

सारण। जिले में मढ़ौरा थाना क्षेत्र के जमालपुर निवासी उमेश सिंह के इकलौता पुत्र 22 वर्षीय मुकेश कुमार की हत्या बीती रात अपराधियो ने गोली मार कर दी।
- Advertisement -
- Advertisement -
इस मामले में युवक के चाचा रमेश सिंह ने गुरुवार को बताया कि रात में साथ मे ही खाना खाये और सोने जा रहे थे, तभी मुकेश कुमार के मोबाइल पर किसी का फोन आया और वह घर से निकल गया। उसके बाद परिजन सो गये, सुबह किसी ने कोल्हुआ स्कूल के पास मुकेश की बॉडी को देखा तो परिजनों को इसकी सूचना दी।
- Advertisement -
परिजन पहुंचे तो मुकेश की मौत हो चुकी थी और उसके सर में गोली लगी हुई थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने डेड बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमोर्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने बताया कि मुकेश का मोबाइल लॉक है खुलने के बाद ही पता चलेगा कि उसके मोबाइल पर रात्रि में किसका फोन आया था। और तभी इस घटना से पर्दा उठेगा।
- Advertisement -


