

छपरा। सारण जिले के दरियापुर थाना क्षेत्र के दरिहारा भुआल गांव में एक युवक की हसुआ से गला रेत कर हत्या कर दी गयी। युवक दरिहारा भुआल गांव निवासी सहदेव सिंह का 30 वर्षीय पुत्र राहुल उर्फ बुधन सिंह है।
जानकारी के अनुसार युवक किसी काम से दरिहारा राम सागर बाजार जा रहा था तभी दरिहारा ठाकुरबाड़ी के निकट घात लगाए दो लोगों ने पहले युवक को रोक कर उसके साथ मारपीट की उसके बाद युवक ने जब विरोध किया तो एक व्यक्ति ने तेज धारदार हसुआ से उसकी गर्दन पर वार कर दिया।
इसमें युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गया। घटना के बाद मौके पर पहुंचर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करवाने भेज दिया। परिजनों ने युवक की हत्या में शामिल दरिहारा गांव के ही परमेश्वर सहनी और कृष्णा सहनी को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। दोनों अभियुक्त रिश्ते में बाप बेटे हैं।
दोनों नामजद अभियुक्त को पकड़ने के लिए पुलिस ने घर पर छापेमारी की तो पता चला कि सभी परिजन घर छोड़ कर फरार है।



