

छपरा। सारण जिले के रिविलगंज थाना क्षेत्र के सिरिसिया बाजार से पश्चिम स्थित सोंधी नदी के किनारे से एक अज्ञात युवती का शव पुलिस के द्वारा बरामद किया गया है।
शनिवार की सुबह रिविलगंज थाने की पुलिस ने सोंधी नदी किनारे से युवती का शव बरामद किया। फिलहाल बरामद शव की पहचान नहीं हो सकी है।
रिविलगंज थानाध्यक्ष रामसेवक रावत ने बताया
सिरसिया बाजार से पश्चिम बीरम परसा औ सीरिसिया के बीच सोंधी नदी के किनारे से युवती का शव बरामद किया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया है।
शव की पहचान के लिए पुलिस प्रयास कर रही है और इसके लिए सोशल मीडिया का भी सहारा लिया जा रहा है। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि कहीं दूसरे जगह से युवती की हत्या कर शव लाकर यहां पर फेंका गया है।
ग्रामीणों का कहना है
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। युवती की उम्र करें 18 से 20 साल है और वह क्रीम कलर के कपड़े पहनी हुई है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि युवती की मौत डूबने से नहीं हुई है बल्कि उसकी हत्या कर फेंका गया है।



