back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 21, 2026
spot_img

Gang Rape In Bihar: DJ नहीं बज रहा होता तो सुन लेते लोग पीड़िता की आवाज…मगर दरिंदों ने रौंद डाला, सांस्कृतिक कार्यक्रम देखकर लौट रही युवती से सामूहिक दुष्कर्म, पढ़िए पूरी खबर

spot_img
- Advertisement - Advertisement

बिहार के छपरा में दरिंदगी का विभत्स खेल खेला गया है। यहां एक युवती जो दुर्गापूजा के दौरान आयोजित सांस्कृति कार्यक्रम देखकर लौट रही थी उसके साथ दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म कर मानवता को शर्मसार कर दिया है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

मामला जिले के मढ़ौरा थाना क्षेत्र के विक्टोरिया बाजार की है। यहां 16 वर्षीय पीड़िता दुर्गा पूजा के मौके पर आयोजित हुई सांस्कृतिक कार्यक्रम देख कर घर लौट रही थी।

- Advertisement -

इस मामले को लेकर मढ़ौरा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि दूसरा अपना घर छोड़कर फरार है।

बीते 15 अक्टूबर की रात को दुर्गा पूजा के मौके पर विक्टोरिया बाजार में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। रात्रि करीब 11:00 बजे वह कार्यक्रम देख कर अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान मुन्ना राय और अरमान शादाब नामक दो युवकों ने उसे  दबोच लिया।

पीड़िता ने अपने बचाव के लिए खूब शोर मचाया लेकिन प्रोग्राम के डीजे साउन्ड के धमाके के बीच उसकी चीख किसी ने नही सुनी। दोनो उसका मुंह दबाकर दूर ले गए।

झाड़ी में ले जाकर दोनों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपियों ने उसके मुंह को गमछा से बांध दिया। आरोपी मुन्ना रायपुर का रहने वाला है जबकि अरमान शादाब सेंदुआरी गांव का निवासी है।

मढ़ौरा थाना को दिए गए आवेदन और पीड़िता की आपबीती सुनने के बाद इस मामले को लेकर मढ़ौरा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि दूसरा अपना घर छोड़कर फरार है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Salim Khan News: एक्स बहू मलाइका अरोड़ा पहुंचीं अस्पताल, क्या दूर हुईं दूरियां?

Salim Khan News: बॉलीवुड के खान परिवार पर इन दिनों दुखों का पहाड़ टूटा...

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: ‘अस्सी’ और ‘दो दीवाने सहर में’ के बीच कड़ी टक्कर, जानें किसने कितनी कमाई की

Box Office Collection News: बॉक्स ऑफिस पर दो नई फिल्मों 'अस्सी' और 'दो दीवाने...

Muzaffurpur News: गायघाट बागमती तटबंध पर गरमाया माहौल, अनशन पर बैठे लोगों के बीच पहुंचीं MLA कोमल सिंह, दिया समाधान का भरोसा

Gaighat News: क्या है पूरा मामला और क्यों अनशन पर हैं लोग?गायघाट विधानसभा क्षेत्र...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें