back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 21, 2026
spot_img

ओवरलोडिंग से टायर फटा, मक्के कुटाई को जा रहे मजदूरों की पिकअप पलटी, 5 की मौत, 10 जख्मी

spot_img
- Advertisement - Advertisement

छपरा में सोमवार की सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया जिसमें पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और 10 लोग घायल हो गए। यह हादसा नयागांव थाना क्षेत्र के बाजितपुर गांव के पास हुआ। बताया जा रहा है कि पिकअप वाहन का अचानक टायर फट गया, जिससे वह अनियंत्रित होकर पलट गया। पिकअप में बैठे सभी लोग दिघवारा से सोनपुर की ओर जा रहे थे।@छपरा,देशज टाइम्स।

- Advertisement -

सोनपुर के पास हाजीपुर इलाके में मक्के की कुटाई कराने जा रहे थे

सोमवार सुबह जैसे ही पिकअप वाहन बाजितपुर के पास पहुंचा, अचानक उसका एक टायर फट गया। तेज रफ्तार में होने की वजह से चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और पिकअप पलट गई। पिकअप में सवार अधिकतर लोग छपरा के दिघवारा क्षेत्र के निवासी थे, जो कि सोनपुर के पास हाजीपुर इलाके में मक्के की कुटाई कराने जा रहे थे। स्थानीय जानकारी के अनुसार, ये लोग महीना में दो से तीन बार इस काम के लिए यात्रा करते थे।

- Advertisement -

घटना स्थल पर चार की मौत, एक ने अस्पताल में तोड़ा दम

पिकअप पलटने के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक किशोर ने इलाज के दौरान हाजीपुर के अस्पताल में दम तोड़ दिया। इस प्रकार मृतकों की संख्या बढ़कर पांच हो गई। घायल 10 लोगों में से कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है, जिनका इलाज अलग-अलग अस्पतालों में किया जा रहा है।

- Advertisement -

चीख-पुकार और बचाव कार्य

हादसे के तुरंत बाद घटनास्थल पर हाहाकार मच गया। आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकालने में जुट गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

पुलिस ने शुरू की जांच

पुलिस ने घटना की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि वाहन का टायर फटने से यह हादसा हुआ। हालांकि, यह भी आशंका जताई जा रही है कि वाहन की हालत पहले से ही खराब थी और ओवरलोडिंग भी दुर्घटना का कारण हो सकती है। पिकअप में बैठने की निर्धारित सीमा से अधिक लोग सवार थे, जिससे हादसे की गंभीरता और बढ़ गई।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

21 फरवरी 2026: आज पाएं फ्री दमदार रिवॉर्ड्स के साथ Free Fire MAX Redeem Codes

Free Fire MAX Redeem Codes: मोबाइल गेमिंग की दुनिया में रोमांच और प्रतिस्पर्धा लगातार...

धुरंधर 2: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ की डबिंग हुई पूरी, इस धांसू तारीख को सिनेमाघरों में मचाएगी धमाल!

Dhurandhar 2 News: रणवीर सिंह की 'धुरंधर' ने जिस तरह बॉक्स ऑफिस पर धूम...

Malayalam Horror Films: दिल दहला देने वाली ये फिल्में कर देंगी आपकी रूह कांपने पर मजबूर!

Malayalam Horror Films: इस वीकेंड अगर आप अपनी शाम को सिहरन और रोमांच से...

वॉशिंग मशीन: नया जैसा चमकाने के लिए अपनाएं ये स्मार्ट टिप्स

Washing Machine: अगर आपकी वॉशिंग मशीन धीरे-धीरे अपनी चमक खो रही है, दुर्गंध दे...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें