spot_img

इट हेपन ऑनली इन Bihar…कैदी पकड़ाया…तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड

spot_img
- Advertisement -

इट हेपन ऑनली इन Bihar…कैदी पकड़ाया…तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड। सुनिएगा तो हैरत में मत पड़िएगा। क्योंकि ऐसा ही हुआ है। यहां कैदी पकड़ाया मगर तीन पुलिस वालों को सस्पेंड कर दिया गया। दरअसल, छपरा में जेल ब्रेक हुआ। 3 सिपाही निलंबित!

- Advertisement -

कैसे हुआ कैदी फरार?

जानकारी के अनुसार, मामला छपरा मंडल कारा से जुड़ा है। यहां गत तीस मार्च की रात फरार हुआ कैदी नितेश कुमार को तो पुलिस पकड़ ले आई लेकिन पुलिसवालों के तीन कर्मी सस्पेंड हो गए। दरअसल, यह सबकुछ बाहर घंटे के भीतर हुआ। फरार कैदी भी बारह घंटे के भीतर पुलिस की गिरफ्त में आ गया और इस मामले में तीन सिपाहियों को निलंबित भी कर दिया गया।

- Advertisement -

कैसे हुआ कैदी फरार?

  • रात में जब जेल प्रशासन ने कैदियों की गिनती की तो एक बंदी कम पाया गया।

    - Advertisement -
  • इसके बाद जेल अधीक्षक राधेश्याम सुमन ने जिलाधिकारी अमन समीर और एसएसपी को सूचना दी।

  • फरार कैदी नितेश कुमार सीवान के गोरियाकोठी का रहने वाला है और उस पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

  • पहले भी वह एक बार जेल से फरार हो चुका था।

कैसे पकड़ा गया फरार कैदी?

  • एसएसपी डॉ. कुमार आशीष के निर्देश पर पुलिस ने एक विशेष टीम बनाई।

  • टीम में सदर एएसपी राजकिशोर सिंह, भगवान बाजार थानाध्यक्ष सुभाष कुमार और डीआईयू की टीम शामिल थी।

  • गोरियाकोठी थाने की पुलिस भी इसमें लगाई गई।

  • तेजी से छापेमारी की गई और 12 घंटे के अंदर ही नितेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया।

तीन सिपाही सस्पेंड

  • इस लापरवाही के लिए तीन सिपाही नंदकिशोर, अरुण कुमार और धनंजय राय को निलंबित कर दिया गया है।

  • जेल अधीक्षक राधेश्याम सुमन ने कहा कि आगे और भी दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी।

प्रशासनिक कार्रवाई जारी

फरारी की इस घटना से जेल प्रशासन पर सवाल उठे हैं, और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि आगे ऐसी घटनाएं रोकने के लिए कड़े कदम उठाए जाएंगे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga News DMCH में शराब पार्टी! सर्जिकल भवन में पार्टी की वायरल वीडियो में कौन-कौन?

Bihar Sharabbandi: बिहार में सख्त शराबबंदी कानून लागू है, लेकिन दरभंगा के सबसे बड़े अस्पताल, DMCH के भीतर एक शराब पार्टी का वीडियो वायरल होने से इस कानून पर फिर सवाल उठ गए हैं। इस #BiharSharabbandi,#DarbhangaNews,#DMCH

दरभंगा में शराब माफिया का नया पैंतरा फेल! ट्रक के तहखाने में छिपाई 1100 लीटर से ज्यादा दारू पकड़ी गई

Darbhanga Liquor Seizure: दरभंगा में शराब माफियाओं ने निर्माणाधीन आमस सिक्स लेन रोड को नया 'सेफ जोन' बना लिया था, लेकिन पुलिस ने उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया। एक ट्रक से 1171 लीटर विदेश #DarbhangaNews,#BiharLiquorBan,#CrimeNews

रणजी ट्रॉफी में बिहार की शर्मनाक हार, यूपी ने पारी और 267 रन से रौंदा!

Bihar Ranji Trophy: रणजी ट्रॉफी 2026-27 के एलीट ग्रुप मुकाबले में बिहार की टीम को उत्तर प्रदेश ने पारी और 267 रनों से करारी शिकस्त दी। राजगीर में हुए मैच में बिहार की बल्लेबाजी दोन #BiharRanjiTrophy,#RajgirCricket,#BiharCricket

बिहार के अस्पतालों में अब मिलेगी बेहतर सुविधा! सरकार ने उठाया बड़ा कदम, जानें क्या होगा फायदा

Bihar Health Facilities: बिहार में स्वास्थ्य सुविधाओं की तस्वीर बदलने वाली है। 'सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान' के तहत 12,067 योजनाओं को मंजूरी मिली है, जिसमें 70.55 करोड़ रुपये का बजट #BiharHealth,#SevaSankalp,#BiharNews