

छपरा।यहां एक मानवता को शर्मसार करने वाली घटना हुई है। इसमें पति के सामने ही सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है। इतना ही नहीं, उसका वीडियो भी वायरल कर दिया गया। वारदात अमनौर थाना के गोसी अमनौर बड़ी नहर के आस पास की है जहां,अपराधियों ने पति को बंधक बनाकर महिला के साथ घिनौना खेल खेला।
जानकारी के अनुसार, घटना गोसी अमनौर से परशुरामपुर जाने वाली ग्रामीण पथ के बीच बड़ी नहर के आस पास सुनसान जगह की बतायी जा रही है जहां बेखौफ अपराधियों ने पति के सामने दिन दहाड़े एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और दुष्कर्म का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया, जो जिले में आम लोगों के बीच तेजी से वायरल हो रहा है. मामला सामने आने के बाद सारण के एसपी संतोष कुमार ने इसकी जांच के आदेश दे दिए हैं।
बताया जाता है कि महिला अपने पति के साथ कहीं जा रही थी, जिसे अपराधियों ने नहर के पास अकेला देख पकड़ लिया और भय दिखाकर झाड़ियों के बीच ले जाकर महिला के पति के सामने घिनौना काम किया।
दुष्कर्म की घटना को अंजाम देकर अपराधियों ने महिला को छोड़ दिया, लेकिन अपराधियों के साथ खड़े एक शख्स ने इसका वीडियो बनाया जो अब वायरल हो रहा है। एसपी संतोष कुमार ने कहा है कि ऐसे किसी भी मामले में दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।


