back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 21, 2026
spot_img

पुलिस की वर्दी में थे अपराधी, बकायदा पुलिस जीप भी थी, पुलिस का लोगो और सायरन भी बज रहा था और फिर…चेकिंग के नाम पर कोलकाता के सर्राफा व्‍यवसायी से लूट लिए 20 लाख

spot_img
- Advertisement - Advertisement

बिहार के छपरा जिले में बड़ी वारदात हुई है।  छपरा में एक नाटकीय घटनाक्रम के तहत कोलकाता के सर्राफा व्‍यवसायी से अपराधियों ने पुलिस की वर्दी में 20 लाख रुपए (20 lakh loot in bihar chhapra on the name of vehicle checking by criminals in police uniform) लूट लिए हैं। सभी लुटेरे पुलिस की वर्दी में थे। उनके साथ बकायदा पुलिस जीप भी थी। लुटेरे बोलेरो जीप से आए थे। उनकी जीप पर पुलिस का लोगाे और सायरन भी लगा था।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

उन्‍होंने गाड़ी चेकिंग के नाम पर सर्राफा की गाड़ी रोकी और उनके 20 लाख रुपए सील कर लिए। इसके साथ ही व्‍यवसायी का मोबाइल फोन भी ले लिया। घटना के बाद काफी देर तक व्‍यवसायी को समझ ही नहीं आया कि उनके साथ लूट हो गई है। बाद में जब इसका एहसास हुआ तो उन्‍होंने पुलिस को सूचना दी।

- Advertisement -

घटना फुर्सतपुर गांव के पास एनएच 722 पर रविवार की रात हुई। कोलकाता का एक स्‍वर्ण व्‍यवसायी लूट का शिकार हुआ, जो छपरा में दुकानदारों से रुपए कलेक्‍शन करने के बाद वापस लौट रहा था। स्‍थानीय पुलिस का कहना है कि लूटने वाले लोग पुलिस की वर्दी पहनकर आए अपराधी थे।

पीड़‍ित व्‍यवसायी ने बताया कि पुलिस की ड्रेस में चार बदमाश फुर्सतपुर गांव के पास एनएच पर बोलेरो खड़ी कर खड़े थे। बोलेरो पर पुलिस का लोगो था एवं सायरन भी लगा हुआ था। जैसे ही व्यवसायी की कार वहां कुछ आगे बढ़ी कि पुलिस के वेश में बदमाशों ने ओवरटेक कर गाड़ी को चेक करने के लिए रोक लिया।

इसके बाद वाहन को चेक करने के बहाने उसमें से 20 लाख कैश, व्यवसायी का मोबाइल एवं गाड़ी की चाबी ले ली। व्यवसायी द्वारा इसका विरोध किए जाने पर बदमाशों ने पुलिसिया रौब दिखाते हुए पिस्टल का भय भी दिखाया। इस दौरान वहां पर कुछ अन्य बदमाश सादे लिबास में भी खड़े थे।

घटना को अंजाम देने के बाद वरीय अधिकारियों से बात करने के बहाने सभी बदमाश वहां से फरार हो गये। संभावना जताई जा रही है कि इसमें किसी लाइनर की भी प्रमुख भूमिका है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। इस संबंध में पुलिस कप्तान संतोष कुमार ने बताया कि पुलिस के वेश में बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया है। आसपास के इलाके में सघन छापेमारी की जा रही है। शीघ्र ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

साजिश में शामिल था कोई नजदीकी

जानकारी के अनुसार गरखा के अख्तियारपुर के पास छपरा-मुजफ्फरपुर राष्‍ट्रीय राजमार्ग पर यह वारदात हुई। लोगों का कहना है कि सुनियोजित साजिश के तहत ही इस लूटकांड को अंजाम दिया गया है। पुलिस वर्दी में आए अपराधियों ने ठीक उसी गाड़ी को रोका जिससे सर्राफा व्‍यवसायी मुजफ्फरपुर जा रहे थे। गाड़ी चेकिंग के नाम पर वर्दीधारी बदमाशों ने सर्राफा व्‍यवसायी के 20 लाख रुपए सील कर लिए। मोबाइल भी ले लिया।

पांच की संख्या में थे अपराधी

व्‍यवसायी के मुताबिक अपराधी कुल पांच की संख्‍या में थे। उनमें से दो ने वर्दी पहन रखी थी। तीन सादे कपड़ों में थे। उन्‍होंने बताया कि वह सर्राफा का थोक कारोबार करते हैं। छपरा से कलेक्‍शन करके मुजफ्फरपुर जा रहे थे जहां से उन्‍हें कोलकाता जाना था। उन्‍हें शक है कि किसी ने उनकी सटीक मुखबिरी के जरिए साजिश रची और पुलिस की वर्दी में आए बदमाशों से इस लूटकांड को अंजाम दिलाया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Salim Khan News: एक्स बहू मलाइका अरोड़ा पहुंचीं अस्पताल, क्या दूर हुईं दूरियां?

Salim Khan News: बॉलीवुड के खान परिवार पर इन दिनों दुखों का पहाड़ टूटा...

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: ‘अस्सी’ और ‘दो दीवाने सहर में’ के बीच कड़ी टक्कर, जानें किसने कितनी कमाई की

Box Office Collection News: बॉक्स ऑफिस पर दो नई फिल्मों 'अस्सी' और 'दो दीवाने...

Muzaffurpur News: गायघाट बागमती तटबंध पर गरमाया माहौल, अनशन पर बैठे लोगों के बीच पहुंचीं MLA कोमल सिंह, दिया समाधान का भरोसा

Gaighat News: क्या है पूरा मामला और क्यों अनशन पर हैं लोग?गायघाट विधानसभा क्षेत्र...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें