back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 22, 2026
spot_img

छपरा में हथियार के बल पर यूनीमानी फाइनेंस कंपनी के कार्यालय से 11 लाख की लूट

spot_img
- Advertisement - Advertisement
परा। शहर के नगर थाना क्षेत्र के श्रीनंदन पथ स्थित यूनीमनी फाइनेंस कंपनी से बदमाशों ने बुधवार करीब 11 लाख रुपये की लूट की घटना को अंजाम दिया है।
घटना के बारे में बताया गया है कि 12 बजे के आसपास दो व्यक्ति कार्यालय में आए और उन्होंने अपने सोने की चेन निकालकर कहा कि इसके बदले में हमें लोन चाहिए। अभी कर्मचारी उसको कॉल ही रहे थे कि तभी दो युवक और आ गए और एक युवक कार्यालय की सीढ़ी पर ही खड़ा रहा उसके बाद सभी ने यूनिमोनी के कर्मचारियों को कट्टे के बल पर मारपीट करने लगे और सबको एक जगह पर बिठा दिया और बोल्ट की चाबी ले लिए और उसमें से रखे हुए गहने पैसे सब लेकर सभी कर्मचारियों को बाथरूम में बंद करके और धमकी देते हुए चले गए।
कर्मचारियों के अनुसार सभी लुटेरे नौजवान थे और और भोजपुरी में बात कर रहे थे। कर्मचारियों के अनुसार लुटेरों ने हथियार और कट्टे के बट और हेलमेट से लोगों को मारा।
यूनीमनी कार्यालय के कर्मचारियों ने बताया कि समुद्री रियाल 15428, दुबई दिरहम 5525 कुवैती दिनार 20 ओमान का रियाल 2 , क़तर का रियाल 1351, अमेरिकी डॉलर 2120, 2.38 ग्राम गोल्ड एवं नगद राशि 24284 रुपये कुल टोटल लगभग 11 लाख रुपये लूट की घटना को अंजाम दिया गया है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पहुंची। पुलिस ने इस घटना की जांच शुरू कर दी है। लेकिन अभी भी पुलिस कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं है। सीसीटीवी फुटेज पुलिस के द्वारा निकाला गया है और इसकी जांच की जा रही है लेकिन अभी भी पुलिस का कोई भी अधिकारी कुछ भी बताने से परहेज कर रहा है।
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

अब पाएं अपना मनपसंद VIP Mobile Number: जियो, एयरटेल और वीआई का पूरा गाइड

VIP Mobile Number: अपने मोबाइल नंबर को अपनी पहचान बनाना चाहते हैं? अब VIP...

Jehangir Ali Khan का पाँचवाँ जन्मदिन: नारुतो-थीम पार्टी में दिखा शाही परिवार का जलवा!

Jehangir Ali Khan News: पटौदी खानदान के सबसे छोटे नवाब, तैमूर के छोटे भाई...

सोशल मीडिया से दूर हुईं Gautami Kapoor, आखिर क्यों उठाया ये बड़ा कदम?

Gautami Kapoor News: टेलीविजन और फिल्मों में अपनी दमदार अदाकारी से लाखों दिलों पर...

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस: बड़ी टेक कंपनियों का नया निवेश मंत्र

Artificial Intelligence: बड़ी टेक कंपनियों के निवेश पैटर्न में एक महत्वपूर्ण बदलाव आ रहा...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें