back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 22, 2026
spot_img

छपरा में डेढ़ माह पहले अपह्रत छात्र की लाश बरामद, सड़ी-गली लाश की कपड़े से हुई पहचान

spot_img
- Advertisement - Advertisement
 छात्र के पिता ने दर्ज कराई थी अपहरण की प्राथमिकी
 – एसपी ने किया था एसआईटी का गठन 
 छपरा, देशज न्यूज। जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र के सगड्डी मिश्रौलिया गांव में क्षत-विक्षत हालत में तीन दिनों पहले बरामद शव की पहचान शुक्रवार को कर ली गयी। वह बसडिला गांव निवासी विनय कुमार प्रसाद के 17 वर्षीय पुत्र आदित्य कुमार की है । शव की पहचान उसके कपड़े से की गयी।
शव पूरी तरह क्षत-विक्षत हो गया था। बोरे में बंद कर शव को पानी में फेंक दिया गया था। छात्र के अपहरण की प्राथमिकी डेढ़ माह पहले उसके पिता ने जलालपुर थाने में दर्ज कराई थी। इस मामले में एसपी ने एसआइटी का भी गठन किया है, लेकिन उसका पता लगाने में एसआइटी पूरी तरह नाकाम रही। इतना ही नहीं जलालपुर थाने की पुलिस भी छात्र के परिजनों को बरगलाती रही।
लावारिस हालत में बोरे में बंद शव मिलने के बाद आदित्य के पिता को पुलिस ने सूचना तक नहीं दी। ग्रामीणों से सूचना मिलने पर उन्होंने पुलिस से संपर्क किया तो, पुलिस ने बस इतना ही कहा कि एक लावारिस शव मिला है आकर पहचान कर लें, लेकिन विनय प्रसाद को पुलिस ने यह नहीं बताया की शव सदर अस्पताल में है या थाने में रखा गया है। विनय प्रसाद पहले थाना पहुंचे तो, वहां पता चला कि शव अस्पताल चला गया है।
अस्पताल पहुंचने पर उन्होंने पहचान किया। अब उसके डीएनए टेस्ट कराने की प्रक्रिया चल रही है और इसके लिए पीएमसीएच पटना भेज दिया गया है। इसके लिए जिलाधिकारी से अनुमति भी ले ली गई है। डेढ़ माह पहले अपहृत छात्र के शव बरामद होने के बाद उसके परिजनों में मातम छा गया है और सभी का रो-रोकर हाल बेहाल है। महत्वपूर्ण बात यह है कि एसपी के द्वारा गठित एसआईटी और आखिर कर क्या रही है। डेढ़ माह में अपहृत छात्र का एसआईटी को पता नहीं चला।
अब जब छात्र का शव बरामद हुआ है तो, उसकी हत्या और हत्या के कारण हो कभी पुलिस को पता नहीं चला है, हालांकि उसके परिजन भी उसके अपहरण और हत्या के कारणों को लेकर स्पष्ट रूप से कुछ नहीं बता पा रहे हैं। मृतक के पिता विनय कुमार प्रसाद ने बताया कि वह दिल्ली में प्राइवेट जॉब करते हैं और 29 अक्टूबर की रात 11:00 बजे तक उनका पुत्र घर में पढ़ाई कर रहा था। रात में वह अपने पुत्र से बात भी किए थे, लेकिन उसके बाद से उसके मोबाइल पर कॉल नहीं लगा तो, उन्हें लगा कि वह सो गया है। अगले दिन सुबह में गायब था। पता करने पर कोई सुराग नहीं मिला तो, वह दिल्ली से गांव लौटे और 31 अक्टूबर को जलालपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई।
आदित्य दो भाई में छोटा था। रहस्यमय ढंग से छात्र का अपहरण और डेढ़ माह बाद उसके शव मिलने की घटना ग्रामीणों को स्तब्ध कर दिया है । आखिर किन कारणों से और किसके द्वारा आदित्य का अपहरण किया गया और उसकी हत्या क्यों की गई? इस घास एसएम पर्दा नहीं उठ सका है और पुलिस के लिए यह लिटमस टेस्ट बना हुआ है।
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह: टी20 वर्ल्ड कप में अश्विन का रिकॉर्ड तोड़ने की रेस!

Jasprit Bumrah: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में जब भारत और साउथ...

Shikhar Dhawan News: शिखर धवन ने रचाई सोफी शाइन से शादी, गब्बर के नए सफर पर सितारों ने लुटाया प्यार

Shikhar Dhawan News: भारतीय क्रिकेट के 'गब्बर' शिखर धवन ने अपनी जिंदगी की नई...

शिखर धवन वेडिंग: गब्बर की शाही शादी, सोफी शाइन संग तस्वीरें हुईं वायरल!

Shikhar Dhawan Wedding: क्रिकेट के इस 'गब्बर' ने जब सोफी शाइन का हाथ थामा,...

HPCL Recruitment: ग्रेजुएट अप्रेंटिस ट्रेनी के 608 पदों पर बंपर भर्ती, जानें पूरी आवेदन प्रक्रिया

HPCL Recruitment: इंजीनियरिंग कर चुके युवाओं के लिए हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) में...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें