

छपरा, देशज न्यूज । पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा जंक्शन के सीआईबी की टीम ने छापेमारी कर ई-टिकट के एक दलाल को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 45 ई टिकट बरामद किया गया है, जिसकी कीमत करीब 75000 बताया गया है। इसकी जानकारी सीआईबी इंस्पेक्टर मुकेश कुमार सिंह ने शुक्रवार को दी।
उन्होंने बताया कि मंडल सुरक्षा आयुक्त ऋषि पांडेय के निर्देश के आलोक में छपरा (CIB team in Chapra Junction nabbed broker with 45 E tickets) जंक्शन के सीआइबी तथा थावे के आरपीएफ की टीम ने संयुक्त रूप से छापेमारी अभियान चलाया।
छापेमारी के दौरान टीम के द्वारा गोपालगंज जिले के मीरगंज स्थित अप एंड डाउन ट्रैवल्स पर छापेमारी की गयी। जहां से गोपालगंज जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र के मीरगंज निवासी बाबू नंद प्रसाद के पुत्र श्याम बहादुर प्रसाद को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से 45 अवैध ई टिकट बरामद किया गया है, जिसकी कीमत 75114 रुपए है। (CIB team in Chapra Junction nabbed broker with 45 E tickets)
उन्होंने बताया कि उसके पास से एक लैपटॉप, एक सीपीयू, एक प्रिंटर, आधार कार्ड, पैन कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, बैंक पासबुक दो मोबाइल तथा 2590 रुपए बरामद किया गया है।
जांच में यह बात सामने आयी है कि ई टिकट बनाने के लिए दलाल के द्वारा 13 पर्सनल यूजर आइडी का इस्तेमाल किया जा रहा था और प्रत्येक यात्रियों से 300 से 500 रूपये अधिक राशि की वसूली करता था। इसी क्रम में टीम के द्वारा गोपालगंज शहर के हजियापुर मोड़ के पास स्थित महालक्ष्मी ऑनलाइन टूर एंड ट्रेवल्स दुकान पर भी छापेमारी करने गई, लेकिन दुकान बंद रहने के कारण टीम को वापस लौटना पड़ा।
छापेमारी दल में सीआईडी इंस्पेक्टर मुकेश कुमार सिंह के अलावा सब इंस्पेक्टर आनंद मोहन एवं थावे आरपीएफ पोस्ट के पदाधिकारी व जवान शामिल थे। सीआईबी और आरपीएफ के द्वारा (CIB team in Chapra Junction nabbed broker with 45 E tickets)
यह अभियान चलाये जाने से ई टिकट का अवैध कारोबार करने वालों की मुश्किलें बढ़ गयी है और खलबली मच गई हैं।
यह अभियान चलाये जाने से ई टिकट का अवैध कारोबार करने वालों की मुश्किलें बढ़ गयी है और खलबली मच गई हैं।
- Advertisement -



