back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 22, 2026
spot_img

बड़ी ख़बर, बिहार के छपरा में दिलदहला देने वाली वारदात: हैवान ने पेट, गर्दन, मुंह, सीने में 15 से ज्यादा बार मारा चाकू, फोड़ दी आंख, खून से लथपथ मिली महिला की लाश, पुलिसकमियों तक के खड़े हो गए रोंगटे

spot_img
- Advertisement - Advertisement

बिहार के छपरा में एक दिलदहला देने वाली वारदात हुई है। यहां स्वतंत्रता दिवस के दिन रविवार को एक महिला की रेप के बाद निर्मम हत्या कर दी गई। ( Bihar News; Woman murdered after rape in Chhapra) महिला का शव नग्न अवस्था में झाड़ियों में पड़ा मिला। उससे कुछ दूर ही उसके कपड़े पड़े हुए थे।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, बकरी का चारा लाने गई एक महिला की पेट, गर्दन, मुंह, सीने में 15 से ज्यादा बार चाकू गोदकर हत्या कर दी गई है। बनियापुर थाना क्षेत्र के पीरौटा मेघा गांव निवासी 35 वर्षीय महिला रविवार की दोपहर करीब 12 बजे घर से बगीचे में बकरी का चारा लाने गई थी। देर शाम तक जब घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की।

- Advertisement -

खोजबीन के दौरान महिला का अर्धनग्न शव बगीचे के झाड़ी में पाया गया। बगीचे में खून से लथपथ महिला की लाश पड़ी हुई थी। मृतका के चेहरे व सीने में गंभीर जख्म का निशान था। वह निर्वस्त्र औंधे मुंह पड़ी हुई थी।

महिला का पति अपनी पत्नी की तलाश में बगीचे में गया, इसी झाड़ी में उसने पत्नी का शव देखा और इसकी सूचना ग्रामीणों तथा स्थानीय पुलिस को दी महिला का अर्ध नग्न शव देखने से परिजनों ने आशंका जताई है कि पहले दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है और उसके बाद महिला की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई है।

घटनास्थल पर एक सुनसान बगीचा है। आशंका जताई जा रही है कि बगीचा दूर होने के कारण महिला की चीखने की आवाज भी किसी ने नहीं सुनी। महिला के शरीर के कई जगह पर चाकू से वार किया गया है और हत्या करने के बाद शव को झाड़ी में अपराधियों के द्वारा फेंक दिया गया है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही रेप की पुष्टि: पुलिस

मौके पर पहुंची बनियापुर थाने की पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने लगी तो ग्रामीणों ने विरोध कर दिया। वे हंगामा करने लगे। गांव वालों का कहना था कि जब तक पुलिस हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं करती तब तक शव यहीं पड़ा रहेगा। इसके बाद सीनियर अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत करवाया।

पुलिस ने मौके पर डॉग स्क्वायड टीम को भी बुलाया। आसपास से भी साक्ष्य जुटाए। पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट के बाद ही रेप की पुष्टि होगी। हालांकि, महिला के शव पर कपड़े नहीं थे। ऐसे में आशंका है कि रेप के बाद हत्या की गई। फिलहाल, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

सोशल मीडिया से दूर हुईं Gautami Kapoor, आखिर क्यों उठाया ये बड़ा कदम?

Gautami Kapoor News: टेलीविजन और फिल्मों में अपनी दमदार अदाकारी से लाखों दिलों पर...

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस: बड़ी टेक कंपनियों का नया निवेश मंत्र

Artificial Intelligence: बड़ी टेक कंपनियों के निवेश पैटर्न में एक महत्वपूर्ण बदलाव आ रहा...

यश टॉक्सिक: टीज़र में हसीनाएं गायब, फैंस का फूटा गुस्सा, क्या है मेकर्स का मास्टरप्लान?

Yash Toxic News: साउथ के रॉकिंग स्टार यश की मच-अवेटेड फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरी...

Salim Khan News: एक्स बहू मलाइका अरोड़ा पहुंचीं अस्पताल, क्या दूर हुईं दूरियां?

Salim Khan News: बॉलीवुड के खान परिवार पर इन दिनों दुखों का पहाड़ टूटा...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें