

छपरा। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नैनी गांव के समीप छपरा— महमदपुर नेशनल हाईवे पर अज्ञात वाहन के धक्के से मंगलवार की देर रात एक वृद्ध की मौत हो गयी। वह नैनी गांव निवासी वाजिद खान के पुत्र कमरुद्दीन 65 वर्ष बताए गए हैं।Road accidents death oldman chapra
ग्रामीणों ने बताया कि वह अपने घर के पास सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान अज्ञात चार पहिया वाहन ने उन्हें कुचल दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गये तथा कुछ ही देर बाद उनकी मौत हो गयी। घटना की सूचना पाकर मुफस्सिल थाना के इंस्पेक्टर कर्मवीर सिंह दल—बल के साथ पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
इस मामले में अज्ञात वाहन तथा चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। वृद्ध की मौत के कारण परिजनों में कोहराम मच गया है और मातम छाया हुआ है। पुलिस ने बताया कि वृद्ध को धक्का मारने के बाद वाहन लेकर भागने में चालक सफल रहा। ग्रामीणों ने धक्का मारने वाले वाहन को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन यह नहीं पकड़ा जा सका। दुर्घटना का कारण अनियंत्रित ढंग से वाहन का परिचालन करना बताया गया है। Road accidents death oldman chapra


