

मुख्य बातें
सांप पालने का शौकीन था मनमोहन
• झाड़-फूंक से सांप कांटने वालों को दे चुका है नई जिन्दगी
- Advertisement -
- Advertisement -
छपरा। कहते हैं कि शौक का कोई मोल नहीं होता यह कब और किस चीज से हो जाता है यह पता नहीं चलता लेकिन कई बार कुछ शौक इंसान के जान के दुश्मन भी बन जाते हैं।
- Advertisement -
ऐसा हीं मामला छपरा में आया है। सारण जिले के मांझी थाना क्षेत्र के शीतलपुर में एक सांप पालने वाले व्यक्ति की मौत सांप काटने से हो गयी।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि शीतलपुर निवासी मनमोहन उर्फ भूअर रक्षा बंधन पर अपनी बहन से सांप को राखी बंधवा रहा था।
इसी दौरान सांप ने मनमोहन को काट लिया। जिसे आनन-फानन में उसे छपरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी।
- Advertisement -



