spot_img

Bihar News|Chhapra News| Chapra Double Murder| Murder Of Father & Son| सुबह एक ही बाइक से Civil Court जा रहे वकील पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या

वकीलों का कार्य बहिष्कार। न्यायिक कार्य ठप।

spot_img
- Advertisement -

Bihar News| Chhapra News| Chapra Double Murder| Murder Of Father & Son| सुबह एक ही बाइक से Civil Court जा रहे वकील पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या। बुधवार की सुबह पिता पुत्र दोनों वकील का डबल मर्डर। एक ही बाइक से सिविल कोर्ट जा रहे वकील पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या। पूरा छपरा गरम हो उठा है। वकीलों ने न्यायिक कार्य का बहिष्कार करते हुए विरोध में उतर आए हैं। दिन-दहाड़ सुबह डबल मर्डर से सनसनी।

- Advertisement -
WhatsApp Image 2026-11-03 at 18.31.40

Bihar News|Chhapra News| Chapra Double Murder| बुधवार की सुबह सिविल कोर्ट के वकील पिता-पुत्र का मर्डर

बुधवार की सुबह सिविल कोर्ट के वकील पिता-पुत्र राम अयोध्या प्रसाद यादव और उनके पुत्र सुनील कुमार राय की हत्या अपराधियों ने कर दी। वारदात को अपराधियों ने उस दौरान अंजाम दिया जब राम अयोध्या राय और उनके पुत्र सुनील राय सुबह-सुबह एक ही बाइक पर सवार होकर छपरा (Lawyer father and son shot dead in Chhapra) सिविल कोर्ट के लिए निकले थे। वारदात, मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मेथवलिया इलाके का है। जहां, सुबह-सुबह गोलियों की आवाज से पूरा इलाका दहल उठा है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  बिहार में राजस्व कर्मचारियों की हड़ताली पर गिरी गाज! सरकार ने दिया हटाने का आदेश, डोंगल भी जब्त

Bihar News|Chhapra News| Chapra Double Murder| मेथवलिया के दुधई पुल के पास पांच बाइक सवार अपराधियों ने उन्हें घेर लिया

जानकारी के अनुसार, मेथवलिया के दुधई पुल के पास पांच बाइक सवार अपराधियों ने उन्हें घेर लिया। अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इस हमले में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, जानकारी मिलते ही छपरा सिविल कोर्ट के अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य ठप कर दिया है। सदर अस्पताल में जुटकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। वकीलों की मांग है कि अपराधी जल्द से जल्द पकड़ें जाएं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  बड़ी खबर! बिहार में अब Google Pay, PhonePe से भरें ट्रैफिक चालान, घर बैठे मिलेगी राहत

Bihar News|Chhapra News| Chapra Double Murder| पूर्व में भी अपराधियों के रहे हैं निशाने पर

वहीं, पूरे इलाके में हड़कंप मचा है। घटनास्थल से कारतूस के कई खोखे भी मिले हैं। वहीं, अधिवक्ताओं की टीम  छपरा सदर अस्पताल  में डटी हुई है। जानकारी में यह आ रहा है कि पुराना भूमि विवाद है। दो साल पहले भी इन पर हमला किया गया था। इसमें कनपट्टी से गोली छूती हुई निकल गयी थी। ये बाल-बाल बचे थे। इनके भतीजे को उस दौरान गोली लगी थी। इसमें वे जख्मी हो गए थे।

यह भी पढ़ें:  पटना वालों की बल्ले-बल्ले! दिल्ली से गुवाहाटी अब 8 घंटे से भी कम में, बुलेट ट्रेन का पूरा रूट यहां देखें

Bihar News|Chhapra News| Chapra Double Murder| सारण के एसपी आशीष कुमार ने बताया

जानकारी मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस ने मौके पर पहुंची। दोनों शवों को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया। सारण के एसपी आशीष कुमार ने बताया कि जमीन विवाद के चलते हत्या की गई है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।पुलिस ने घटनास्थल से सबूत जुटाने के साथ-साथ इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Patna -Maner Encounter 3 शूटर ढेर | 20 मिनट चली मुठभेड़ |मनेर एनकाउंटर के बाद दानापुर में बवाल: ‘पुलिस ने मारा!’ परिजनों का अस्पताल...

Maner Encounter: पटना के मनेर में पुलिस एनकाउंटर के बाद दानापुर अस्पताल में भारी हंगामा हुआ है। मारे गए तीन आरोपियों के परिजनों ने पटना पुलिस पर हत्या का आरोप लगाया है और शव दिख#ManerEncounter,#PatnaPolice,#BiharNews

तेजस्वी यादव का CM Samrat पर सबसे बड़ा हमला: ‘बिहार में कानून-व्यवस्था चरमराई, लोग अपनी जान खुद बचाएं’

Bihar Law and Order: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मधुबनी गोलीकांड के पीड़ित परिवार से मुलाकात कर बिहार की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने मुख्यमंत्री पर तीखा हमला बोलत#BiharPolitics,#TejashwiYadav,#MadhubaniNews

Gaya Crime दिवाली गिफ्ट में शराब! गया में डॉक्टर के पास पहुंचे दो लोग, गाड़ी से निकला हैरान करने वाला सामान | दवा कंपनी...

Gaya Crime News: गया में दिवाली गिफ्ट की आड़ में शराब पहुंचाने आए दो लोगों को डेल्हा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए लोग दवा कंपनियों से जुड़े बताए जा रहे हैं।#GayaCrime,#BiharLiquorBan,#DiwaliGiftScam

Patna Encounter | पटना में अल सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच भीषण मुठभेड़ ! 3 खूंखार अपराधी मारे गए | SHO को भी...

Bihar Encounter: पटना में शुक्रवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई। मनेर के शेरपुर में एसटीएफ और जिला पुलिस की कार्रवाई में तीन वांछित अपराधी मारे गए, जबकि थानाध#BiharEncounter,#PatnaCrime,#ManeerPolice