back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 22, 2026
spot_img

दिल्ली में गिरफ्तार नौटंकी समेत दो अपराधियों को ट्रांजित रिमांड पर लाएगी सारण पुलिस

spot_img
- Advertisement - Advertisement
डीआईजी के आदेश पर गिरफ्तार अपराधियों को लाने के लिए दिल्ली पहुंची सारण पुलिस की टीम
-मांझी में छठ पूजा के दौरान फायरिंग करने समेत कई मामलों में थी नौटंकी सिंह की तलाश
छपरा, देशज न्यूज। कुख्यात अपराधी नौटंकी सिंह तथा उसके सहयोगी समेत दो अपराधियों को लाने के लिए सारण की पुलिस टीम दिल्ली पहुंच गई है। दोनों अपराधियों को सारण पुलिस लेकर मंगलवार को छपरा आएगी।
डीआईजी विजय कुमार वर्मा के आदेश पर पुलिस टीम को दिल्ली भेजा गया है। छठ पूजा के दौरान मांझी थाना क्षेत्र के मुबारकपुर घाट पर अंधाधुंध फायरिंग कर कुख्यात अपराधी नौटंकी सिंह ने सात लोगों को घायल कर दिया था। वह घटना के 20 दिन पहले ही जेल से छूटा था। उसके विरुद्ध दर्ज सभी मामलों में जमानत रद्द करने के लिए पुलिस के द्वारा न्यायालय में आवेदन भी दाखिल किया गया है।
कुख्यात अपराधी नौटंकी सिंह तथा उसके सहयोगी भोलू सिंह को दिल्ली के ओखला में गिरफ्तार किया गया। दिल्ली पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किए गए नौटंकी सिंह तथा भोलू सिंह के साथ एक महिला को भी वहां पुलिस ने हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।
गिरफ्तार अपराधियों से मिले सुराग के आधार पर दिल्ली तथा सारण जिले में भी कई स्थानों पर छापेमारी शुरू कर दी गई है। सारण पुलिस के द्वारा कुख्यात अपराधी नौटंकी सिंह तथा उसके सहयोगी भोलू सिंह को छपरा लाने के लिए सोमवार को ओखला कोर्ट में ट्रांजिट रिमांड के लिए पेश किया जायेगा। पुलिस के अनुसार नौटंकी सिंह को मोबाइल के सर्विलांस के आधार पर गिरफ्तार किया गया। उसकी गिरफ्तारी में दिल्ली पुलिस के साथ सारण पुलिस की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिसके बदौलत उसे पकड़ने में पुलिस को सफलता हाथ लगी।
जानकारी के अनुसार गिरफ्तार अपराधी नौटंकी सिंह के साथ हिरासत में ली गई महिला के भी बारे में जांच की जा रही है। चर्चा हैं कि नौटंकी सिंह अगर अपनी महिला दोस्त के संपर्क में नहीं आता तो, पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर पाती। महिला के मोबाइल के सर्विलांस के आधार पर ही कुख्यात नौटंकी सिंह को गिरफ्तार किया गया । मांझी में छठ पूजा के दौरान फायरिंग करने के बाद पुलिस की गिरफ्तारी से बचने के लिए वह फरार था।Saran police will bring two criminals including Nautanki arr।
चार दिनों पहले मांझी थाना क्षेत्र के एक गांव में पुलिस ने छापेमारी के दौरान पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया था। यहां से दो अपराधियों के भागने की बात सामने आई थी। इस मामले में भी नौटंकी सिंह तथा भोलू सिंह को पुलिस तलाश रही थी। दिल्ली में जाकर शरण लिए हुए था, हालांकि पुलिस का कहना है कि दिल्ली में वह अपराध की योजना बनाते समय गिरफ्तार किया गया। फिलहाल ट्रांजिट रिमांड पर सारण पुलिस को नौटंकी सिंह को दिल्ली पुलिस के द्वारा सौंपे जाने के बाद तथा उससे पूछताछ के उपरांत ही मामले की सच्चाई सामने आने की संभावना है। Saran police will bring two criminals including Nautanki arr।
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह: टी20 वर्ल्ड कप में अश्विन का रिकॉर्ड तोड़ने की रेस!

Jasprit Bumrah: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में जब भारत और साउथ...

Shikhar Dhawan News: शिखर धवन ने रचाई सोफी शाइन से शादी, गब्बर के नए सफर पर सितारों ने लुटाया प्यार

Shikhar Dhawan News: भारतीय क्रिकेट के 'गब्बर' शिखर धवन ने अपनी जिंदगी की नई...

शिखर धवन वेडिंग: गब्बर की शाही शादी, सोफी शाइन संग तस्वीरें हुईं वायरल!

Shikhar Dhawan Wedding: क्रिकेट के इस 'गब्बर' ने जब सोफी शाइन का हाथ थामा,...

HPCL Recruitment: ग्रेजुएट अप्रेंटिस ट्रेनी के 608 पदों पर बंपर भर्ती, जानें पूरी आवेदन प्रक्रिया

HPCL Recruitment: इंजीनियरिंग कर चुके युवाओं के लिए हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) में...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें