back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 21, 2026
spot_img

ससुराल नहीं जाऊंगी- ससुराल भेजोगे तो कूद जाऊंगी टावर से! – 140 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ी महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा

spot_img
- Advertisement - Advertisement

“ससुराल नहीं जाऊंगी!” – शादीशुदा महिला 140 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ी। नवजात की मां बोली – ससुराल भेजोगे तो कूद जाऊंगी टावर से।“मेरी जान ले लो, पर ससुराल मत भेजो” – मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला बोली – मर जाऊंगी पर ससुराल नहीं जाऊंगी। गांववालों की भीड़, पुलिस की मशक्कत – 140 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ी महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा।

- Advertisement -

पूर्वी चंपारण में शादीशुदा महिला की जिद: “ससुराल नहीं जाऊंगी”, 140 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ी

पूर्वी चंपारण, देशज टाइम्स।  जिले के हरसिद्धि थाना क्षेत्र में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक शादीशुदा महिला ने 140 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़कर आत्महत्या की धमकी दे डाली।

- Advertisement -

घटना के बाद अफरा-तफरी

महिला लगातार कह रही थी—“मैं ससुराल नहीं जाऊंगी।” नीचे खड़े परिजन और ग्रामीण उसे मनाने की कोशिश करते रहे, लेकिन वह टावर से कूदने की धमकी देती रही। देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए और बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

- Advertisement -

महिला की पहचान और पारिवारिक विवाद

महिला की पहचान भरत गुप्ता की बेटी के रूप में हुई है, जो हरसिद्धि बाजार की रहने वाली है। जानकारी के मुताबिक उसने 10 दिन पहले बच्चे को जन्म दिया है और शादी के बाद से ही मायके में रह रही थी।

ससुराल वाले उसे वापस ले जाना चाहते थे, लेकिन वह किसी भी हाल में ससुराल नहीं जाने की जिद पर अड़ी है। इसको लेकर घर में पंचायत भी हुई थी, लेकिन कोई समाधान नहीं निकल पाया।

पुलिस की सक्रियता

सूचना मिलते ही हरसिद्धि थानाध्यक्ष सर्वेद्र कुमार सिन्हा मौके पर पहुंचे। पुलिस और परिजन महिला को समझाने-बुझाने की कोशिश कर रहे हैं। अधिकारियों ने कहा कि महिला के नीचे उतरने के बाद ही असली कारण का पता चल सकेगा। इस बीच सुरक्षा की दृष्टि से टावर के नीचे पुलिस बल और भीड़ नियंत्रण की व्यवस्था की गई है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

21 फरवरी 2026: आज पाएं फ्री दमदार रिवॉर्ड्स के साथ Free Fire MAX Redeem Codes

Free Fire MAX Redeem Codes: मोबाइल गेमिंग की दुनिया में रोमांच और प्रतिस्पर्धा लगातार...

धुरंधर 2: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ की डबिंग हुई पूरी, इस धांसू तारीख को सिनेमाघरों में मचाएगी धमाल!

Dhurandhar 2 News: रणवीर सिंह की 'धुरंधर' ने जिस तरह बॉक्स ऑफिस पर धूम...

Malayalam Horror Films: दिल दहला देने वाली ये फिल्में कर देंगी आपकी रूह कांपने पर मजबूर!

Malayalam Horror Films: इस वीकेंड अगर आप अपनी शाम को सिहरन और रोमांच से...

वॉशिंग मशीन: नया जैसा चमकाने के लिए अपनाएं ये स्मार्ट टिप्स

Washing Machine: अगर आपकी वॉशिंग मशीन धीरे-धीरे अपनी चमक खो रही है, दुर्गंध दे...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें