back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 22, 2026
spot_img

Chapra : युवक को गोली मारकर अपराधियों ने लूटी बाइक, सदर अस्पताल में भर्ती

spot_img
- Advertisement - Advertisement

छपरा, देशज न्यूज। जिले के तरैया थाना क्षेत्र के ड्योढी गांव के पास तीन अज्ञात अपराधियों ने एक युवक को गोली मारकर मोटरसाइकिल सोमवार की देर रात को लूट लिया। घायल (Criminals looted bike after shooting young man in Chapra, ad)  युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह बनियापुर थाना क्षेत्र के राजेश्वर साह का पुत्र सुजीत कुमार साह (25 वर्ष) बताया गया है।

- Advertisement -

युवक को अपराधियों ने पेट में गोली मारी है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घायल युवक ने मंगलवार को बताया कि वह अपने रिश्तेदार के यहां से न्योता पूरा कर घर वापस लौट रहा था। इसी दौरान ड्योढी गांव के पास पहले से घात लगाए तीन अज्ञात अपराधियों ने उसे घेर लिया तथा बाइक छीनने लगे। विरोध करने पर (Criminals looted bike after shooting young man in Chapra, ad) अपराधियों ने  पहले उसके साथ मारपीट की। फिर उसे गोली मार कर घायल कर दिया और बाइक लेकर फरार हो गये।

- Advertisement -

अपराधियों की संख्या 3 थी और तीनों अपराधी एक ही मोटरसाइकिल पर सवार थे। गोली लगने के बाद भागकर वह गांव में पहुंचा। ग्रामीणों के द्वारा उसे अस्पताल पहुंचाया गया तथा पुलिस को घटना की सूचना दी गयी। बाद में उसके परिजन वहां पहुंचे और उसे सदर अस्पताल लाया गया। उसका प्राथमिक उपचार में मढौरा रेफरल अस्पताल में कराया (Criminals looted bike after shooting young man in Chapra, ad) गया।

- Advertisement -

तरैया तथा मढौरा थाना क्षेत्र के सीमावर्ती इलाके में लूटपाट की घटनाएं  (Criminals looted bike after shooting young man in Chapra, ad) इन दिनों पड़ गई है। एक सप्ताह पहले भी तरैया गांव के एक युवक की मोटरसाइकिल मढ़ौरा थाना क्षेत्र के भावलपुर में लूट ली गई थी। जब वह अपनी पत्नी का इलाज कराकर छपरा से घर लौट रहा था।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Honda Activa की धूम: जनवरी 2026 में होंडा की बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड!

Honda Activa: जनवरी 2026 में होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने भारतीय दोपहिया बाजार...

शिखर धवन की ग्रैंड वेडिंग: रोहित शर्मा और सुरेश रैना समेत इन दिग्गजों ने दी गब्बर को बधाई

Shikhar Dhawan: भारतीय क्रिकेट के 'गब्बर' के नाम से मशहूर शिखर धवन ने हाल...

स्मार्ट निवेश की कुंजी: अपने Portfolio Diversification से कैसे करें अधिकतम लाभ

Portfolio Diversification: आर्थिक दुनिया में जहाँ हर दिन नए झटके और अवसर आते रहते...

iQOO 15R: गेमिंग प्रेमियों के लिए आ रहा दमदार Smartphone Launch

Smartphone Launch: भारतीय स्मार्टफोन बाजार में एक बार फिर हलचल तेज होने वाली है।...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें