
दीपक कुमार, देशज टाइम्स। मुजफ्फरपुर जिले के मनियारी थाना क्षेत्र एनएच 27 स्थित टोल प्लाजा के पास से शराब लदे ट्रक को पकड़ा गया। उक्त कार्रवाई मद्य निषेध कि टीम और मनियारी थाने की पुलिस ने संयुक्त रूप से की। मौके से ट्रक के ड्राइवर के साथ तीन लोगो को भी गिरफ्तार किया गया।
तीनों से थाने पर पूछताछ की जा रही है। ट्रक की तलाशी ली गई। सूत्रों के मुताबिक इसमें लगभग 1 करोड़ का शराब को छुपाकर ले जाने का अनुमान है। इसे जब्त कर थाना लाया गया। इस मामले में मनियारी थाने में केस दर्ज करने की कवायद की जा रही है। जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी। वहीं, मनियारी थानेदार संतोष कुमार ने बताया कि जब्त शराब की गिनती की जा रही है।
तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। ट्रक पर पश्चिम बंगाल का नंबर लगा है। उसके नंबर के आधार पर उसका सत्यापन डीटीओ से किया जा रहा है। क्योंकि कई बार शराब की खेप लाने के लिए फर्जी नंबर का इस्तेमाल ट्रक वाले करते हैं। इसलिए नंबर का सत्यापन किया जा रहा है। थानेदार ने बताया की मद्य निषेध पटना द्वारा सूचना मिली थी की दूसरे प्रदेश से शराब की खेप मुजफ्फरपुर होकर जाने वाली है।
वहां से टीम पहुंच गई,फिर संयुक्त रूप से कार्रवाई कर इसे पकड़ा गया। पुलिस पूछताछ में ड्राइवर ने बताया कि पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग से शराब की खेप आ रही थी। इसे समस्तीपुर के रास्ते बेगूसराय ले जाना था। इसके लिए 10 हजार रुपए मे सौदा तय हुआ था। ट्रक का किराया और तेल का दाम अलग से देने की बात थी। लेकिन, इससे पहले वह पकड़ा गया। पुलिस जांच और आगे की कारवाई मे जुट गई है।







