back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 22, 2026
spot_img

सारण में चिकित्सक के यहां से घर लौट रहे दंपती की बाइक-मोबाइल हथियार के बल पर लूटा

spot_img
- Advertisement - Advertisement
छपरा, देशज न्यूज ।जिले से मढ़ौरा थाना क्षेत्र के भावलपुर मस्जिद के पास आधा दर्जन हथियारबंद अपराधियों ने छपरा से तरैया अपनी पत्नी के साथ घर लौट रहे एक युवक के साथ लूटपाट की। घटना बुधवार की रात की है।
इस मामले में मढौरा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। तरैया थाना क्षेत्र के सरेया बसंत गांव निवासी फूल मोहम्मद के पुत्र शहजाद हुसैन ने बताया कि वह अपनी पत्नी व बच्चों के साथ छपरा से घर लौट रहा था । इसी दौरान भावलपुर मस्जिद के पास आधा दर्जन अपराधियों ने हथियार के बल पर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया।
अपराधी दो मोटरसाइकिल पर छह की संख्या में सवार थे। उसके मोटरसाइकिल, मोबाइल तथा कुछ नगद राशि लूट लिया गया है। शहजाद हुसैन ने बताया कि पत्नी को चिकित्सक के यहां से इलाज करा कर अपने घर लौट रहे थे। इसलिए राशि अधिक नहीं थी। करीब एक हजार रुपए उसकी जेब में बचे थे। मूल रूप से बाइक तथा मोबाइल उस की छीन ली गई। मढौरा थाना क्षेत्र में लगातार बढ़ते अपराध के कारण लोगों में भय व दहशत का माहौल बना हुआ है। फिलहाल पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर इसकी जांच शुरू कर दी है।
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह: टी20 वर्ल्ड कप में अश्विन का रिकॉर्ड तोड़ने की रेस!

Jasprit Bumrah: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में जब भारत और साउथ...

Shikhar Dhawan News: शिखर धवन ने रचाई सोफी शाइन से शादी, गब्बर के नए सफर पर सितारों ने लुटाया प्यार

Shikhar Dhawan News: भारतीय क्रिकेट के 'गब्बर' शिखर धवन ने अपनी जिंदगी की नई...

शिखर धवन वेडिंग: गब्बर की शाही शादी, सोफी शाइन संग तस्वीरें हुईं वायरल!

Shikhar Dhawan Wedding: क्रिकेट के इस 'गब्बर' ने जब सोफी शाइन का हाथ थामा,...

HPCL Recruitment: ग्रेजुएट अप्रेंटिस ट्रेनी के 608 पदों पर बंपर भर्ती, जानें पूरी आवेदन प्रक्रिया

HPCL Recruitment: इंजीनियरिंग कर चुके युवाओं के लिए हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) में...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें