back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 21, 2026
spot_img

बिहार में जहरीली शराब पीने से पांच लोगों की मौत

spot_img
- Advertisement - Advertisement

बिहार में शराब पर पाबंदी है, लेकिन यहां जहरीली शराब का तांडव लगातार जारी है। बिहार के छपरा जिले में जहरीली शराब पीने से एकबार फिर कई लोगों की मौत हुई है। मढ़ौरा के भुआलपुर गांव में जहरीली शराब पीने से पांच लोगों की मौत हो गई है। जबकि दो लोग स्थिति गंभीर बनी हुई है, जिनका जिला अस्‍पताल में इलाज चल रहा है।

- Advertisement -

स्थानीय लोगों के मुताबिक गुरुवार को कुछ लोगों ने मुचकनपुर के पास अवैध शराब बेचने वाले से दारू खरीदी थी। शराब का सेवन करते ही सभी लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी। पिछले 24 घंटे में जहरीली शराब का सेवन करने वाले 5 लोगों की मौत हो चुकी है।

- Advertisement -

छपरा के सारण जिले के मढ़ौरा थाना क्षेत्र के भुआलपुर में गुरुवार शाम जहरीली शराब के सेवन से पांच लोगों की मौत हो गयी। चार अन्य लोग बीमार हैं। जिनको सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने सभी मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Teacher Recruitment: बिहार में शिक्षकों के 45 हजार से अधिक पदों पर बंपर बहाली, शिक्षा मंत्री का बड़ा ऐलान!

जहरीली शराब पीने की वजह से कई लोग अस्पताल में भर्ती भी हैं। इसमें कुछ की हालत गंभीर है। सदर अस्पताल में भर्ती रामनाथ महतो ने बताया कि भुवालपुर स्थित एक महिला के ठेके पर उन्होंने शराब पी थी, इसके बाद से उनकी तबीयत बिगड़ने लगी।

कुछ दिन पहले ही सारण में 13 लोगों की मौत की घटना ने शराबबंदी पर सवाल खड़े कर दिए थे। घटना के बाद थानेदार के साथ चौकीदार को भी सस्पेंड कर दिया।

जानकारी के अनुसार, जहरीली शराब पीने से हुई मौत लोगों में गड़खा के औढ़ा गांव निवासी करमुल्ला खान का बेटा अलाउद्दीन खान, मढ़ौरा थाना क्षेत्र भुआलपुर गांव निवासी देव महतो का बेटा कामेश्वर महतो, भीकन सिंह का बेटा रोहित कुमार सिंह और परशुराम राम के बेटे राजेंद्र राम, रामा सिंह का बेटा पप्पू सिंह शामिल हैं। द्वारिका महत्व के बेटे राम लायक महतो को छपरा रेफर किया गया है।

सदर अस्पताल में इलाजरत रामनाथ महतो ने बताया कि गुरुवार शाम मढ़ौरा थाना क्षेत्र के भुआलपुर गांव स्थित एक महिला के पास से उन सभी ने शराब पी थी। इसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। लगातार हो रही मौत के बाद ठेके पर शराब बेचने वाली महिला और उसके परिवार के लोग फरार हो गए हैं। मृतकों में से एक की पत्नी का कहना है कि उसके पति ने जहरीली शराब पी थी।

यह भी पढ़ें:  Bihar Politics: तेजस्वी का मैथिली ठाकुर के बीच फंसा 2005 से पहले का Bihar... और CM Nitish का बेटी सम्मान

जानकारी के अनुसार मढ़ौरा थाना क्षेत्र के भुआलपुर निवासी एक व्यक्ति लोगों को अवैध रूप से चल रहे ठेके पर शराब पिलाने ले गया था। वहां पर कई लोगों ने शराब पी। उनमें से कुछ लोगों ने शराब ठीक नहीं लगने की बात कह कर पीना छोड़ दिया जबकि अन्य ने पीना जारी रखा। शराब पीने के बाद अलाउद्दीन की हालत सबसे पहले बिगड़ने लगी। गुरुवार की शाम में ही उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें:  India West Indies T20 Match: वैभव सूर्यवंशी के बाद अब समस्तीपुर के डॉ.निखिल आनंद गिरि...का क्रिकेट में जलवा...करेंगे भारत-वेस्टइंडीज टी-20 मैच की कमेंट्री

मढ़ौरा एसडीपीओ इंद्रजीत बैठा ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही सही जानकारी होगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Crime Thriller Movies: ‘कोहरा 2’ से भी बेहतर हैं ये टॉप 5 क्राइम थ्रिलर फिल्में, दिमाग सन्न कर देंगी!

Crime Thriller Movies: बॉलीवुड और ओटीटी पर क्राइम थ्रिलर का क्रेज बढ़ता ही जा...

Holashtak 2026: जानें क्यों होलाष्टक में वर्जित होते हैं शुभ कार्य

Holashtak 2026: फाल्गुन मास की पूर्णिमा से ठीक आठ दिन पहले होलाष्टक का आरंभ...

T20 World Cup: पाकिस्तान-न्यूजीलैंड मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ा, अंक बंटे

T20 World Cup: क्रिकेट प्रेमियों का दिल एक बार फिर टूट गया, जब न्यूजीलैंड...

Madhubani News: हत्या के 3 मुजरिमों को Jhanjharpur Court ने सुनाई उम्रकैद की सजा, 25 हजार का जुर्माना भी लगा

Jhanjharpur court: अपराध की दुनिया का अंत अक्सर जेल की अंधेरी कोठरियों में ही...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें