

छपरा,देशज न्यूज ।पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा जंक्शन पर रेलवे सुरक्षा बल के जवानों ने डाउन वैशाली सुपरफास्ट ट्रेन में बुधवार को 400 घड़ियां बरामद की। (400 watch found in unclaimed condition at Chapra Junction in)
आरपीएफ इंस्पेक्टर अनिरुद्ध राय ने बताया कि गोरखपुर से छपरा के बीच ट्रेन में मार्ग रक्षण कर रहे रेलवे सुरक्षा बल के जवानों ने जांच के दौरान लावारिस हालत में एक कार्टन घड़ियां बरामद की। जांच के दौरान उस कार्टन का कोई दावेदार नहीं मिला। आरपीएफ के जवानों को उसमें शराब होने की आशंका हुई और कोई दावेदार नहीं मिलने पर शक गहरा हो गया। इस आशंका पर यात्रियों से पूछताछ की गई, लेकिन कोई दावेदार नहीं मिला तो, खोल कर देखा गया, जिसमें हाथ की 400 घड़ियां थीं।(400 watch found in unclaimed condition at Chapra Junction in)
बरामद घड़ियां दिल्ली से छपरा लाये जाने की बात सामने आई है। आरपीएफ पोस्ट पर कार्टन लाये जाने के बाद उसका दावेदार भी पहुंचा। उसने ट्रेन में अपना कार्टन छूट जाने की बात कही। आरपीएफ के द्वारा कार्टन दिखाये जाने पर उसने पहचान लिया और अपना कार्टन होने की बात कही। उसने कार्टन में 400 हाथ की घड़ियां होने की भी बात बताई।(400 watch found in unclaimed condition at Chapra Junction in)
फिलहाल उसके स्वामित्व की सत्यता की जांच की जा रही है और जांच के उपरांत उसे सौंप दिया जायेगा। घड़ी के कार्टन को अपना बताने वाले यात्री की पहचान गोंडा जिले के निवासी के रूप में की गई है, लेकिन फिलहाल उसके द्वारा किसी तरह का कागजात पेश नहीं किया गया है।(400 watch found in unclaimed condition at Chapra Junction in)
आरपीएफ इंस्पेक्टर ने बताया कि जांच के उपरांत इसके मालिक को सौंप दिया जायेगा। इसकी जानकारी रेलवे सुरक्षा बल के वरीय अधिकारियों को दे दी गई है।(400 watch found in unclaimed condition at Chapra Junction in)
- Advertisement -


