back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 22, 2026
spot_img

सरकारी योजनाओं का लाभ देने के नाम पर महिला से जेवर छीनकर बाइक सवार उच्चकें फरार

spot_img
- Advertisement - Advertisement

सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का झांसा देकर बाइक सवार दो उच्चकों ने छपरा के एकमा थाना क्षेत्र के आमड़ाढ़ी कर्णपुरा गांव के खेदन साह की पत्नी मुन्नी देवी का आभूषण लेकर गुरुवार को फरार हो गये।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

बताया जाता है कि एक बाइक पर सवार दो व्यक्ति आमड़ाढ़ी कर्णपुरा गांव के खेदन साह के दरवाजे पर पहुंचे और सरकारी योजनाओं के तहत शौचालय बनाने के लिए बारह हजार रुपये नकद तत्काल देने का भरोसा दिया।

- Advertisement -

तत्पश्चात उच्चकों ने फोटो खिंचने के बहाने मुन्नी देवी को हाथ मुह साबुन से साफ करने और शरीर पर से गहने उतार कर फोटो खिंचने की बात कही. वहीं मुन्नी देवी का पुत्र राशन व आधार कार्ड की छाया प्रति कराने के लिए आमड़ाढ़ी रेलवे गुमटी के समीप चला गया।

इसी बीच मौका पाकर उच्चकों ने नाटकीय ढ़ंग से मुन्नी देवी का आभूषण चोरी कर लिया और बड़ा वाला फोटो कैमरा लाने का झांसा देकर अपनी बाइक से फरार हो गये। इस घटना की सर्वत्र चर्चा की जा रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

सोशल मीडिया से दूर हुईं Gautami Kapoor, आखिर क्यों उठाया ये बड़ा कदम?

Gautami Kapoor News: टेलीविजन और फिल्मों में अपनी दमदार अदाकारी से लाखों दिलों पर...

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस: बड़ी टेक कंपनियों का नया निवेश मंत्र

Artificial Intelligence: बड़ी टेक कंपनियों के निवेश पैटर्न में एक महत्वपूर्ण बदलाव आ रहा...

यश टॉक्सिक: टीज़र में हसीनाएं गायब, फैंस का फूटा गुस्सा, क्या है मेकर्स का मास्टरप्लान?

Yash Toxic News: साउथ के रॉकिंग स्टार यश की मच-अवेटेड फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरी...

Salim Khan News: एक्स बहू मलाइका अरोड़ा पहुंचीं अस्पताल, क्या दूर हुईं दूरियां?

Salim Khan News: बॉलीवुड के खान परिवार पर इन दिनों दुखों का पहाड़ टूटा...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें