back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 22, 2026
spot_img

छपरा- सीवान एनएच पर ऑटो पिकअप में टक्कर, चालक की मौत, बक्सर में स्कार्पियो खाई में पलटी, चालक की मौत, तीन की हालत गंभीर

spot_img
- Advertisement - Advertisement

बक्सर/छपरा। बक्सर के आदमपुर थाना क्षेत्र के बक्सर -दिनारा मुख्य पथ पर धांसू गांव के समीप सोमवार अहले सुबह एक तेज रफ्तार एस्कार्पियो असंतुलित हो पंद्रह फीट गहरी खाई में पलट गई |इस दौरान चालक दिनेश यादव की घटना स्थल पर ही मौत हो गई | उसमे सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये जो इटाढ़ी थाना के समहुता गांव के रहने वाले है |मृत चालक दिनेश धनसोई थाना के सिसौंधा गाँव का रहने वाला था |

- Advertisement -

सिसौंधा गांव निवासी दिनेश यादव अपने किसी काम से बक्सर से दिनारा जा रहा  था जिसमे उसके तीन  मित्र भी सवार थे |धनसोई थाना से महज चार किलोमीटर की दूरी पर एक पुलिया के समीप चालक का नियंत्रण वाहन पर से हट गया फलस्वरूप वाहन पंद्रह फीट गहरी खाई में पलट गई| Chapra – collision between Tempo pickup van on Siwan NH, dri-escarpio over turned driver dies and three

- Advertisement -

हादसे के बाद आस-पास के खेतो में काम कर रहे किसान अविलम्ब घायलों समेत चालक को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर ले गये |जहा चिकित्सको ने चालक को मृत घोषित करते  हुए शेष सभी घायलों को गम्भीर स्थिति में पटना के लिए रेफर कर दिया |

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  बांका में 'नंगा नाच' पर मचा बवाल, भड़के BJP कार्यकर्ताओं ने किया Rahul Gandhi Protest, फूंका पुतला

वहीं, छपरा  जिले के कोपा थाना क्षेत्र के बलडीहा गांव के पास छपरा-सीवान नेशनल हाईवे पर पिकअप वैन तथा टेंपो के बीच हुई टक्कर में टेंपो चालक की मौत सोमवार की सुबह घटनास्थल पर ही हो गई।

मृतक की पहचान कोपा थाना क्षेत्र के दक्षिण टोला निवासी शक्ल राय के 30 वर्षीय पुत्र उमेश राय के रूप में की गई है। बताया जाता है कि गोपाल से वह टेंपो लेकर छपरा जा रहा था। Chapra – collision between Tempo pickup van on Siwan NH, dri-escarpio over turned driver dies and three इसी दौरान छपरा से सीवान की तरफ जा रही पिकअप वैन से टक्कर हो गयी, जिसमें उमेश राय की मौत हो गयी। वह टेंपू पर अकेले था।

आस-पास के लोगों ने उसे इलाज के लिए ले जाना चाहा लेकिन मौके पर ही उसकी मौत हो गई थी। दुर्घटना के बाद पिकअप वैन का चालक अपनी वाहन लेकर भागने में कामयाब रहा। घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दिया है। जिससे छपरा- सीवान नेशनल हाईवे पर आवागमन बाधित है और दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लगी हुई है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंच गई है तथा ग्रामीणों को समझा-बुझाकर सड़क जाम हटाने का प्रयास कर रही है।

 

यह भी पढ़ें:  बांका में 'नंगा नाच' पर मचा बवाल, भड़के BJP कार्यकर्ताओं ने किया Rahul Gandhi Protest, फूंका पुतला

 

 

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Holashtak 2026: 24 फरवरी से शुरू होगा यह काल, जानें क्यों वर्जित हैं शुभ कार्य

Holashtak 2026: सनातन धर्म में हर तिथि और पर्व का अपना विशेष महत्व है,...

आने वाली हैं 7 नई Subcompact SUVs: जानें कौन से मॉडल होंगे अपडेट और लॉन्च

Subcompact SUVs: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में इन दिनों **Subcompact SUVs** सेगमेंट की धूम मची...

Weekly Love Horoscope: 22 से 28 फरवरी 2026 तक का आपका प्रेम राशिफल

ब्रह्मांड की अनमोल ऊर्जाओं के स्पंदन से निर्मित यह सप्ताह आपके प्रेम जीवन में...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें