back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 22, 2026
spot_img

Chapra News-सारण में युवक की पीट-पीटकर हत्या, तीन की हालत गंभीर

spot_img
- Advertisement - Advertisement

छपरा, देशज न्यूज। जिले के मांझी थाना क्षेत्र के डुमरी गांव में आपसी विवाद के कारण पीट-पीटकर एक युवक की हत्या शनिवार को दोपहर के समय कर दी गई। मृतक शिवनाथ साह के 25 वर्षीय पुत्र चंदन साह बताया गया है। इस घटना में शिवनाथ साह, उनकी पत्नी पानपति देवी तथा मृतक की पत्नी ज्योति देवी गंभीर रूप से घायल हैं।

- Advertisement -

घटना का कारण आपसी विवाद बताया गया है। घटना की सूचना पाकर मौके पर मांझी थाना की पुलिस पहुंच गई है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है तथा पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और इसकी जांच कर रही है। घायलों को इलाज के लिए माही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया गया।

- Advertisement -

इस घटना के कारण दोनों पक्षों के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस घटनास्थल पर कैंप कर रही है।शिवनाथ साह का पड़ोसियों से पहले से विवाद चला रहा था, जिसको लेकर शनिवार को दोपहर के समय फिर से विवाद उत्पन्न हो गया और विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट होने लगी। मारपीट के दौरान चंदन साह को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया गया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Honda Activa की धूम: जनवरी 2026 में होंडा की बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड!

Honda Activa: जनवरी 2026 में होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने भारतीय दोपहिया बाजार...

शिखर धवन की ग्रैंड वेडिंग: रोहित शर्मा और सुरेश रैना समेत इन दिग्गजों ने दी गब्बर को बधाई

Shikhar Dhawan: भारतीय क्रिकेट के 'गब्बर' के नाम से मशहूर शिखर धवन ने हाल...

स्मार्ट निवेश की कुंजी: अपने Portfolio Diversification से कैसे करें अधिकतम लाभ

Portfolio Diversification: आर्थिक दुनिया में जहाँ हर दिन नए झटके और अवसर आते रहते...

iQOO 15R: गेमिंग प्रेमियों के लिए आ रहा दमदार Smartphone Launch

Smartphone Launch: भारतीय स्मार्टफोन बाजार में एक बार फिर हलचल तेज होने वाली है।...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें