back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 22, 2026
spot_img

Manjhi’s CPM MLA: मांझी के सीपीएम विधायक को अपराधियों ने दी जान से मारने की धमकी

spot_img
- Advertisement - Advertisement
– विधायक ने दर्ज कराई धमकी देने वाले के खिलाफ नामजद प्राथमिकी
– मामला विकास योजनाओं में भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने का
– अपराधी ने विधायक को जान से मारने की धमकी देते हुए वीडियो बनाकर व्हाट्सएप पर भेजा 
छपरा, देशज न्यूज। जिले के मांझी विधानसभा क्षेत्र के माकपा विधायक डॉ. सत्येंद्र यादव को एक अपराधी ने मंगलवार को जान से मारने की धमकी दी। विधायक के व्हाट्सएप पर अपराधी के द्वारा जान से मारने की धमकी देते हुए अपनी वीडियो बनाकर भेजा गया है। इस मामले में विधायक ने जान से मारने की धमकी देने वाले अपराधी के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विधायक डॉ. सत्येंद्र यादव ने बताया कि मंगलवार की सुबह में उनके व्हाट्सएप पर एक वीडियो मिला, जिसमें कोपा थाना क्षेत्र के साधपुर गांव निवासी जीतू सिंह के पुत्र रितेश सिंह उर्फ छोटू सिंह के द्वारा उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई है।
वह वीडियो पूरे क्षेत्र में वायरल हो रहा है। वीडियो में जातिगत द्वेष तथा सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाली भाषा का प्रयोग किया गया है तथा अपशब्दों का भी शुरू से अंत तक प्रयोग करते हुए विधायक को तरह तरह से धमकी दी गई है। विकास योजनाओं में विधायक के द्वारा भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने के कारणों की भी चर्चा की गई है और इसको लेकर तरह तरह की धमकी दी गई है।
विधायक ने बताया कि वायरल वीडियो में उन्हें जान से मारने की धमकी देने वाला अपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है। पहले से उसका आपराधिक चरित्र रहा है। हाल ही में विधायक डॉ यादव ने मांझी विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों में अनियमितता के खिलाफ आवाज उठाई थी और इसको लेकर संबंधित विभागों के अधिकारियों के द्वारा जांच की गई है, जिससे ठेकेदारों तथा दलालों और अपराधियों में बौखलाहट है।
विधायक ने कहा कि इस क्षेत्र में ठेकेदारों- दलालों तथा अपराधियों का गठजोड़ है, जिसकी मिलीभगत से सरकारी योजनाओं की राशि की लूट खसोट की जाती है। फिलहाल पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है और इसकी जांच कर रहे हैं। समाचार लिखे जाने तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी की कोई सूचना नहीं है।
इस संबंध में पूछे जाने पर कोपा थाना अध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा ने बताया कि इसकी जांच की जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि विधायक के द्वारा लिखित शिकायत दी गई है और उन्हें धमकी दिए जाने से संबंधित वीडियो वायरल होने की बात भी सामने आई है।
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह: टी20 वर्ल्ड कप में अश्विन का रिकॉर्ड तोड़ने की रेस!

Jasprit Bumrah: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में जब भारत और साउथ...

Shikhar Dhawan News: शिखर धवन ने रचाई सोफी शाइन से शादी, गब्बर के नए सफर पर सितारों ने लुटाया प्यार

Shikhar Dhawan News: भारतीय क्रिकेट के 'गब्बर' शिखर धवन ने अपनी जिंदगी की नई...

शिखर धवन वेडिंग: गब्बर की शाही शादी, सोफी शाइन संग तस्वीरें हुईं वायरल!

Shikhar Dhawan Wedding: क्रिकेट के इस 'गब्बर' ने जब सोफी शाइन का हाथ थामा,...

HPCL Recruitment: ग्रेजुएट अप्रेंटिस ट्रेनी के 608 पदों पर बंपर भर्ती, जानें पूरी आवेदन प्रक्रिया

HPCL Recruitment: इंजीनियरिंग कर चुके युवाओं के लिए हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) में...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें