

छपरा। गड़खा थाना क्षेत्र के रसीदपुर गांव में छेड़खानी का विरोध करने पर एक व्यक्ति को चाकू से वार कर घायल कर दिया गया।इस संबंध में धर्म नाथ राय के पुत्र सुनील राय ने थाना में आवेदन दिया जिसमें कहा कि नौ अगस्त को अपने मकान के पीछे नदी पर बने सड़क पर टहल रहा था।
- Advertisement -
- Advertisement -
उसी समय ओल्हनपुर निवासी दिनेश नट का पुत्र पप्पू नट मढ़ौरा थाना क्षेत्र के मुबारकपुर निवासी चंद्र भूषण पाण्डेय का पुत्र राजकिशोर पाण्डेय बाइक से आए एवं एक लड़की बकरी चरा रही थी जिससे छेड़खानी व जोर जबरदस्ती करने लगे।
- Advertisement -
बीच बचाव करने में गया तो पप्पू नट मुझे पकड़ लिया तथा राज किशोर पाण्डेय ने लम्बा चाकू से मुझे और जान से मारने की नियत से गर्दन पर वार किया।मैं झुक गया जिससे कंधे पर चाकू से लग गई।इलाज गड़खा सीएचसी में हुई।
पुलिस आवेदन मिलने के बाद मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
- Advertisement -


